कहीं ठप ना करना पड़ जाये स्क्रूटनी का काम
- मधेपुरा, पटना, जमुई के साथ कई जिलों की स्क्रूटनी पर लगा ब्रेक
- 30 हजार उत्तर पुस्तिका नहीं पहुंच पायी है बोर्ड
संवाददाता, पटना
इंटर स्क्रूटनी के लिए जो भी उत्तर पुस्तिका बोर्ड के पास मौजूद थे. उसकी जांच हो चुकी है. अगर शनिवार को उत्तर पुस्तिका बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पास नहीं पहुंच पायेगी तो बोर्ड को शनिवार को स्क्रूटनी का काम बीच में ही बंद करना पड़ सकता हैं. ऐसे में 30 हजार उत्तर पुस्तिका स्क्रूटनी के बिना रह जायेगा. प्रदेश भर के एएन कॉलेज, पटना, लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर, सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा, कॉपोरेटिव कॉलेज, बेगूसराय आदि मूल्यांकन केंद्र से उत्तर पुस्तिका अभी तक समिति कार्यालय में नहीं आया है. ज्ञात हो कि इन कॉलेजों ने समिति से मूल्यांकन कार्य के बांकी पैसे देने की मांग की है. इसके बाद ही स्क्रूटनी के लिए उत्तर पुस्तिका समिति को सौंपा जायेगा. इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य बांकी बचे हुए पैसे कॉलेजों को गुरुवार को भी भेज दिया गया था. लेकिन शुक्रवार तक इन केंद्रों से उत्तर पुस्तिका नहीं आ पायी है. ऐसे में अगर शनिवार को भी उत्तर पुस्तिका नहीं आयेगा तो स्क्रूटनी का काम बीच में ही रोकना पड़ सकता हैं .
- कई जिलों की स्क्रूटनी गयी फंस
पूरे प्रदेश में लगभग आठ दस मूल्यांकन केंद्रों ने उत्तर पुस्तिका देने से इंकार कर दिया हैं. ऐसे में इन केंद्रों पर जिन जिलों के उत्तर पुस्तिका की मूल्यांकन की गयी थी, उसे समिति कार्यालय में अभी तक नहीं लाया जा सका है. समिति सूत्रों की माने तो जमुई, मधेपुरा, मोतीहारी, सुपौल, पूर्णिया, पटना आदि जिलों की उत्तर पुस्तिका इन मूल्यांकन केंद्रों पर जांचे गये थे. ऐसे में इन जिलों से जो भी अभ्यर्थी ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन दिया है . उन्हें अभी कुछ दिन और रिजल्ट के लिए इंतजार करना पड़ेगा.
- मेरिट लिस्ट में होगी देरी
इस बार साइंस विषय के स्क्रूटनी के लिए 85 हजार कॉपी की जांच की जानी थी. इसमें 57 हजार उत्तर पुस्तिका की जांच हो चुकी है. इसमें से लगभग 16 हजार छात्रों को रिजल्ट भी बोर्ड के वेबसाइट पर डाल दिया गया है. लेकिन अभी भी 30 हजार उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र से आना बांकी है. इसके आने के बाद ही मूल्यांकन कार्य किया जा सकेगा. मूल्यांकन कार्य में देरी होने से मेरिट लिस्ट में भी देरी हो सकती है. बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि मेरिट लिस्ट 25 जून को निकाल दी जाती. लेकिन स्क्रूटनी कार्य बीच में रोके जाने से इसमें देरी हो सकती हैं.

No comments:
Post a Comment