Saturday, June 13, 2015

स्कूल की शिकायत स्टूडेंट्स करेगे सीधे सीबीएसइ से

स्कूल की शिकायत स्टूडेंट्स करेगे सीधे सीबीएसइ से

- सीबीएसइ ने स्टूडेंट्स के लिए हेल्प लाइन नंबर किया जारी
- स्कूल के साथ अभिभावकों को भी सीबीएसइ ने दिया टिप्स
संवाददाता, पटना
स्कूल की मनमानी अब नहीं चलेगी. अब अगर कोई स्कूल किसी स्टूडेंट के साथ गलत करेगा तो इसकी सूचना तुरंत सीबीएसइ के पास पहुंच जायेगी. स्कूल की मनमानी पर नकेल कसने की तैयारी सीबीएसइ ने शुरू कर दी है. इसको लेकर सीबीएसइ ने स्टूडेंट्स को टॉल फ्री हेल्प लाइन नंबर दिया है. इस हेल्प लाइन नंबर (1800118004) से स्टूडेंट्स अपनी शिकायत सीबीएसइ के पास तुरंत पहुंचा सकेंगे. सीबीएसइ ने स्टूडेंट्स से सीधा संपर्क करने के लिए यह हेल्प लाइन नंबर जारी किया हैं. एक जुलाई से यह नंबर काम करना शुरू कर देगा. ज्ञात हो कि अभी तक स्टूडेंट्स अपनी लिखित शिकायत सीबीएसइ के चेयरमैन के पास करते थे. लेकिन अब हेल्प लाइन नंबर से सीधे फोन से शिकायत स्टूडेंट्स कर पायेंगे.
- फोन करने के बाद दर्ज हो जायेगा शिकायत
सीबीएसइ ने स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए इस हेल्प लाइन नंबर को जारी किया है. स्टूडेंट जब भी हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवायेंगे तो वह तुरंत रिकार्ड हो जायेगा. इसमें रिकार्डिग में स्टूडेंट को अपना नाम, एड्रेस और मोबाइल नंबर के साथ शिकायत बतानी होगी. सीबीएसइ के अनुसार शिकायत दर्ज होने के बाद हर दिन बोर्ड के द्वारा इस रिकार्डिग को देखा जायेगा. इसके बाद जरूरत के हिसाब से बोर्ड उन स्कूल और टीचर्स से संपर्क करेगी. जिसकी शिकायत स्टूडेंट्स बोर्ड के पास करेंगे.
- काउंसेलिंग का भी मिलेगा फायदा
एकेडेमिक और कैरियर काउंसेलिंग भी अब सीबीएसइ की ओर से स्टूडेंट्स को दिया जायेगा. 10वीं और 12वीं के बाद स्टूडेंट्स को किस विषय को लेकर आगे बढ़ना चाहिए. उनके कैरियर के हिसाब से क्या सही और क्या गलत हैं. इसकी जानकारी भी सीबीएसइ के पैनल एक्सपर्ट देंगे. सीबीएसइ के अनुसार रिजल्ट निकलने के बाद स्टूडेंट्स कम मार्क्‍स या ग्रेड को लेकर परेशान हो जाते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट की टीम उन स्टूडेंट्स की मदद करेगी.

अभिभावकों को सीबीएसइ ने दिया टिप्स
 - अपने बच्चों का सपोर्ट करें. उन्हें किसी काम के लिए इंकरेज करें
- बच्चे की गलती होने पर उसे निगलेक्ट नहीं करें
- बच्चे के उनकी सफलता के लिए सेल्फ डिसिप्लीन, सेल्फ कांफिडेंट बनायें
- कम अंक या कम ग्रेड आने पर बच्चे के कांफिडेंट को बनाये रखें.
- बच्चे को उनके कैपिसिटी के अनुसार की कैरियर चुनने का सलाह दे
- बच्चे को हमेशा एप्रिसियेट करें
- बच्चे की सफलता पर अधिक एक्सपेक्टेशन नहीं रखें. इसके लिए परेशान नहीं हो
- बच्चे के उनके प्राब्लम के साथ डिस्कशन करें. उसका सोल्यूशन निकालने की कोशिश करें
- बच्चे की असफलता को भी एक्सेप्ट करने की आदत डाले अभिभावक
- क्रिटिसाइज को इगAोर करें अभिभावक
- बच्चे की बातों को सूनने की आदत डाले अभिभावक

स्टूडेंट्स को सीबीएसइ ने दिया टिप्स
- अपने रूटीन को नार्मल करें
- अपनी असफलता को एक्सेप्ट करने के लिए हमेशा तैयार रहें
 - किसी तरह की दिक्कतें होने पर अपने काउंसलर और टीचर्स से संपर्क करें
- हमेशा पोजिटिव सोचें
- रिलैक्स हो कर पढ़ाई करें
- फैमिली और फ्रेंडस से समय समय पर बातचीत करें

कोट
स्टूडेंट्स के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है. इससे स्टूडेंट्स अपनी शिकायत आसानी से बोर्ड के पास दर्ज करवा सकेंगे. पहले सीबीएसइ की ओर से काउंसेलिंग बस बोर्ड एग्जाम के समय ही किया जाता था. लेकिन अब ऐसा नहीं हैं. अब काउंसेलिंग हमेशा चलेगा.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी को-ऑडिनेटर, सीबीएसइ पटना 

No comments:

Post a Comment