50 हजार स्टूडेंट्स एक साथ करेंगे योग साधना
- सीबीएसइ रीजनल ऑफिस से तमाम स्कूलों को भेजा गया निर्देश
- सुबह 7 बजे से 7.35 तक सारे स्कूलों में मनाया जायेगा विश्व योगा दिवस
संवाददाता, पटना
योग साधना से हर स्टूडेंट्स अवगत हों, योग साधना कांसंट्रेशन बढ़ाने का एक बड़ा माध्यम हैं, योग साधना से हर स्टूडेंट्स को जुड़ाव हो, इसके लिए सीबीएसइ ने भी विश्व योग दिवस को स्कूलों में सेलिब्रेट करने का प्लान किया है. देश भर के सीबीएसइ स्कूलों में इसकी जानकारी लोकल रीजनल लेवल पर दे दिया गया है. पटना सीबीएसइ रीजनल ऑफिस से भी तमाम स्कूलों को योग दिवस मनाने का निर्देश तमाम स्कूलों को दिया गया है. सीबीएसइ की माने हर स्कूल में एक साथ 7 बजे से 7.35 बजे तक योग दिवस मनाया जायेगा. इसके लिए हर स्कूल को दो घंटे खोलने का निर्देश दिया गया है. सीबीएसइ स्कूलों की माने तो एक समय पर एक साथ 50 हजार स्टूडेंट्स जब योग साधना करेंगे तो वातावरण अपने आप ही शुद्ध हो जायेगा. हमारे अंदर की निगेटिविटी खत्म हो जायेगी. स्टूडेंट्स में कांसट्रेशन बढ़ेगा.
- खुलेंगे एक दिन पहले ही अधिकांश स्कूल
सीबीएसइ रीजनल ऑफिस और पाटलिपुत्र सहोदया की ओर से तमाम स्कूलों को 21 जून को खोलने का निर्देश दिया गया है. 21 जून को रविवार होने के कारण तमाम स्कूल बंद रहते हैं. लेकिन बोर्ड के निर्देश पर दो घंटे के लिए तमाम स्कूलों को खोलने और स्टूडेंट्स को योग दिवस में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. पाटलिपुत्र सहोदया के सचिव सीबी सिंह ने बताया गर्मी की छुट्टी के बाद 22 जून से अधिकांश स्कूल खोले जायेंगे. लेकिन एक दिन पहले विश्व योग दिवस होने के कारण दो घंटे के लिए स्कूलों खोला जायेगा. पाटलिपुत्र सहोदया की ओर से तमाम स्कूलों को यह सूचना दे दी गयी है.
- पाटलिपुत्र सहोदया ने स्कूलों से मांगी योगा टीचर की लिस्ट
योग दिवस को हर स्कूल कैसे सेलिब्रेट करेंगे, इसकी जानकारी सीबीएसइ ने वेबसाइट पर डाल दिया है. सीबीएसइ के अनुसार जो साधना और आसन सीबीएसइ ने वेबसाइट पर डाला है, उसे ही स्कूलों को फॉलो करना है. खुद से कुछ नहीं करना है. इस संबंध में सीबी सिंह ने बताया कि जिन स्कूलों के पास योगा टीचर होंगे, उन स्कूलों में उसी टीचर के द्वारा योगा करवाये जायेंगे. वहीं जिन स्कूलो के पास योगा टीचर नहीं है, उन स्कूलों में पाटलिपुत्र सहोदया की ओर से टीचर प्रोवाइड करवाये जायेगे. इसके लिए स्कूलों से टीचर्स की लिस्ट मांगी गयी है.
- आधे घंटे के योगा में होगा कई चीजें शामिल
विश्व योगा दिवस को 35 मिनट सेलिब्रेट करना है. इसमें योगा के विभिन्न आयामों को रखा जायेगा. मुख्य रूप से कांसंट्रेशन पर फोकस किया जायेगा. इस दौरान स्टूडेंट्स को 7 मिनट का ध्यान (मेडिटेशन) भी करवाया जायेगा. तमाम स्कूलों को इसकी तैयारी अभी से करने की सलाह दी गयी हैं. योग दिवस सेलिब्रेट करने के बाद उसका विडियो भी बना कर स्कूलों को सीबीएसइ को प्रोवाइड करवाना हैं. सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को निर्देश दिया है कि किस स्कूल में कितने स्टूडेंट्स शामिल होंगे इसकी जानकारी भी बोर्ड को उपलब्ध करवायें.
कोट
रीजनल ऑफिस की ओर से हमारे पास जानकारी आ गयी है. हमने तमाम स्कूलों को 21 जून को स्कूल खोलने के लिए कहा भी है. हर सीबीएसइ स्कूलों में योग दिवस सेलिब्रेट किया जायेगा. एक साथ एक ही समय पर हर स्कूल में इसे मनाना हैं.
राजीव रंजन, सिटी को-ऑडिनेटर, सीबीएसइ

योगा दिवस पर पहेली बार 50 हज़ार स्टूडेंट एक साथ meditetion करेंगे।
ReplyDelete