Saturday, June 6, 2015

जब एफिलिएशन गया तो कैसा हो रहा 11वीं में नामांकन

जब एफिलिएशन गया तो कैसा हो रहा 11वीं में नामांकन

- सीबीएसइ रीजनल ऑफिस ने डीएवी बीएसइबी को 11वी में नामांकन लेने का दिया निर्देश
- सीबीएसइ के विजिलेंस डिपार्टमेंट का आदेश बिना एफिलिएशन नहीं ले सकता है कोई स्कूल नामांकन
संवाददाता, पटना
सीबीएसइ ने 13 स्कूलों की मान्यता खत्म कर दिया. अब जब तक दुबारा मान्यता नहीं मिल जाती हैं. तब तक कोई भी स्कूल नया एडमिशन किसी भी क्लास में नहीं ले सकता है. ऐसे स्कूल के स्टूडेंट्स का ना तो 9वीं में और ना ही 11वीं मे रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. सीबीएसइ के एफिलिएशन बाइ लॉज के अनुसार ये स्कूल सीबीएसइ के लिस्ट में शामिल नहीं होते है. लेकिन सीबीएसइ के एफिलिएशन वाले तमाम नियम को ताक पर रख कर पटना में डी-एफिलिएटेड स्कूल धड़ल्ले से 11वीं में नामांकन ले रहे हैं. इतना ही नहीं ये डी-एफिलिएटेड स्कूल 9वीं में भी नामांकन ले रहें. ज्ञात हो कि क्लास 9वीं में नामांकन अप्रैल मे ही लिया जाता है. लेकिन कई स्कूलों में नामांकन 9वीं और 11वीं दोनों के लिए लिया जा रहा है.
- डीएवी बीएसइबी में चल रहा 11वीं में नामांकन
डीएवी बीएसइबी से मिली जानकारी के अनुसार 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. स्कूल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन केवल डीएवी बीएसइबी के छात्रों का ही हो रहा हैं. बाहर के छात्रों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है. इसके लिए स्कूल को सीबीएसइ रीजनल ऑफिस से आदेश प्राप्त हुआ है. डीएवी बीएसइबी द्वारा फिर एक बार सारे नियम को तोड़ कर नामांकन प्रक्रिया लिया जा रहा है. ये छात्र 11वीं में नामांकन तो ले लेंगे, लेकिन सीबीएसइ के एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स) में कैसे ये छात्र शामिल हो पायेंगे. ज्ञात हो कि डीएवी बीएसइबी की एफिलिएशन 31 मार्च 2015 को खत्म हो गया है. ऐसे में दुबारा सीबीएसइ ने डीएवी बीएसइबी को मान्यता भी नहीं दिया है. अब अगर 11वी में इस स्कूल में अपने ही स्कूल के स्टूडेंट्स का नामांकन लिया जा रहा है तो ये छात्र 12वीं बोर्ड की परीक्षा में किस आधार पर शामिल होंगे.
- दूसरे स्कूलों को सख्त हिदायत, नहीं ले सकते नामांकन
सीबीएसइ ने जिन 13 स्कूलों की मान्यता को खत्म किया है, उन स्कूलों को मान्यता खत्म होने का आदेश लेटर भी भेजा है. इस आदेश लेटर के अनुसार इन स्कूलों में क्लास 9वीं और 11वीं में कोई नया नामांकन तब तक नहीं लिया जा सकता हैं. जब तक कि स्कूल को दुबारा सीबीएसइ की मान्यता नहीं मिल जाती है. सीबीएसइ के अनुसार मान्यता जाने के बाद उस स्कूल में कोई नया क्लास नहीं चल सकता है. ना ही नया नामांकन ही हो सकता है. अगर कोई स्कूल की मान्यता एकेडेमिक कैलेंडर के बीच में खत्म किया जाता है तो ऐसे में 10वीं और 12वीं में पढ़ रहे स्टूडेट्स की केवल आगे की पढ़ाई को कंटीन्यू कर सकते हैं. ऐसे में 9वीं में रजिस्ट्रेशन अगर स्टूडेंट्स का हो गया होता है तो वो स्टूडेंट्स केवल बोर्ड परीक्षा दे सकते है.
- 2014 में रजिस्ट्रेशन होने के बाद खत्म हुआ था एवीएन की मान्यता
हाल मे एवीएन इंगलिश स्कूल में स्टूडेंट्स को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट नहीं मिला. स्कूल की मान्यता खत्म होने के बाद एवीएन इंगलिश स्कूल की किसी भी एक्टिविटी में सीबीएसइ की भागीदारी बंद हो गयी थी. ऐसे में स्कूल ने स्टूडेंट्स के कई डाक्यूमेंट सीबीएसइ के पास जमा नहीं किया. जब रिजल्ट नहीं आया. इसकी जानकारी सीबीएसइ के पास जाने के बाद सीबीएसइ ने छात्रों से संबंधित डाक्यूूमेंट जमा करने का कहा. फिर इन छात्रों के रिजल्ट को तैयार किया गया. सीबीएसइ के अनुसार एवीएन इंगलिश स्कूल अब अगले साल से 10वीं बोर्ड की परीक्षा नहीं ले सकता है. क्योंकि इस स्कूल की मान्यता अब जा चुकी है और इस स्कूल के किसी क्लास का कोई रजिस्ट्रेशन भी अब सीबीएसइ के पास नहीं है.

इन स्कूलों की मान्यता है खत्म, फिर भी ले रहे नामांकन
- एवीएन इंगलिश स्कूल, राजीव नगर
- अंकूर पब्लिक स्कूल, निराला नगर, दीघा
- दून पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर
- पटना मुस्लिम हाई स्कूल, बीएम दास रोड
- डीएवी बीएसइबी,पुनाइचक
- दिनोदिली मिशन स्कूल, पहाड़ी
- प्लाजमा पाथवे स्कूल
- स्कॉलर अवार्ड स्कूल, फलवारीशरीफ
- शेरवुड स्कूल, रोड नंबर-6, राजीव नगर
- सिंधु पब्लिक स्कूल, संपतचक
- न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, कृष्णापुरी

कोट
डीएवी बीएसइबी को हमने फ्रेश एडमिशन लेने से मना किया है. किसी नये स्टूडेंट्स का टीसी लेकर उसका फ्रेश नामांकन स्कूल नहीं ले सकता है. लेकिन जिन स्टूडेंट्स ने 10वीं की पढ़ाई डीएवी बीएसइबी स्कूल से किया है, उसका नामांकन लेने को ही केवल कहा गया है.
रश्मि त्रिपाठी, रीजनल ऑफिसर, सीबीएसइ पटना

No comments:

Post a Comment