Monday, June 22, 2015

30 को जारी होगा साइंस विषय का मेरिट लिस्ट

30 को जारी होगा साइंस विषय का मेरिट लिस्ट

- जेइइ मेन पास सारे छात्रों के रिजल्ट को आज कर दिया जायेगा वेबसाइट पर अपलोड
संवाददाता, पटना
इंटर साइंस के रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट को 30 जून को प्रकाशित किया जायेगा. वहीं जेइइ मेन में सफल हुए तमाम छात्र के स्क्रूटनी के रिजल्ट मंगलवार को लोड कर दिये जायेंगे. इससे जेइइ मेन के तमाम छात्रों को उनका 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को मिल जायेगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि जेइइ मेन के तमाम छात्रों के उत्तर पुस्तिका की जांच पूरी हो गयी है. मंगलवार को सारे छात्रों के रिजल्ट को वेबसाइट पर डाल दिये जायेंगे. उन्होंने 30 जून को मेरिट लिस्ट निकालने का आश्वासन दिया हैं. अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि  इंटर साइंस विषय के स्क्रूटनी का काम लगभग पूरा होने को हैं. अभी तक 70 हजार उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी की जा चुकी हैं. 17 हजार छात्रों के रिजल्ट को बिहार बोर्ड के वेबसाइट पर भी डाल दिया गया हैं. वहीं 50 हजार उत्तर पुस्तिका को वेबसाइट पर लोड कर दिया गया हैं. जल्द ही इन छात्रों के रिजल्ट भी वेबसाइट पर मिल जायेंगे. ज्ञात हो कि इस बार साइंस स्क्रूटनी के लिए 85 हजार उत्तर पुस्तिका की जांच होनी थी. एक सप्ताह मे सारे कॉपी की जांच हो जायेगी. आर्ट्स और कॉमर्स विषय के स्क्रूटनी का काम भी शुरू कर दिया गया हैं. 

No comments:

Post a Comment