Monday, June 29, 2015

एसएमएस और इ-मेल से मिलेगा परीक्षा केंद्र की जानकारी

- एआइपीएमटी के अभ्यर्थी से सीधे संपर्क में होगा सीबीएसइ
संवाददाता, पटना
ऑल इंडिया प्री मेडिकल और प्री डेंटल टेस्ट (एआइपीएमटी) के  रि-एग्जाम के लिए सीबीएसइ ने तैयारी शुरू कर दी हैं. अभ्यर्थी को अधिक परेशानी ना हो और सारी सुचनाएं समय पर मिले, इसके लिए सीबीएसइ सीधे अभ्यर्थी के संपर्क में रहेगा. सीबीएसइ की माने तो हर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र की जानकारी एसएमएस और इ-मेल आइडी के माध्यम दिया जायेगा. परीक्षा केंद्र तो वहीं हैं, लेकिन अभ्यर्थी के सीट को बदल दिया गया हैं. किस अभ्यर्थी को कौन से परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में शामिल होना हैं, इसकी जानकारी उन्हें एसएमएस और इ-मेल से दिया जायेगा. 

No comments:

Post a Comment