Saturday, June 13, 2015

18 से शुरू होगा आर्ट्स और कॉमर्स की स्क्रूटनी

आर्ट्स और कॉमर्स के लिए 15 हजार आये आवेदन

- 18 से शुरू होगा आर्ट्स और कॉमर्स की स्क्रूटनी
संवाददाता, पटना
साइंस की स्क्रूटनी करवाने 15 सौ छात्रों को शुक्रवार को बोर्ड के वेबसाइट पर रिजल्ट मिल गया. इससे दो दिनों में साइंस स्क्रूटनी के 35 सौ छात्रों को रिजल्ट दे दिया गया है. इसके साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आर्ट्स और कॉमर्स विषय के स्क्रूटनी को भी जल्द से जल्द शुरू करवाने जा रहा है. समिति से मिली जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश से आर्ट्स और कॉमर्स विषय के लिए स्क्रूटनी का आवेदन लगभग 15 हजार आयें हैं. समिति की ओर से अब तमाम मूल्यांकन केंद्र से उत्तर पुस्तिका तीन चार दिनों में लायी जायेगी. इसके बाद 18 जून से आर्ट्स और कॉमर्स के भी स्क्रूटनी का काम शुरू कर दिया जायेगा. इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि 35 हजार छात्रों के रिजल्ट को बोर्ड के वेबसाइट पर डाल दिया गया हैं. साइंस स्क्रूटनी में इस बार 85 हजार के लगभग आवेदन जमा हुए थे. इसमें 36 हजार आवेदन का स्क्रूटनी लगभग हो गया हैं. आर्ट्स और कॉमर्स में 15 हजार आवेदन जमा हुए हैं. 18 जून से आर्ट्स और कॉमर्स का भी स्क्रूटनी शुरू किया जायेगा.  

No comments:

Post a Comment