1217 स्कूल और कॉलेजों में होगी अब 9वीं, 10वी ं के साथ इंटर की पढ़ाई
- वित्तसम्पोषित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी कल्याण महासंघ का सरकार के साथ बनी सहमति
संवाददाता, पटना
पूरे प्रदेश में अब 1217 वित्त रहित स्कूल और कॉलेजों में 9वीं , 10वीं के साथ इंटर की पढ़ाई शुरू करने का रास्ता साफ हो गया हैं. बुधवार को वित्त सम्पोषित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी कल्याण महासंघ के साथ शिक्षा विभाग की सहमति बन गयी. सहमति के तहत प्रदेश भर के 700 वित्तरहित माध्यमिक विद्यालयों (हाई स्कूल) में इंटर की पढ़ाई अब करवायी जायेगी. वहीं 517 इंटर महाविद्यालयों में 9वीं और 10वीं की पढ़ाई शुरू होगी. इसकी जानकारी वित्त सम्पोषित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी कल्याण महासंघ के अध्यक्ष प्रो. गणोश प्रसाद सिंह ने दिया. प्रो. गणोश प्रसाद सिंह ने बताया कि सरकार से सहमति बन गयी हैं. जल्द ही इसकी कार्रवाई भी शुरू कर दी जायेगी. ज्ञात हो कि आगामी सत्र से अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में इंटर की पढ़ाई एवं इंटरमीडिएट महाविद्यालयों में 9वी और 10वीं की पढ़ाई शुरू किया जायेगा.
- अनुदान की राशि अब सीधे संस्थान के खाते में
वहीं दूसरी ओर अब विद्यालय को दी जाने वाली अनुदान की राशि का भुगतान भी अब स्कूल के संस्थान के खाते में सीधे किया जायेगा. लंबित अनुदान भुगतान की प्रक्रिया को जल्द करने को लेकर भी शिक्षा विभाग की पहल शुरू कर दिया हैं. इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से तीन शैक्षणिक सत्र (2010-11, 2011-12, 2012-13) के परीक्षाफल की लिस्ट मांगी हैं. अध्यक्ष प्रो. गणोश प्रसाद ने बताया कि अभी तक अनुदान की राशि मिलने में काफी परेशानी होती थी. राशि मिलने में कई महीने लग जाते थे. लेकिन शिक्षा विभाग के पहल से इसमे काफी आसानी हो जायेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यम से अब सीधे अनुदान की राशि विद्यालय के खाता में डाला जायेगा. इससे कई महीनों का काम तीन दिनों में ही हो जायेगा.

No comments:
Post a Comment