25 जून को जारी होगा मेरिट लिस्ट
- दस हजार छात्रों के रिजल्ट बोर्ड के वेबसाइट पर डाले गये
संवाददाता, पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर साइंस के स्क्रूटनी पूरा होने के बाद ही साइंस का मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा. इसके लिए अभी छात्रों को दस दिन और इंतजार करना होगा. बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि सारे स्क्रूटनी का कापी जांच होने के बाद ही मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा. अभी साइंस स्क्रूटनी के लिए 35 हजार कॉपी मूल्यांकन केंद्र से आना बांकी ही है. 50 हजार के लगभग उत्तर पुस्तिका आ चुका है. हर दिन हजारो की संख्या मे कॉपी जांच की भी जा रही हैं. लेकिन जब तक सारे कॉपी बोर्ड के पास नहीं आ जाते और उसकी जांच नहीं हो जाती है, तब तक मेरिट लिस्ट नहीं निकाला जायेगा. 25 जून को मेरिट लिस्ट निकालने की संभावना अध्यक्ष श्री सिंह ने जतायी है.
समिति के अनुसार साइंस स्क्रूटनी संबंधित लगभग 10 हजार छात्रों के रिजल्ट सोमवार देर शाम तक बोर्ड के वेबसाइट पर डाल दिया गया हैं. इसके अलावा 14 हजार छात्रों के कॉपी को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया हैं. ज्ञात हो कि साइंस स्क्रूटनी के लिए 85 हजार के लगभग उत्तर पुस्तिका की जांच होगी. इसमें 42 हजार उत्तर पुस्तिका जांची जा चुकी है. वहीं आर्ट्स और कॉमर्स विषय का स्क्रूटनी 23 जून से शुरू होगी. अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि आर्ट्स और कॉमर्स विषय के लिए उत्तर पुस्तिका 18 से मूल्यांकन केंद्र से लाया जायेगा. इसके कंप्यूटर पर उसे लोड किया जायेगा. इसके बाद 23 जून से स्क्रूटनी का काम शुरू हो पायेगा. 30 जून तक सारे स्क्रूटनी का काम पूरा कर लेने की संभावना हैं.

No comments:
Post a Comment