उत्तर पुस्तिका के साथ छेड़छाड़ पर समिति हुआ गंभीर, केंद्रों पर की जायेगी कार्रवाई
- परीक्षा केंद्र और मूल्यांकन केंद्र को लेकर समिति जल्द लेगी फैसला
संवाददाता, पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही उन परीक्षा केंद्रों और मूल्यांकन केंद्रो पर कार्रवाई करने जा रही है जहां पर छात्रो के उत्तर पुस्तिका के साथ छेड़छाड़ की जाती हैं. समिति के पास पिछले कई सालों के रिकार्ड हैं, जिसमें छात्रों के उत्तर पुस्तिका को चेंज कर दिया गया हैं. इससे छात्रों की तो परेशानी बढ़ती ही है, बोर्ड की भी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग जा रहा हैं. ऐसे में अब समिति इस मामले को गंभीरता से ले रहा है. जल्द ही उन स्कूल, कॉलेजों और शिक्षकों को चिन्हित किया जायेगा जो इस तरह की हरकतों में शामिल होते है. ज्ञात हो कि अक्सर समिति के पास छात्रों द्वारा ऐसी शिकायत की जाती है जिसमें छात्र यह दावा करते है कि उनकी उत्तर पुस्तिका को चेंज कर दिया गया हैं.
- अंकिता और अंनत के कॉपी को कर दिया गया चेंज
2015 में साइंस स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा में अंकुर अंकिता और अंनत ने परीक्षा दिया. एचएमके प्लस टू स्कूल, आरा के दोनों परीक्षार्थी ने इंगलिश में परीक्षा दिया और परीक्षा हॉल में ही इनके उत्तर पुस्तिका को चेंज कर दिया गया. दोनों ही परीक्षार्थी के साथ ऐसा संजय गांधी कॉलेज आरा और टाउन हाई स्कूल, आरा परीक्षा केंद्र पर किया गया. अब जब समिति इसके तह तक पहुंची है तो इसका खुलासा हुआ है कि दोनों की छात्रों के कुछ विषयों की कॉपियां परीक्षा केंद्र पर ही चेंज कर दी गयी थी.
- कॉपी के उपर अंक, अंक गायब
इस बार साइंस स्क्रूटनी के कई कॉपी में अंकों का भी हेरा फेरी शिक्षको द्वारा किया गया है. समिति सूत्रो की माने तो कई उत्तर पुस्तिका में उपर के अंक और अंदर के पृष्ठो के अंक में अंतर है. इसके साथ शिक्षकों ने कॉपी जांचे बिना उपर में पृष्ठ पर अंक दे दिया है. और अंदर के पृष्ठ के उत्तर को जांचा भी नहीं गया है. ऐसे उत्तर पुस्तिकाओं को समिति अलग करके रख रही है. बाद में इसकी जांच की जायेगी.
- उत्तर पुस्तिका पर नहीं करते शिक्षक हस्ताक्षर
समिति के पास अभी साइंस स्क्रूटनी का काम चल रहा हैं. ऐसे में कई उत्तर पुस्तिका समिति के पास ऐसे आते है जिसमें शिक्षक का हस्ताक्षर तक नहीं हुआ है. समिति सूत्रों की माने तो शिक्षक उत्तर पुस्तिका की जांच तो करते है लेकिन हस्ताक्षर नहीं करते है. ऐसे में किस उत्तर पुस्तिका को किस शिक्षक ने जांची है, यह अब केंद्राधीक्षक ही बता सकते है. यह भी अब एक जांच का विषय बन गया है.
- स्क्रूटनाइजर नहीं आया काम
इस बार उत्तर पुस्तिका की जांच सही से हो, किसी तरह की गलती ना हो इसके लिए समिति ने स्क्रूटनाइजर की नियुक्ति की थी. इस स्क्रूटनाइजर को एग्जामिनर और हेड एग्जामिनर के उत्तर पुस्तिका की जांच के बाद की जांच करनी थी. इसके लिए समिति ने तमाम परीक्षा केंद्रों स्क्रूटनाइजर को लगाया था. इसके बावजूद मूल्यांकन में भारी गलती पायी जा रही हैं.
कोट
मूल्यांकन केंद्र और परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिका के साथ छेड़छाड़ की बातें हमारे सामने आयी है. यह काफी गंभीर मामला है. ऐसे केंद्रों को हम चिन्हित कर रहे है. इनके उपर कार्रवाई की जायेगी.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

No comments:
Post a Comment