Thursday, June 18, 2015

साइंस स्क्रूटनी के उत्तर पुस्तिका को केंद्राधीक्षक ने पैसे के कारण बनाया बंधक

साइंस स्क्रूटनी के उत्तर पुस्तिका को केंद्राधीक्षक ने पैसे के कारण बनाया बंधक

- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को मूल्याकेंद्र के केद्राधीक्षक ने उत्तर पुस्तिका देने से किया इंकार
- 30 हजार उत्तर पुस्तिका के कारण स्क्रूटनी का काम अधर में लटका
संवाददाता, पटना
चंद पैसे के कारण इंटर साइंस के स्क्रूटनी के लिए उत्तर पुस्तिका को कई केंद्राधीक्षको ने देने से इंकार कर दिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बार-बार कहें जाने के बाद भी ये केंद्राधीक्षक उत्तर पुस्तिका तब तक देने को तैयार नहीं है जब तक उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उनके मूल्यांकन वाले पैसे उपलब्ध नहीं करवा देते है. लंटगसिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर, एन कॉलेज पटना, सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा, टीएनबी कॉलेज, भागलपुर आदि ऐसे कई कॉलेज प्रदेश के हैं जहां के केंद्राधीक्षक (कॉलेज के प्रधान) बिहार बोर्ड को उत्तर पु¨स्तका देने से इंकार कर दिये हैं. बोर्ड के अनुसार अगर इन केंद्रों से उत्तर पुस्तिका नहीं आ पायेगा तो स्क्रूटनी का काम बीच में ही रोकना पड़ जायेगा.
- 30 हजार उत्तर पुस्तिका के कारण रूक जायेगा स्क्रूटनी का काम
इस बार साइंस स्क्रूटनी के लिए 85 हजार उत्तर पुस्तिका की जांच की जानी थी. छात्रो के आवेदन दिये जाने के बाद तमाम मूल्यांकन केंद्रों से बिहार बोर्ड उत्तर पुस्तिका को लाती हैं. इसके बाद स्क्रूटनी का काम पूरा होता है. अभी तक 53 हजार उत्तर पुस्तिका की जांच हो चुकी है. लेकिन 30 हजार उत्तर पुस्तिका अभी बांकी हैं. जो इन केंद्रों पर रखी हुई है. बोर्ड के अनुसार हर दिन 9 हजार के लगभग कॉपी की जांच की जा रही है, हर दिन हजार के लगभग में छात्रो को रिजल्ट भी उपलब्ध करवाया जा रहा हैं. लेकिन अगर 30 हजार कॉपी बोर्ड को उपलब्ध नहीं होगा तो इन छात्रों के रिजल्ट बीच में रूक जायेगें. बोर्ड के अनुसार इसमें जेइइ मेन पास भी कई छात्र शामिल हैं.

कोट
मूल्यांकन के पैसे के कारण केंद्राधीक्षक उत्तर पुस्तिका देने से इंकार कर रहे है. मूल्यांकन कार्य के समय 80 फीसदी पैसे एडवांस के तौर पर दे दिया जाता हैं. बांकी बचे हुए पैसे को बोर्ड सारा काम होने के बाद केंद्राधीक्षक को उपलब्ध करवाता है. ये एक से डेढ़ लाख रुपये हैं. लेकिन अभी स्क्रूटनी के लिए उत्तर पुस्तिका की जरूरत बोर्ड को है. इससे छात्रों के रिजल्ट पर असर पर सकता हैं. लेकिन प्रदेश के ये कॉलेज और स्कूल बोर्ड को उत्तर पुस्तिका देने से इंकार कर दिया है. इस कारण स्क्रूटनी भी रूक जायेगा
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

No comments:

Post a Comment