Monday, June 1, 2015

30 हजार एडमिशन लेने को तैयार, सीटें मात्र 5 हजार

30 हजार एडमिशन लेने को तैयार, सीटें मात्र 5 हजार

- 11वीं में सीटों से अधिक नामांकन लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या
- सीबीएसइ स्कूलों पर होता है अधिक फोकस
संवाददाता, पटना
सीटें है 5 हजार, और एडमिशन चाहिए 30 हजार को. हर स्कूलों में नामांकन फार्म के लिए रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है. 10वीं पास करने के बाद 11वीं में नामांकन अच्छे स्कूल में मिल जायें, इस मकसद से हर कोई रजिस्ट्रेशन फार्म जल्द से जल्द भरने में लगा है. लेकिन स्कूलों में सीटों की संख्या कम होने के कारण नामांकन के लिए भागम भाग वाली स्थिति बनी हुई है. एक तरफ जहां स्टूडेंट्स के लिए नामांकन लेना कठिन हो रहा है. वहीं स्टूडेंट्स को छांटना स्कूलों के लिए टफ हो रहा है. हर स्कूलों में रजिस्ट्रेशन तो हो जाते हैं, लेकिन नामांकन में हजारों छात्र को खाली हाथ लौटना पड़ता है. हर साल की तरह इस बार भी कुछ ऐसी ही स्थिति होने जा रही है.
- सीबीएसइ 10वीं में 25 हजार हुए पास
सीबीएसइ स्कूलों की बात करें तो इस बार एक लाख से अधिक छात्र सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में पटना जोन से शामिल हुए थे. इसमें पटना से लगभग 25 हजार स्टूडेंट्स 10वीं बोर्ड की परीक्षा दिया था. इसमें 25 हजार के लगभग स्टूडेंट्स को सीजीपीए 9 और सीजीपीए 10 प्राप्त हुए है. सीबीएसइ  के अलावा 5 हजार के लगभग स्टूडेंट्स आइसीएसइ बोर्ड के भी हैं जो 10वीं की परीक्षा में सफलता लिया हैं. ये तमाम स्टूडेंट्स सीबीएसइ स्कूलों में ही 11वीं में नामांकन लेते हैं. लेकिन पटना के स्कूलों में 11वीं में नामांकन के लिए इतने स्टूडेंट्स के लिए सीटें नहीं हैं.
- सीबीएसइ है पहली पसंद
पटना में पहली पसंद बन रहा सीबीएसइ स्कूल में नामांकन लेना स्टूडेंट के लिए सबसे अधिक टफ होता है. 10वीं में पास करने के बाद 11वीं में हर बोर्ड के स्टूडेंट्स सीबीएसइ स्कूलों में ही नामांकन लेना चाहते है. एक्सपर्ट की माने तो सीबीएसइ के सिलेबस इंजीनियरिंग और मेडिकल के सिलेबस को कवर करता है. इससे स्टूडेंट्स की प्लस टू के साथ प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी हो जाती है. हर साल 20 हजार के लगभग स्टूडेंट्स
- बिहार बोर्ड के स्टूडेंट रह जायेंगे खाली
इस बार बिहार बोर्ड के मैट्रिक का रिजल्ट लेट से आयेगा. इस कारण बिहार बोर्ड के स्टूडेंट इस बार सीबीएसइ में नामांकन नहीं ले पायेंगे. क्योंकि तब तक सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड के तमाम स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी.

सीबीएसइ स्कूलों की संख्या  - 47
फेमस स्कूल की संख्या   - 25
10वीं में पास करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या  - 13477 (मात्र 10 सीजीपीएस लाने वाले छात्रों की संख्या)

आइसीएसइ स्कूलों की संख्या  - 20
फेमस स्कूलों की संख्या  -  6
10वीं में पास करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या  -  5 हजार

बिहार बोर्ड स्कूलों की संख्या  -  243
फेमस स्कूल की संख्या  - 12
10वीं में पास करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या  - अभी रिजल्ट निकला नहीं

इन स्कूलों में 11वीं के नामांकन फार्म की बिक्री होती है सैकड़ों में
स्कूल                   -     11वीं में फार्म की बिक्री   -   स्कूल में नामांकन के लिए सीटें
नॉटड्रेम एकेडमी    -       1145                        -       240 (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स)
लोयेला हाई स्कूल   -      1023                      -      240    (साइंस और कॉमर्स)
सेंट माइकल हाई स्कूल   -  1243                  -       240   (साइंस और कॉमर्स)
इंटरनेशनल स्कूल        -     1355                 -      320   (साइंस और कॉमर्स)
रेडियेंट इंटरनेशनल स्कूल   -  976               -      240    (साइंस और कॉमर्स)
इशान इंटरनेशनल स्कूल   -  543                 -     180     (साइंस और कॉमर्स)
बीडी पब्लिक स्कूल    -     1300                   -      460  (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स)
नोट  - नामांकन फार्म का यह लिस्ट 2014 का हैं  

No comments:

Post a Comment