Thursday, June 18, 2015

पर्सेटाइल नहीं मिलेगा तो बिहार बोर्ड के छात्र कैसे भरेंगे कंफर्मेशन फार्म

पर्सेटाइल नहीं मिलेगा तो बिहार बोर्ड के छात्र कैसे भरेंगे कंफर्मेशन फार्म

- बिना पर्सेटाइल जाने जेइइ मेन के ऑल इंडिया रैंक में शामिल नहीं हो पायेंगे बिहार के छात्र
- सीबीएसइ लेगी बिहार बोर्ड से परर्सेटाइल का फार्मेट
संवाददाता, पटना
12वीं के रिजल्ट का जब तक पर्सेटाइल नहीं पता होगा, तब तक कंफर्मेशन फार्म में इसकी जानकारी कैसे दिया जायेगा. किस छात्र को 12वीं मे अंक किस पर्सेटाइल के अंतर्गत दिया गया है, इसकी जानकारी छात्रों को जेइइ मेन के ऑल इंडिया रैंक के लिए भरे जाने वाले कंफर्मेटशन फार्म में देना होता है. क्योंकि 12वीं के पर्सेटाइल और जेइइ मेन के मार्क्‍स से ही सीबीएसइ छात्रों का ऑल इंडिया रैंक 7 जुलाई को जारी करेगी. लेकिन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस बार खुद से पर्सेटाइल नहीं निकालने का निर्णय लिया है. ऐसे में बिहार बोर्ड के छात्र को अपने रिजल्ट पर्सेटाइल की जानकारी नहीं होने से उन्हें कंफर्मेशन फार्म भरने में दिक्कतें होगी. ज्ञात हो कि बिहार बोर्ड की ओर से हर साल पर्सेटाइल जारी किया जाता है. इस पर्सेटाइल को छात्र को कंफर्मेशन फार्म में भर कर बताना होता हैं. इस बार बिहार बोर्ड से 5 हजार छात्रों ने जेइइ मेन में सफलता मिली है.
- जेइइ मेन दो रैंक करती है तैयार
जेइइ मेन दो रैंक जारी करती है. इसमें पहली लिस्ट नेशनल रैंक की होती हैं. इसमे नेशनल लेवल के एनआइटी कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है. दूसरी लिस्ट स्टेट रैंक की होती है. इसमे स्टेट लेवल के कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. पिछले साल नेशनल रैंक में 30 हजार रैंक तक के स्टूडेंट्स को एडमिशन मिला था. जेइइ मेन के वेबसाइट पर 12वीं बोर्ड के मार्क्‍स 10 जून तक अपलोड करने का निर्देश दिया गया था. सीबीएसइ ने इसके लिए तमाम स्टेट बोर्ड को इसकी जानकारी दे दिया था. जेइइ मेन में सफल अभ्यर्थी को अच्छा रैंक 12वीं के रिजल्ट के आधार पर ही तय होगा. 12वीं के मार्क्‍स अपलोड करने के बाद जेइइ एडवांस के रिजल्ट निकलने के चार दिन के अंदर अभ्यर्थी को पर्सेटाइल की जानकारी देनी होती है. इसके लिए सीबीएसइ के पास अभ्यर्थी के अलावा हर बोर्ड से भी पर्सेटाइल की सीडी उपलब्ध करवायी जाती है.
- ऐसे तैयार होता है पर्सेटाइल का गणित
जेइइ के ऑल इंडिया रैंक के लिए देश भर के छात्रों का एक जैसा पर्सेटाइल निकाला जाता हैं. हर बोर्ड अपने स्तर से पर्सेटाइल निकाल कर सीबीएसइ के पास भेजती है. जिस बोर्ड में उस बोर्ड के टॉपर को जितने अंक आते हैं, वहीं उस बोर्ड का 100 पर्सेटाइल होता है. जैसे सीबीएसइ के टॉपर को 98 परसेंट मार्क्‍स आये तो वहीं मार्क्‍स सीबीएसइ का 100 पर्सेटाइल माना जाता है. उसी तरह बिहार बोर्ड के इंटर साइंस में टॉपर को 84 परसेंट मार्क्‍स आया. यहीं मार्क्‍स बिहार बोर्ड का 100 पर्सेटाइल में आया. इसके नीचे टॉप 20 पर्सेटाइल के अंतर्गत छात्र की लिस्ट को हर बोर्ड सीबीएसइ को उपलब्ध करवाता है.  इसी पर्सेटाइल के आधार पर सीबीएसइ ऑल इंडिया रैंक तैयार करती है.
- 7 जुलाई को निकलेगा मेरिट लिस्ट
सीबीएसइ की ओर से जेइइ मेन का ऑल इंडिया रैंक 7 जुलाई को निकाला जायेगा. इसके बाद अभ्यर्थी अपना नामांकन आइआइटी के अलावा दूसरे इंजीनियरिंग कॉलेज में अपने रैंक के अनुसार ले पायेगे. सीबीएसइ के अनुसार ऑल इंडिया रैंक निकालने में अभ्यर्थी के जेइइ मेन के 60 फीसदी अंक का वेटेज और 40 फीसदी 12वीं के रिजल्ट का वेटेज होता है. इस कारण 12वी का रिजल्ट मिलने के बाद ही ऑल इंडिया रैंक निकाली जाती है. जो इस परसेंटाइल में आते है, उन्हें अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज मिल जाता है.

ऐसे होता है12वीं का मार्क्‍स और पर्सेटाइल अपलोड
- जेइइ मेन का ऑफिसियली वेबसाइट पर अभ्यर्थी जायेंगे
- इसके बाद वहां पर अपडेशन या कंफर्मेशन का आप्सन आयेगा.
- इसमें जाने के बाद 12वीं का क्वालिफाइंग एग्जाम का डिटेल्स का देना होगा
- इसमें अभ्यर्थी को पास करने वाले साल और बोर्ड संबंधित डिटेल्स भी देना होगा
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपना डेट ऑफ बर्थ भी देना होगा
- इसके साथ 12वीं को रॉल नंबर देना होता हैं
- 12वीं के मार्क्‍स के साथ उनके बोर्ड पर्सेटाइल कितना है, इसकी जानकारी देनी होती है

बिहार बोर्ड की ओर से जारी 2014 का केटेगरी वाइड पर्सेटाइल

जेनरल केटेगरी
 टॉप-20 में शामिल कुल स्टूडेंट्स   -  96194
सर्वाधिक अंक (टॉप-20 पर्सेटाइल में)   - 425

केटेगरी   - एससी
 टॉप-20 में शामिल कुल स्टूडेंट्स   -  20232
सर्वाधिक अंक (टॉप-20 पर्सेटाइल में)  - 403

केटेगरी   - एसटी
 टॉप-20 में शामिल कुल स्टूडेंट्स   -  1017
सर्वाधिक अंक  (टॉप-20 पर्सेटाइल में)  - 399

केटेगरी   - ओबीसी
 टॉप-20 में शामिल कुल स्टूडेंट्स   -  60380
सर्वाधिक अंक (टॉप-20 पर्सेटाइल में)  - 423

कोट
बिहार बोर्ड को पर्सेटाइल की जानकारी देनी होगी. हर स्टेट बोर्ड को इसकी जानकारी देना आवश्यक हैं. बिहार बोर्ड से पर्सेटाइल का फार्मेट लिया जायेगा. रिजल्ट की सीढ़ी देने से काम नहीं चलेगा. पर्सेटाइल भी बताना होगा. सारे स्टेट बोर्ड से पर्सेटाइल आने के बाद ही सीबीएसइ ऑल इंडिया रैंक तैयार करती है.
अरविंद कुमार, सेक्शन ऑफिसर, सीबीएसइ पटना रीजन 

No comments:

Post a Comment