Friday, June 5, 2015

बीसीइसीइ का निकला रिजल्ट, 4100 अभ्यर्थी को मिली सफलता

बीसीइसीइ का निकला रिजल्ट, 4100 अभ्यर्थी को मिली सफलता

- बायोलॉजी में कुमार अंकित मिश्र टॉपर तो इंजीनियरिंग में पुरषोत्तम अभिषेक बना टॉपर
- 8 जून से शुरू होगा काउंसेलिंग
संवाददाता, पटना
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइ) 2015 के द्वितीय चरण के रिजल्ट की घोषणा शुक्रवार को कर दिया गया है. द्वितीय चरण की परीक्षा में इंजीनियरिंग और मेडिकल के 18 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें 41 सौ अभ्यर्थी को सफलता मिली है. इसमें पीसीबी (बायोलॉजी ग्रुप) से 16 सौ अभ्यर्थी और पीसीएम (इंजीनियरिंग गुप) से 25 सौ अभ्यर्थी को सफलता मिली है. बीसीइसीइ के मेडिकल मे 959 अंक के साथ कुमार अंकित मिश्र टॉपर घोषित किये गये हैं. वहीं इंजीनिरिंग में पुरषोत्तम अभिषेक को टॉपर घोषित किया गया है. पुरषोत्तम अभिषेक काके 743 अंक प्राप्त हुआ है. अभ्यर्थी अपना मेरिट लिस्ट बीसीइसीइ के वेबसाइट...  पर देख सकते हैं . 17 मई द्वितीय चरण की परीक्षा ली गयी थी.  ज्ञात हो कि व्यावसायिक स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल, दंत चिकित्सा, फार्मेसी, कृषि अभियंत्रण, पशु चिकित्सा विज्ञान, फिजियोथेरेपी के लिए नामांकन लिये जायेंगे. पीसीबी और पीसीएम ग्रुप की मेधा सूची बीसीइसीइ के वेबसाइट पर डाल दिया गया है.
- 8 जून से उपलब्ध होगा कॉल लेटर
बीसीइसीइ से मिली जानकारी के अनुसार पीसीबी ग्रुप के अभ्यर्थी को 8 जून से पर्षद के वेबसाइट पर मेधाक्रम और काउंसेलिंग की जानकारी मिल जायेगी. अभ्यर्थी अपने तिथि के अनुसार कॉल लेटर प्राप्त करेंगे. लेकिन वहीं पीसीएम ग्रुप के अभ्यर्थी के लिए काउंसेलिंग और सीट आवंटन कार्यक्रम बाद मे ंआयोजित की जायेगी. जानकारी के मुताबिक पीसीबी ग्रुप के अभ्यर्थी अपना कॉल लेटर बीसीइसीइ के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है. इसके लिए अभ्यर्थी को अपना रॉल नंबर, जन्म तिथि देकर अपना कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं. आरक्षण कोटि के वैसे अभ्यर्थी को सामान्य कोटि की मेधा सूची में सम्मिलित हैं उनको अपने सामान्य मेधाक्रम के अनुसार ही निर्धारित तिथि को काउंसेलिंग हेतु आना अनिवार्य हैं.

मेडिकल (पीसीबी ग्रुप) के टॉप फाइव टॉपर
- कुमार अंकित मिश्र  -  959 अंक
- विजय कुमार   -  925 अंक
- प्रेरणा   -  871 अंक
- स्वधा  -   867 अंक
- प्रियांशू  -  841 अंक

इंजीनियरिंग (पीसीएम ग्रुप) के टॉप फाइव टॉपर
- पुरषोत्तम अभिषेक   -  743 अंक
- राचीत राज   -  693 अंक
- भानू महतो   -   691 अंक
- उन्नत कुमार सिंह  -  681 अंक
- कुंदन कुमार   -  672 अंक

ऐसे देखे अपना रिजल्ट
- वेबसाइट पर जाने के बाद लिंक नाम का आप्सन आयेगा
- लिंक ऑप्सन में जाकर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थी अपना रॉल नंबर डाल कर रिजल्ट देख सकते है
- पीसीबी ग्रूप के अभ्यर्थी पर्षद के वेबसाइट पर जाकर काउंसेलिंग प्रोग्राम में जाकर लिंक कर अपना मेघाक्रम और काउंसेलिंग तिथि प्राप्त कर सकते है

कोट
बीसीइसीइ के द्वितीय चरण के रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी है. पिछले साल की तरह ही इस बार भी 41 सौ अभ्यर्थी को सफलता मिली हैं. मेडिकल ग्रुप के पीसीबी अभ्यर्थी की काउंसेलिंग की जानकारी 8 जून को वेबसाइट के माध्यम से दी जायेगी. वहीं पीसीएम ग्रुप इंजीनियरिंग वाले अभ्यर्थी की काउंसेलिंग की तिथि बाद में निकाली जायेगी.
अनिल कुमार, ओएसडी, बीसीइसीइ  

No comments:

Post a Comment