Monday, June 8, 2015

जेइइ में सीबीएसइ को मिलेगा ज्यादा वेटेज

जेइइ में सीबीएसइ को मिलेगा ज्यादा वेटेज

- बिहार बोर्ड को पिछले साल जनरल केटेगरी में 425 और सीबीएसइ को 466 मार्क्‍स का मिला था वेटेज
संवाददाता, पटना
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (जेइइ) की रैंकिंग में इस साल भी बिहार बोर्ड से ज्यादा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकेडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) को वेटेज मिलेगा. पिछले साल भी जेइइ मेन की रैकिंग लिस्ट में सीबीएसइ बोर्ड को ज्यादा वेटेज दिया गया था. जेइइ मेन की रैंकिंग लिस्ट में 60 फीसदी मेन के मार्क्‍स और 40 फीसदी 12वीं बोर्ड के मार्क्‍स जोड़कर तैयार होती है. इसमें साल 2014 में जनरल केटेगरी में 466 मार्क्‍स सीबीएसइ और 425 मार्क्‍स पर बिहार बोर्ड को वेटेज दिया गया था. एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल 12वीं सीबीएसइ एग्जाम टफ होने की वजह से इसका वेटेज 406 तक जाने की संभावना है. जो कि पिछले साल के मुकाबले में कम होगा. लेकिन इसके बावजूद बिहार बोर्ड का भी मार्क्‍स भी कम जाने की संभावना हो रही है.
- जेइइ मेन दो रैंक करती है तैयार
जेइइ मेन दो रैंक जारी करती है. इसमें पहली लिस्ट नेशनल रैंक की होती हैं. इसमे नेशनल लेवल के एनआइटी कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है. दूसरी लिस्ट स्टेट रैंक की होती है. इसमे स्टेट लेवल के कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. पिछले साल नेशनल रैंक में 30 हजार रैंक तक के स्टूडेंट्स को एडमिशन मिला था. जेइइ मेन को वेबसाइट प्पर 12वीं बोर्ड के मार्क्‍स वेबसाइट पर 10 जून तक अपलोड करना होगा. सीबीएसइ ने इसके लिए तमाम स्टेट बोर्ड को इसकी जानकारी दे दिया है. जेइइ मेन में सफल अभ्यर्थी को अच्छा रैंक 12वीं के रिजल्ट के आधार पर ही तय होगा. 10 जून के बाद जो भी अभ्यर्थी अपना 12वीं का रिजल्ट अपलोड करेगे, उनके रिजल्ट को सीबीएसइ मान्यता नहीं देगी.
- जेइइ एडवांस की आंसर की जारी
जेइइ एडवांस की आसंर की सोमवार यानी 8 जून को जारी कर दी गयी हैं. अभ्यर्थी आंसर की जेइइ एडवांस की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है. साथ ही इस बार जेइइ एडवांस के प्रतिभागी को रिजल्ट के लिए फीडबैक देने की भी सूचना दी गयी है. अभ्यर्थी अपना फीडबैक फार्म भरकर जेइइ एडवांस के वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हे. यह प्रक्रिया 11 जून तक ही रहेगी. इसके बाद 13 जून को जेइइ एडवांस0 की ओर से फीडबैक के आधार पर संशोधित आंसर की डिसप्ले किया जायेगा. ज्ञात हो कि इस साल जेइइ एडवांस 24 मई को आयोजित की गयी थी. इसका रिजल्ट 13 जून को घोषित किया जायेगा.

बिहार बोर्ड की ओर से जारी 2014 का केटेगरी वाइड पर्सेटाइल

जेनरल केटेगरी
 टॉप-20 में शामिल कुल स्टूडेंट्स   -  96194
सर्वाधिक अंक (टॉप-20 पर्सेटाइल में)   - 425

केटेगरी   - एससी
 टॉप-20 में शामिल कुल स्टूडेंट्स   -  20232
सर्वाधिक अंक (टॉप-20 पर्सेटाइल में)  - 403

केटेगरी   - एसटी
 टॉप-20 में शामिल कुल स्टूडेंट्स   -  1017
सर्वाधिक अंक  (टॉप-20 पर्सेटाइल में)  - 399

केटेगरी   - ओबीसी
 टॉप-20 में शामिल कुल स्टूडेंट्स   -  60380
सर्वाधिक अंक (टॉप-20 पर्सेटाइल में)  - 423

No comments:

Post a Comment