Saturday, June 20, 2015

मैट्रिक की परीक्षा में छात्र की संख्या में कमी तो छात्रओ की संख्या में हो रही बढ़ोतरी

मैट्रिक की परीक्षा में छात्र की संख्या में कमी तो छात्रओ की संख्या में हो रही बढ़ोतरी

- मैट्रिक परीक्षा में 85 हजार 735 छात्रों की हुई बढ़ोतरी
- हर साल घट रहे छात्रों की संख्या
संवाददाता, पटना
साइकिल योजना का असर कहें या फिर महिला सशक्तिकरण का असर हो, लेकिन मैट्रिक की परीक्षा में हर साल छात्रओं की संख्या बढ़ रही हैं. लेकिन इसका उलटा छात्रों की संख्या में हर साल कमी आ रही हैं. समिति की माने तो कुल मैट्रिक परीक्षा देने में हर साल छात्र ही अधिक होते हैं. लेकिन छात्रों की संख्या कर अगर पिछले साल से तुलना की जायें तो इसमें हर साल कमी आ रही हैं. 2013 से 2015 सत्र के मैट्रिक परीक्षा की बात करें तो हर साल छात्रो की संख्या में कमी देखी जा रही है.  2013 में जहां 55.62 छात्र परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए वहीं 2014 में इस संख्या में 1.29 फीसदी की कमी आ गयी. 2014 में  54.33 फीसदी छात्र परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए. लेकिन अभी 2015 में फिर एक बार यह कमी देखी जा रही है. 2014 के मुकाबले इस बार 0.27 फीसदी की कमी फिर छात्र परीक्षार्थी के मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने की जानकारी मिली हैं.
- आगे बढ़ रही बेटियां
वहीं अगर बेटियों की बात करें तो हर साल इनकी संख्या में बढ़ रही हैं. जहां 2013 में कुल 44.37 फीसदी छात्रएं मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुई थी. वहीं 2014 में यह संख्या बढ़ कर 1.29 फीसदी हो गयी. 2014 में 45.66 फीसदी छात्रएं मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुई. वहीं 2015 में छात्रओं के मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने की संख्या में 0.36 फीसदी की बढ़ोतरी हो गयी हैं.  2015 में 45.93 फीसदी छात्रएं मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुई.
- 85 हजार 735 अधिक छात्रों ने दिया परीक्षा
मैट्रिक की परीक्षा में पिछले कुछ सालों में छात्रों के शामिल होने की संख्या में उतार चढ़ाव रहा है. इस बार 2015 में कुल परीक्षार्थी की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं. 2014 की तुलना में 2015 में  85 हजार 735 परीक्षार्थी की बढ़ोतरी हुई हैं. इस बार मैट्रिक की परीक्षा में भले 15 हजार 246 परीक्षार्थी ने परीक्षा नहीं दिया. अगर ये परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो जाते तो परीक्षार्थी की संख्या में और बढ़ोतरी होती. अगर हम बात 2013 और 2014 की करें तो परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थी की संख्या में कमी आयी थी.  2013 के मुकाबले 2014 में 25 हजार 293 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में कम शामिल हुए.

पिछले कुछ सालों का आंकड़ा
2011 में शामिल परीक्षार्थी की कुल संख्या  - 11, 50, 098
2012 में शामिल परीक्षार्थी की कुल संख्या  - 12,52,069
2013 में शामिल परीक्षार्थी की कुल संख्या   - 13,48,731
2014 में शामिल परीक्षार्थी की कुल संख्या  -  13,23,438
2015 में शामिल परीक्षार्थी की कुल संख्या  -  14,09,173

2011 में शामिल छात्र का कुल प्रतिशत  -  55.01
2012 में शामिल छात्र का कुल प्रतिशत  -  55.13
2013 में शामिल छात्र का कुल प्रतिशत   -  55.62
2014 में शामिल छात्र का कुल प्रतिशत  -  54.33
2015 में शामिल छात्र का कुल प्रतिशत  - 54.06

2011 में शामिल छात्रओं का कुल प्रतिशत  -  40.01
2012 में शामिल छात्रओं का कुल प्रतिशत  -  43.13
2013 में शामिल छात्रओं का कुल प्रतिशत   -  44.37
2014 में शामिल छात्रओं का कुल प्रतिशत  -  45.66
2015 में शामिल छात्रओं का कुल प्रतिशत  - 45.93

उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की प्रतिशत
2011 में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी का  प्रतिशत  -   72.32
2012 में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी का  प्रतिशत  -  72.56
2013 में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी का  प्रतिशत  -   73.48
2014 में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी का  प्रतिशत  -  76.05
2015 में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी का  प्रतिशत  -  75.17


No comments:

Post a Comment