Friday, June 26, 2015

साइंस स्क्रूटनी के 8 हजार बचे उत्तर पुस्तिका, आर्ट्स और कॉमर्स का शुरू नहीं हुआ स्क्रूटनी


- 30 जून को नहीं जारी होगा मेरिट लिस्ट
संवाददाता, पटना
इंटर साइंस के मेरिट लिस्ट के लिए अभी छात्रों को इंतजार करना पड़ेगा. 30 जून को घोषित कार्यक्रम में फिर एक बार परिवर्तन हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा है कि  30 जून को इंटर साइंस का मेरिट लिस्ट नहीं निकाला जा सकेगा. जुलाई के प्रथम सप्ताह में मेरिट लिस्ट निकलने की संभावना हैं. अध्यक्ष प्रो. सिंह ने बताया कि इंटर साइंस के अभी भी 13 हजार  उत्तर पुस्तिका की जांच बांकी हैं. शुक्रवार को पांच हजार उत्तर पुस्तिका की जांच हो गयी. अभी 8 हजार कॉपी की जांच होनी बांकी हैं. इसके होने के बाद ही मेरिट लिस्ट निकाली जायेगी. ज्ञात हो कि आर्ट्स और कॉमर्स विषय की स्क्रूटनी का काम अभी शुरू भी नहीं हुआ हैं. बोर्ड अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि आर्ट्स और कॉमर्स विषय के लिए 15 हजार आवेदन आयें हैं. लेकिन अभी तक आर्ट्स और कॉमर्स का स्क्रूटनी शुरू नहीं हो पाया हैं. ज्ञात हो कि आर्ट्स और कॉमर्स विषय के 35 हजार उत्तर पुस्तिका की जांच होनी हैं. लेकिन उत्तर पुस्तिका नहीं आने के कारण जांच कार्य नहीं हो पा रहा हैं. 

No comments:

Post a Comment