स्टूडेंट्स की पढ़ाई की होगी अब वीडियो रिकॉर्डिग
- स्टूडेट्स के पढ़ाई का आकलन अब वीडियो रिकॉर्डिग से
- हर स्टूडेंट्स का बनेगा 5 मिनट का वीडियो
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) इस शिक्षण सत्र में स्टूडेंट्स की वीडियो रिकॉर्डिग करवायेगा. इसके लिए सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को निर्देश जारी किया है. अब स्टूडेंट्स क्लास में क्या पढ़ाई करेंगे इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिग सीबीएसइ के पास जायेगा और सीबीएसइ स्टूडेंट्स के साथ स्कूल का आकलन भी करेगी. इस आकलन की शुरुआत बोर्ड की ओर से शुरू किया जा रहा है. यह आकलन असेसमेंट ऑफ स्पीकिंग एंड लिसनिंग स्किल्स (एएसएल) प्रोग्राम के तहत होगा. इस प्रोग्राम के अंतर्गत फिलहाल बोर्ड 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स को ले रहा है.
- थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर फोकस
एएसएल प्रोग्राम के माध्यम से सीबीएसइ थ्योरी से अधिक प्रैक्टिकल पर फोकस कर रहा है. इसके लिए पहले टीचर्स की स्क्रिनिंग टेस्ट लिया जायेगा. टीचर्स ही इसमें सारा आकलन करेंगे. बोर्ड के अनुसार वीडियो बनाने से लेकर उसे देखना और फिर उसका आकलन कर मार्क्स देने का काम टीचर्स की करेंगे. इसके अलावा वीडियो को बोर्ड के पास भी भेजा जायेगा. इस एक्टिविटी में हर बच्चे की 5 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिग स्कूल मैनेजमेंट को सीबीएसइ को भेजनी होगी. स्कूल मैनेजमेंट को एएसएल प्रोग्राम मिड टर्म तक पूरा करना होगा. एएसएल एक्टिविटी के लिए स्टूडेंट्स जनरल टॉपिक पर प्रजेंटेशन देंगे. इसमें सेव गर्ल चाइल्ड, वुमन एंम्पावरमेंट जैसे जनरल टॉपिक दिये जायेंगे.
- एएसएल गेटवे से मिलेगी जानकारी
सीबीएसइ ने एएसएल की तमाम जानकारी एएसएल गेटवे में डाला है. इसके अंतर्गत एएसएल के लिए एसए-वन (समेटिव असेसमेंट) और एसए-टू के लिए अलग-अलग परीक्षा 9वीं और 10वीं क्लास के लिए लिया जायेगा. बोर्ड के अनुसार इसकी वीडियो रिकॉर्डिग टर्म के बीच तक पूरा कर लेना है. इस संबंधी तमाम जानकारी बोर्ड ने वेबसाइट 666.ूु2ीूंंीि्रेू.्रल्ल पर डाल दिया है.
- 10 अंक का होगा एएसएल
एएसएल की परीक्षा 10 अंक का होगा. इसके लिए बोर्ड की ओर से तैयारी कर ली गयी है. 9वीं और 10वीं में इस बार से 10 अंक का एएसएल की परीक्षा लिया जायेगा. वीडियो रिकॉर्डिग के आधार पर किया जायेगा. इसमें स्टूडेंट्स से ज्यादा ओरल एक्टिविटी के साथ डेवलपमेंट को टीचर्स एनालाइज करेंगे.
- दी जायेगी टीचर्स को ट्रेनिंग
असेसमेंट ऑफ स्पिकिंग एंड लिसनिंग स्किल्स (एएसएल) के लिए बोर्ड की ओर से पहले स्कूल के टीचर्स को ट्रेनिंग दिया जायेगा. इसके लिए हर जोन के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है. इसकी शुरुआत 30 जून से किया जायेगी. पटना जोन के साथ गुवाहाटी और भूवनेश्वर जोन की एएसएल की ट्रेनिंग 2 से 6 सितंबर 2014 तक लिया जायेगा. इसके अंतर्गत टीचर्स को एएसएल की तमाम जानकारी दी जायेगी.
एएसएल गेटवे में ये सारी जानकारी
- क्लास के अनुसार एएसएल रूटीन
- ऑडियो ट्रैक, वर्क शीट्स और मार्क्स शीट की जानकारी
- लैंग्वेजइ प्रैक्टिस एक्टिविटी
- ट्रेनिंग कैलेंडर
- सकरुलर के माध्यम से
- स्टूडेंट्स को कैसे ग्रेडिंग करनी है, इसकी जानकारी
- किस प्रोजेक्ट पर छात्र काम करेंगे उसकी जानकारी
- फीडबैक का कॉलम
एएसएल प्रोग्राम इस तरह से किया जायेगा स्कूलों में
1. स्पिकिंग असेसमेंट की रिकॉर्डिग - यह एसए-वन और एसए-टू दोनों ही टर्म में किया जायेगा. इसके अंतर्गत छात्र के एक ग्रुप में बात चीत करते हुए रिकॉर्डिग की जायेगी. इसका पूरा रिकार्डिंग टीचर्स करवायेंगे.
2. टॉपिक की तैयारी - इसके अंतर्गत स्टूडेंट्स को टॉपिक दिया जायेगा. इसी टॉपिक पर स्टूडेंट्स ग्रुप डिस्कशन करेंगे. रिकॉर्डिग होने के तीन दिनों पहले स्टूडेंट्स को टॉपिक दिया जायेगा. स्टूडेंट्स चाहे तो अपना खुद का टॉपिक भी दे सकते है.
3. रिकॉर्डिग इंफार्मेशन - रिकॉर्डिग के लिए आने वाले खर्च हमेशा स्कूल अपने स्कूल बजट से तैयार करेगा. हर स्कूल को सत्र के शुरू होने के साथ ही रिकॉर्डिग के तमाम इंट्रमेंट खरीदने होंगे. इसके लिए सीडी और डीवीडी भी स्कूलों को खरीदना होगा.
कोट
एएसएल पर इस बार सीबीएसइ काफी गंभीर है. इस कारण टीचर्स को दुबारा ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके लिए अभी से सीबीएसइ ने तैयारी शुरू कर दी है. ट्रेनिंग प्रोग्राम का कैलेंडर जारी किया गया है. इसी के तहत तमाम रिजन में एएसएल की ट्रेनिंग दी जायेगी.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी को-ऑडिनेटर, सीबीएसइ

No comments:
Post a Comment