ॅॉिा
दो स्कूल, एक प्रिंसिपल, एक की मान्यता गयी, दूसरा अभी भी चल रहा
- दून पब्लिक स्कूल और दून ग्लोबल स्कूल में प्रिंसिपल से लेकर टीचर्स भी एक ही
- सीबीएसइ को नहीं है इसकी जानकारी
संवाददाता, पटना
दो स्कूल, एक प्रिंसिपल, टीचर्स भी दोनो स्कूल में एक ही हैं. सीबीएसइ से दोनों ने मान्यता ले रखा था. एक ही मान्यता 2014 में सीबीएसइ ने खत्म कर दिया. लेकिन इसका कोई असर इस स्कूल पर नहीं पड़ रहा हैं. क्योंकि मान्यता जाने के बाद भी एक स्कूल के स्टूडेंट्स अपने ही दूसरे स्कूल से परीक्षा फार्म भर कर बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे है. सीबीएसइ के नाक के नीचे चल रहे इन दोनों की स्कूल को अभी तक सीबीएसइ भी नहीं पकड़ पायी है. दून पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर, पटना और दून ग्लोबल स्कूल, नदवां, पटना चल रहा है. दोनों के प्रिंसिपल से लेकर अधिकांश टीचर्स भी एक ही है. दोनों की स्कूल में रेगूलर क्लासेज भी ली जा रही है. एक ही टीचर एक ही समय में स्टूडेंट्स को पढ़ा भी रहे है, परीक्षाएं भी हो रही है. सीबीएसइ के आंख में धूल झोक कर दून ग्लोबल स्कूल से दून पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स परीक्षा में पिछले दो सालों से शामिल हो रहे है.
- सीबीएसइ के एफिलिएशन सीट पर प्रिंसिपल का एक ही नाम
सीबीएसइ की जानकारी में भले यह नहीं हो, लेकिन कई सालों से दोनों ही स्कूल सीबीएसइ की मान्यता को लेकर चल रहा हैं. लेकिन अभी तक सीबीएसइ के नॉलेज में नहीं आया है. एक स्कूल से पढ़ाई तो दूसरे से स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल होते है. सीबीएसइ के एफिलिएशन वेबसाइट की बात करें तो दोनों ही स्कूल के प्रिंसिपल के रूप में राजन कुमार शुक्ला का नाम अंकित है. सीबीएसइ ने दून पब्लिक स्कूल,इंदिरा नगर को 23 फरवरी 2009 में मान्यता दिया था. वहीं दून ग्लोबल स्कूल, नदवां को 22 जून 2011 को मान्यता मिला था. लेकिन एफिलिएशन का समय खत्म होने और अभिभावको के शिकायत पर सीबीएसइ की जांच के बाद 2014 में दून पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर की मान्यता को खत्म कर दिया गया हैं.
- सीबीएसइ ने एक ही मान्यता की रदद
सीबीएसइ ने दून पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर (एफिलिएशन नंबर 330177) की जांच के बाद मान्यता खत्म कर दी हैं. सीबीएसइ की ओर से 2013/22034-35 के तहत 30 अप्रैल 2013 को जांच करवाया गया था. जांच में दो सदस्यीय कमिटी में सीबीएसइ के विजिलेंस ऑफिसर बी साहा और सीबीएसइ के डिप्टी सेक्रेटरी एमके अरोड़ा शामिल थे. जांच में पीएसए (प्राब्लम सॉल्विंग असेसमेंट) में भारी गलतियां पायी गयी थी. कमिटी के रिपोर्ट के अनुसार पीएसए के लिए 9वीं में कुल 96 स्टूडेंट्स एपियर हुए,लेकिन स्कूल ने 359 स्टूडेंट्स का लिस्ट सीबीएसइ को बताया. वहीं 11वीं में 131 स्टूडेंट्स की शामिल हुए, लेकिन स्कूल ने 358 स्टूडेंट्स का लिस्ट सीबीएसइ के पास भेजा. इसके अलावा जांच में पता चला कि स्कूल राम मोहन राय प्राइवेट कोचिंग संस्थान से जुड़ा हुआ है. कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट्स को स्कूल 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं दिलवा रहा था.
- मान्यता जाने के बाद भी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स
सीबीएसइ ने दून पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर की मान्यता को 2014 में खत्म कर दिया था, लेकिन अभी भी इस स्कूल में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में भी स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा 11वीं में नामांकन भी आसानी से स्कूल में लिया जा रहा है. ज्ञात हो कि दून पब्लिक स्कूल की मान्यता जाने के बाद यहां के स्टूडेंट्स को दून ग्लोबल स्कूल, नदवां से परीक्षा फार्म भरवा कर बोर्ड परीक्षा में शामिल किया जा रहा है. सीबीएसइ की जानकारी में भले यह नहीं हो, लेकिन दून पब्लिक स्कूल में 2015 में 9वीं और अभी 11वीं में नामांकन लिये जा रहे है.
- 15 टीचर्स है पढ़ा रहे दोनों ही स्कूल में
दून पब्लिक स्कूल और दून ग्लोबल स्कूल के प्रिसिंपल के अलावा 15 टीचर्स ऐसे है जो दोनो की स्कूल में कार्यरत है. दोनों की स्कूल से सैलरी दी जा रही है. सीबीएसइ से आरटीइ के तहत मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही स्कूल में लगभग 30 टीचर्स कार्यरत है. इसमें 15 टीचर्स ऐसे है जिनका नाम दोनो की स्कूल के लिस्ट में शामिल है. दो सालों तक चला दून पब्लिक स्कूल,इंदिरा नगर के टीचर्स ने सीबीएसइ से सारी सुविधाएं प्राप्त करते रहे हैं. अब मान्यता जाने के बाद भी इस स्कूल को कोई फर्क नहीं पड़ा है. क्योंकि ये सारे टीचर्स अब दून ग्लोबल स्कूल, नदवां में पढ़ा रहे है.
- एक ही संस्था चला रहा दोनों की स्कूल को
सीबीएसइ की माने तो कोई भी संस्थान क अंतर्गत एक ही स्कूल को मान्यता मिल सकती है. लेकिन यह दोनों की ही स्कूल सारदा सामाजिक सेवा संस्थान के अंतर्गत 2004 से चल रही है. सीबीएसइ ने इन्हें मान्यता अलग-अलग सालों में दिया हैं. आरटीइ के तहत मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों ही स्कूल सीबीएसइ ने एक ही संस्था के अंतर्गत मान्यता दे दिया है. लेकिन अभी तक खुद सीबीएसइ भी इसे पकड़ नहीं पायी हैं.
नोट : स्कूल के प्रिंसिपल डा. राजन कुमार शुक्ला से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गयी. सीबीएसइ के एफिलिएशन वाले वेबसाइट पर प्रिंसिपल का मोबाइल नंबर 9308073708 और 9204963660 दिया गया था. इसके अलावा टेलीफोन नंबर 0612-6415871 पर भी कई बार बात करने की कोशिश किया गया. लेकिन ये सारे नंबर बंद मिला. प्रिंसिपल से संपर्क नहीं हो पायी हैं.

No comments:
Post a Comment