Monday, June 15, 2015

डी एफिलिएयेटेड स्कूल 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन से बाहर, 4 हजार स्टूडेंट्स का फंसेगा मामला

डी एफिलिएयेटेड स्कूल 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन से बाहर, 4 हजार स्टूडेंट्स का फंसेगा मामला

- डी एफिलिएयेटेड स्कूलों को सीबीएसइ करेगा 2015-17 के रजिस्ट्रेशन से बाहर
- एलओसी में शामिल नहीं होने से नहीं दे पायेंगे बोर्ड परीक्षा
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने उन स्कूलों को रजिस्ट्रेशन से बाहर कर दिया है जो इस साल डी-एफिलिएट किये गये है. इन तमाम स्कूलों के 9वीं और 11वीं क्लास के स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन इस बार सीबीएसइ नहीं करेगा. इससे चार हजार के लगभग स्टूडेंट्स का भविष्य अधर में लटक जायेगा. सीबीएसइ का रजिस्ट्रेशन अगस्त सितंबर में होता है. ऐसे में जो स्टूडेंट्स अभी 8वीं पास कर स्टूडेंट्स 9वीं में गये और 10वीं पास कर 11वीं में एडमिशन लिया, उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पायेगा. ज्ञात हो कि सीबीएसइ मान्यता प्राप्त स्कूलों के ही स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन और बोर्ड  परीक्षा में शामिल होने का आदेश देता है. जिन स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, वो स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं के 2017 सत्र के बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होंगे.
- एलओसी से बाहर होंगे ये स्टूडेंट्स
सीबीएसइ के अनुसार रजिस्ट्रेशन से पहले अब स्टूडेंट्स का एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स) तैयार किया जाता है. बोर्ड की ओर से तमाम स्कूलों से उन स्टूडेंट्स का लिस्ट मांगा जाता है जो 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्टर्ड होने वाले हैं. हर स्टूडेंट का दो बार एलओसी तैयार किया जाता है. एक बार 9वीं और 11वीं में जब उनका रजिस्ट्रेशन होता है. वहीं दूसरी बार एलओसी 10वीं और  12वीं बोर्ड के परीक्षा फार्म भरवाने के समय होता हैं. जो स्टूडेंट्स एलओसी में शामिल होते हैं, वहीं स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा फार्म भरवाने वाले एलओसी में शामिल होते है.
- मई में डी एफिलियेट होने से फंस गये स्टूडेंट्स
सीबीएसइ की ओर से इस बार 13 स्कूलों का एफिलिएशन मई में खत्म किया गया है. अगर इन स्कूलों का एफिलिएशन फरवरी आदि में खत्म होता तो स्टूडेंट्स किसी दूसरे स्कूल में नामांकन ले सकते थे. लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो पायेगा. एफिलिएशन खत्म होने के पहले इन स्कूलों के लगभग 4 हजार स्टूडेंट्स 8वीं परीक्षा पास कर 9वीं में जा चुके थे. अप्रैल में इन स्टूडेंट्स का 9वीं क्लास भी शुरू कर दिया गया था. लेकिन मई में एफिलिएशन खत्म करने की घोषणा के बाद इन स्कूलों के स्टूडेंट्स का भविष्य अब अधर में लटक गया हैं.
- 11वीं के नामांकन पर है रोक
सीबीएसइ ने डी-एफिलिएटेड स्कूल में 11वीं मे नामांकन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. क्योंकि अगर इन स्कूलों में 11वीं में नामांकन लिये भी जाते है तो यहां के स्टूडेंट्स 11वीं का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पायेंगे. बोर्ड के एफिलिएशन बाइलॉज के अनुसार जिन स्कूलों का एफिलिएशन चला जाता हैं, उन स्कूलों में नामांकन नहीं लिया जा सकता है. खास कर 9वीं और 11वीं में नामांकन पर सीबीएसइ पूरी तरह से रोक लगा देती है. इसकी जानकारी डी-एफिलिएशन के सूचना के साथ ही स्कूलों को बोर्ड की ओर से दे दी जाती हैं.

कोट
ऐसे किसी भी स्कूल के स्टूडेंट्स सीबीएसइ के रजिस्ट्रेशन से बाहर हो जायेंगे. जो 9वीं और 11वीं में पढ़ रहे हैं. सीबीएसइ की मान्यता जाने के बाद जो पहले से रजिस्ट्र्ड स्टूडेंट्स, वहीं बस बोर्ड परीक्षा में शामिल हो पायेंगे. इसके अलावा कोई नये स्टूडेंट का रजिस्ट्रेशन नहीं होता है.
अरविंद कुमार मिश्र, सेक्शन ऑफिसर, सीबीएसइ पटना

जब भी किसी स्कूल की मान्यता जाती है तो ऐसे में सीबीएसइ किसी भी तरह की एक्टिविटी में शामिल नहीं होते हैं. अब रजिस्ट्रेशन के समय स्टूडेंट्स का एलओसी तैयार किया जाता है. इस एलओसी में उन्हीं स्कूलों के स्टूडेंट्स शामिल होते है जो एफिलियेटेड होते हैं. ऐसे में 9वीं और 11वीं में जो स्टूडेंट्स गये है वो रजिस्ट्रेशन से वंचित रह जायेंगे.
सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया

No comments:

Post a Comment