Thursday, June 11, 2015

6 दिनों का होगा सीबीएसइ स्कूल, शनिवार हाफ नहीं फुल डे की होगी क्लास

6 दिनों का होगा सीबीएसइ स्कूल, शनिवार हाफ नहीं फुल डे  की होगी क्लास

- 6ठीं और 8वीं क्लास के लिए सीबीएसइ ने किया लागू
- सोमवार से शनिवार तक हर दिन 6 घंटे 10 मिनट की चलेगी क्लास
संवाददाता, पटना
अब शनिवार को जल्दी छुट्टी मिलना खत्म हो जायेगा. अब शनिवार को भी पूरे छह घंटे की पढ़ाई होगी. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की ओर से अब तमाम सीबीएसइ स्कूलों में छह दिनों तक फूल डे क्लास की शुरुआत की जा रही है. सीबीएसइ की ओर से यह सक्रूलर तमाम स्कूलों को भेज दिया गया है. नये कॉलिकुलम 2015-16 के तहत इसकी जानकारी स्कूलों को दी जा रही है. सीबीएसइ की ओर से इसकी शुरुआत फिलहाल 6ठीं और 8वीं क्लास के लिए किया जा रहा है. अगले सेशन से यह तमाम क्लास के लिए लागू किया जायेगा.
- 6 घंटा 10 मिनट चलेगा सोमवार से शनिवार तक
अब सीबीएसइ स्कूल में सोमवार से शनिवार तक 6 घंटे 10 मिनट तक पढ़ाई होगी. अभी तक सोमवार से शुक्रवार तक ही 6 घंटे 10 मिनट तक पढ़ाई होती थी. अभी तक सीबीएसइ स्कूल में क्लास वन से आठवीं तक सप्ताह मे पांच दिनों की पढ़ाई होती थी. इन क्लास के लिए सोमवार से शुक्रवार तक ही पढ़ाई 6 घंटे की होती थी. लेकिन अब सीबीएसइ ने 6ठीं और 8वीं क्लास के लिए शनिवार को भी 6 घंटे स्कूल चलाने की निर्णय लिया है.
- टीचर्स को 1 घंटा 20 मिनट का देना होगा अधिक समय
एक तरफ जहां शनिवार को फूल डे करने का निर्णय सीबीएसइ की ओर से ली गयी है. वहीं दूसरी ओर सीबीएसइ ने स्कूल के टीचर्स को हर दिन 1 घंटा 20 मिनट एक्स्ट्रा समय देने का निर्णय लिया हैं. सीबीएसइ के अनुसार स्कूल की छुट्टी के बाद हर टीचर को 1 घंटा 20 तक स्कूल में रहना होगा. इस बीच टीचर स्टडी प्लानिंग, स्टडी प्रिपरेशन, स्टूडेंट्स से फीडबैकम आदि वर्क करेंगे. इस संबंध में टीचर पुष्पा सिंह ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद हमें एक घंटे के लगभग रहना होगा. इस बीच स्टूडेंट्स और स्टडी संबंधित कई वर्क हमें करना हैं.
- केंद्रीय विद्यालय चल रहा एक साल से
सीबीएसइ के अनुसार हर टीचर को सप्ताह में 200 क्लास करना अनिवार्य किया गया है. साल भर मे 12 सौ क्लास हर टीचर्स को करना होगा. सप्ताह में छह दिनों की फूल टाइम पढ़ाई 2014-15 सत्र से देश भर के केंद्रीय विद्यालय में शुरू किया गया था. तमाम केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को हाफ डे खत्म कर दिया गया था. केद्रीय विद्यालय के इस प्रयास को सीबीएसइ के तात्कालिक चेयरमैन विनीत जोशी ने सीबीएसइ में भी इसे लागू करने की बात कहीं थीं. सीबीएसइ इसे 2015-16 सत्र से लागू करने जा रहा है.
- 15 जून से चलेगा सीसीइ की ट्रेनिंग
गर्मी की छुट्टी के बाद सीबीएसइ स्कूलों में सीसीइ की ट्रेनिंग शुरू हो रही है. हर स्कूलों में लोकल लेवल पर इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को किया जायेगा. 15 जून से एक सप्ताह तक तमाम स्कूलों में यह चलाया जायेगा. इसके लिए र्सिोस पर्सन के रूप में सीबीएसइ के सिटी को-ऑडिनेटर को शामिल किया जायेगा. हर स्कूल में टीचर्स को इसमें शामिल होने के लिए कहा गया है. इसके साथ सीबीएसइ के नये कॉलिकुलम की भी जानकारी स्कूल और टीचर्स को दी जायेगी.

कोट
सीबीएसइ का यह प्रयास काफी अच्छा हैं. शनिवार को वैसे भी घर पहुंचते हुए स्टूडेंट्स को पूरे दिन लग ही जाते है. ऐसे में शनिवार छह घंटे की पढ़ाई काफी अच्छा रहेगा. इसके साथ टीचर्स के प्लानिंग के लिए भी एक घंटा दिया गया हैं. इससे टीचर्स को कुछ काम करने का मौका मिलेगा.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी को ऑडिनेटर सीबीएसइ पटना

शनिवार को छह घंटे का स्कूल होने से स्टूडेट्स के लिए काफी अच्छा होगा. इससे टीचर्स और स्टूडेट्स के बीच हेल्दी माहौल बनेगा. अधिक से अधिक समय टीचर्स के साथ स्टूडेंट्स को मिलेगा.
संजय कुमार, मैथ टीचर, लोयेला हाई स्कूल 

No comments:

Post a Comment