साइंस का टॉपर हुआ चेंज, विशाल बना बिहार बोर्ड का नया साइंस टॉपर
- स्क्रूटनी के बाद बिहार के टॉपर लिस्ट में चेंज
- विशुन राज महाविद्यालय, वैशाली का छात्र विशाल बना स्टेट टॉपर
संवाददाता, पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट साइंस टॉपर चेंज हो गया है. अभी तक समस्तीपुर का विकास कुमार स्टेट टॉपर था. लेकिन दुबारा कई कोड के कॉपी का पुन: मूल्यांकन करने के बाद टॉपर लिस्ट में चेंज कर दिया गया है. अब इंटर साइंस का टॉपर विशाल बना है. विशुन राय महाविद्यालय किरतपुर, राजाराम, वैशाली का छात्र विशाल (रॉल नंबर 10883, रौल कोड 33014) को इंटर साइंस में 438 अंक प्राप्त हुए हैं. इससे पहले समस्तीपुर के विकास कुमार को 429 अंक प्राप्त हुए थे. बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही बोर्ड की ओर से दुबारा टॉपर लिस्ट जारी किया जायेगा. ज्ञात हो कि बोर्ड की ओर से इस बार इंटर साइंस का टॉप टेन का टॉपर लिस्ट जारी किया गया था. लेकिन बोर्ड ने इसे प्रोविजनल लिस्ट जारी किया था. बाद में अंतिम मेघा सूची जारी करने की बात कहीं गयी थी.
- जिस कॉलेज का रिजल्ट रोका वहीं का बना टॉपर
इंटर साइंस का रिजल्ट 20 मई को घोषित किया गया था. रिजल्ट की घोषणा के एक दिन बाद विशुन राज महाविद्यालय, वैशाली का रिजल्ट इस बेसिस पर रोक लगा दिया गया था कि यहां के 1007 छात्र इंटर साइंस की परीक्षा में शामिल हुए थे. और सारे के सारे फस्र्ट डिवीजन से पास कर गये थे. जानकारी के मुताबिक इस कॉलेज के 222 छात्र बोर्ड के टॉपर लिस्ट में भी शामिल थे. लेकिन इस कॉलेज के रिजल्ट पर शक के निगाह पर रोक लगा दी गयी थी. इसके बाद इस कॉलेज के तमाम उत्तर पुस्तिका की दुबारा जांच की गयी. पटना के एक्सपर्ट टीचर्स को इसमें लगाया गया. पांच दिनों तक (23 से 27 मई) तक उत्तर पुस्तिका जांची गयी. इसके बाद जो रिजल्ट सामने आया, उससे पता चला कि इस कॉलेज का ही छात्र टॉप टेन के मेरिट लिस्ट में आ रहे है. यहां तक ही स्टेट टॉपर भी इसी कॉलेज का हो गया है. सूत्रों के मुताबिक इस कॉलेज से और भी कई छात्र है जो टॉप टेन के लिस्ट में शामिल हो रहे है. ज्ञात हो कि विशुन राज महाविद्यालय, वैशाली का 1007 छात्रों का रिजल्ट शनिवार को बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया.
- 10 दिनों का करना पड़ा रिजल्ट के लिए इंतजार
स्टेट टॉपर विशाल ने अभी जेइइ एडवांस की परीक्षा दिया है. ओबीसी केटेगरी से विशाल को जेइइ मेन में 103 अंक (ओबीसी में 70 अंक क्वालिफाइंग था) प्राप्त हुआ था. विशाल ने बताया कि उसे मैथ में 92, फिजिक्स में 93, केमेस्ट्री मे 90 और इंगलिश में 82 अंक प्राप्त हुए है. केमेस्ट्री में कुछ कम अंक आया है. विशाल ने बताया कि 20 मई को साइंस का रिजल्ट आया था. लेकिन हमारा रिजल्ट नहीं आया तो काफी परेशान था. हर दिन बिहार बोर्ड वेबसाइट पर रिजल्ट को चेक करता था. बहुत डर भी लग रहा था. अभी हमें जेइइ मेन के लिए अपना मार्क्स सीट भी सीबीएसइ को अपलोड करना है. लेकिन 10 दिनों के बाद हमें आज रिजल्ट मिला है. शनिवार को दोपहर 3 बजे हमें रिजल्ट के बारे में पता चला.
कोट
इस बार बोर्ड की ओर से साइंस का प्रोविजनल टॉपर लिस्ट जारी किया गया था. कई कोड के दुबारा कॉपी जांच करवायी गयी थी. इसमें कई छात्रों के नाम उपर आ रहे है जो टॉपर लिस्ट में शामिल हो सकते है. स्क्रूटनी का काम पूरा कर दिया गया है. इसके मुताबिक बिहार स्टेट का नया टॉपर विशाल बना है. विशाल को अभी तक के रहे टॉपर विकास कुमार से 9 अंक ज्यादा है. विकास को 429 अंक आयें थे और विशाल को 438 अंक आयें हैं.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

No comments:
Post a Comment