Monday, June 8, 2015

बिहार बोर्ड 2016 से ऑन लाइन करेगा स्क्रूटनी का आवेदन

बिहार बोर्ड 2016 से ऑन लाइन करेगा स्क्रूटनी का आवेदन

- बोर्ड में हो रही भीड़ को किया जायेंगा कम
- साइंस स्क्रूटनी का रिजल्ट 20 जून तक
संवाददाता, पटना
छात्रों की परेशानी को कम करने, छात्रों की भीड़ को रोकने आदि को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति स्क्रूटनी का आवेदन ऑन लाइन लेगी. 2016 के सत्र से इसकी शुरुआत बिहार बोर्ड की ओर से किया जायेगा. इसी के तहत इस बार बोर्ड ने कॉमर्स और आर्ट्स छात्रों के आवेदन को बोर्ड के बदले स्कूल और कॉलेजों में जमा करवाया है. अब अगले साल से बोर्ड स्क्रूटनी संबंधी आवेदन ऑन लाइन करने जा रही हैं. इस व्यवस्था से छात्रों को काफी आराम मिलेगा. छात्र रिजल्ट निकलने के साथ ही अपना आवेदन बोर्ड के वेबसाइट पर डाल देंगे. इसके बाद आवेदन के अनुसार उत्तर पुस्तिका निकलवा कर स्क्रूटनी का काम करवाया जायेगा. इससे बोर्ड को रिजल्ट भी तुरंत तैयार करने का मौका मिलेगा.
- साइंस स्क्रूटनी का काम 20 तक पूरा
साइंस स्क्रूटनी का काम जोर शोर से शुरू हो गया है. इस बार स्क्रूटनी के लिए 50 हजार के लगभग आवेदन आयें हैं. इसके लिए 125 शिक्षकों को लगाया गया है. सोमवार को 10 हजार आवेदक के उत्तर पुस्तिका की जांच की गयी है. इनके रिजल्ट मंगलवार को बिहार बोर्ड के वेबसाइट पर डाल दिये जायेंगे. बोर्ड के अनुसार साइंस स्क्रूटनी का काम 20 जून तक पूरा कर लिया जायेगा. स्क्रूटनी के काम में अब तेजी आ रहा है. स्क्रूटनी के रिजल्ट के लिए छात्रों को बोर्ड आने की जरूरत नहीं है. बोर्ड की ओर से जेइइ मेन के छात्रों पर अधिक फोकस किया जा रहा है.  
- 13 जून से शुरू होगा कॉमर्स और आर्ट्स की स्क्रूटनी
वहीं बोर्ड ने कॉमर्स और आर्ट्स के स्क्रूटनी की तैयारी भी शुरू कर दी है. बोर्ड की ओर से स्कूलों और कॉलेजों को 10 जून तक आवेदन लेने का समय निर्धारित किया हैं. इसके बाद 12 जून तक सारे आवेदन को समिति के पास आ जायेगा. इसके बाद 13 जून से कॉमर्स और आर्ट्स का स्क्रूटनी शुरू होगा. बोर्ड के अनुसार कॉमर्स और आर्ट्स के स्क्रूटनी का काम 30 जून तक पूरा कर लिया जायेगा.

कोट
स्क्रूटनी का काम समय पर हो. छात्रों को परेशानी ना हो, इसके लिए 2016 से बोर्ड स्क्रूटनी का आवेदन ऑन लाइन ही लेगी. छात्र अपना आवेदन बोर्ड के वेबसाइट पर डाल देंगे. इसके बाद स्क्रूटनी का काम करके छात्र के रिजल्ट को हफ्ते भर के अंदर बोर्ड के वेबसाइट पर डाल दिया जायेगा.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 

1 comment:

  1. बिहार बोर्ड में अब 2016 से नया सिस्टम सुरु होने जा रहा है। अब स्टूडेण्ट को रिजल्ट सही करवाने बोर्ड ऑफिस पटना नहीं आना परेगा। ऑनलाइन आवेदन से काम आसान हो जायेगा

    ReplyDelete