Sunday, June 28, 2015

40 फीसदी अभ्यर्थी ने नहीं दिया यूजीसी नेट

- पूरे बिहार से 18 हजार 500 अभ्यर्थी में 8 हजार के लगभग हुए एबसेंट
संवाददाता, पटना
नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) की परीक्षा में 40 फीसदी अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पायें. पूरे बिहार में यूजीसी नेट की परीक्षा में कुल 18 हजार 500 अभ्यर्थी को शामिल होना था. इसमें से मात्र 8 हजार के लगभग अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पायें. सीबीएसइ पटना रिजन से मिली जानकारी के अनुसार काफी संख्या में अभ्यर्थी यूजीसी नेट की परीक्षा एबसेंट थे. लगभग 40 फीसदी अभ्यर्थी ने नेट की परीक्षा नहीं दिया. इस बार नेट की परीक्षा के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इसमें पटना में 29 और भागलपुर में 8 परीक्षा केंद्र बनायें गये थे. हर परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी की कमी देखी गयी हैं.
- एडमिट कार्ड के अलावा कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं
यूजीसी नेट देने वाले अभ्यर्थी की हर परीक्षा केंद्र पर पूरी जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र पर जाने दिया गया. अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के अलावा किसी भी तरह की कागजात ले जाने की अनुमति नहीं थी. मोबाइल और किसी भी तरह की डिवाइस को ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई थी. जिन अभ्यर्थी के पास किसी भी तरह का डिवाइस पाया गया तो उन्हें बाहर ही रखने के निर्देश दिये गये थे.
- नेट के रिजल्ट देरी से आने के कारण काफी संख्या में अभ्यर्थी ने दुबारा भरा था आवेदन
यूजीसी नेट की 28 दिसंबर की हुई परीक्षा का रिजल्ट काफी देरी से आया. इस कारण काफी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी थे, जिन्होंने 28 जून को ली जाने वाली नेट की परीक्षा के लिए फार्म भर दिया. आवेदन भरने के बाद 28 दिसंबर को ली गयी नेट की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया. इससे काफी संख्या में स्टूडेंट्स क्वालिफाई कर गये. इससे 28 जून की नेट की परीक्षा में काफी संख्या में अभ्यर्थी एबसेंट पाये गये है. सीबीएसइ के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी जो 28 दिसंबर की परीक्षा में क्वालिफाई कर गये है, उन्होंने परीक्षा नहीं दिया हैं. चुकी नेट का रिजल्ट काफी देरी से आया, इस कारण काफी संख्या में अभ्यर्थी ने दुबारा अप्लाइ कर दिया था.

कोट
नेट की परीक्षा सही से हो गया. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से पूरी एहतियात रखी गयी थी. हर छात्र की पूरी जांच के बाद ही परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति दी गयी थी. मोबाइल आदि ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी थी. परीक्षा में काफी संख्या में अभ्यर्थी एबसेंट थे.
रश्मि त्रिपाठी, रीजनल ऑफिसर, सीबीएसइ पटना

No comments:

Post a Comment