Monday, June 22, 2015

स्कूल रहें तैयार, जल्द जारी होगी एआइपीएमटी की तिथि

स्कूल रहें तैयार, जल्द जारी होगी एआइपीएमटी की तिथि

संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से ऑल इंडिया प्री मेडिकल और प्री डेंटल एग्जामिनेशन (एआइपीएमटी) की तैयारी को लेकर स्कूलों को सूचना दी गयी हैं. सूचना के अनुसार सीबीएसइ ने पुराने परीक्षा केंद्र पर ही एआइपीएमटी की परीक्षा लेने की जानकारी स्कूलों को दिया है. इस बार एआइपीएमटी की परीक्षा के लिए देश भर में 1060 परीक्षा केंद्र बनाये जायेगे. एआइपीएमटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर केके चौधरी की ओर से सूचना तमाम स्कूलों को भेजा गया हैं. इस संबंध में सीबीएसइ के सिटी को-ऑडिनेटर जी जे गॉल्सटॉन ने बताया कि सीबीएसइ की ओर से सूचना हमें सोमवार को मिली है. जल्द ही एआइपीएमटी की तिथि की घोषणा कर दी जायेगी. परीक्षा संबंधी तैयारी के बारे में अभी जानकारी दी गयी हैं. 

No comments:

Post a Comment