Monday, June 29, 2015

बिजली बचाओ. अंक भी मिलेगा और इनाम भी

- सीबीएसइ स्कूलों में बिजली बचाने पर मिलेगा एक्स्ट्रा मार्क्‍स
- बिजली बचाने पर मिले अंक को जोड़ा जायेगा एफए-3 में
संवाददाता, पटना
जो जितना एनर्जी (बिजली) बचायेगा, उसे उतने अंक मिलेंगे. घर से लेकर स्कूल और फिर बाहर तक एनर्जी बचाने पर मार्क्‍स दिये जायेंगे. ये मार्क्‍स स्टूडेंट्स के एक्स्ट्रा करिकुलम में जुड़ेगा. इतना ही नहीं, अंक साथ स्टूडेंट्स को इनाम भी दिये जायेंगे. सोशल वर्क में स्टूडेंट्स की अधिक से अधिक भागीदारी हो, इसके लिए सीबीएसइ देश भर में ऐसे कुछ कांपिटिशन आयोजित कर रही है जिसके अंक से स्टूडेंट्स को ना सिर्फ कांपिटिशन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें फाइनल एग्जाम के रिजल्ट में भी मदद मिलेगी. पहली बार सीबीएसइ ऐसा कांपिटिशन आयोजित कर रहा है जिसमें मार्क्‍स के साथ इनाम का भी फायदा स्टूडेंट हो मिलेगा. इसी को लेकर सीबीएसइ एनर्जी कंजर्वेशन पर पेटिंग कांपिटिशन का आयोजन करने जा रहा है. स्कूल लेवल से स्टेट और फिर नेशनल लेवल तक यह कांपिटिशन आयोजित किया जायेगा. इसमें शामिल होने वाले तमाम स्टूडेंट्स को मिलने  वाले ग्रेड के अनुसार मार्क्‍स दिये जायेगे.
- स्टूडेंट्स को बांटे गये है दो केटेगरी में
पेंटिंग कांपिटिशन में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को दो केटेगरी में रखा गया है. केटेगरी प्रथम में चौथी से छठी तक के स्टूडेंट्स शामिल होंगे. वहीं द्वितीय केटेगरी में 7वीं से 9वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल होंगे. दोनों केटेगरी के लिए अलग-अलग टॉपिक रखा गया है. इस कांपिटिशन में स्टेट लेवल और नेशनल लेवल पर भी स्टूडेंट्स को इनाम दिये जायेंगे. स्टेट लेवल पर जहां 20 हजार से इनाम की राशि रखी गयी है वहीं नेशनल लेवल पर 1 लाख रुपये प्रथम पुरस्कार पाने वाले को मिलेगा. इस कांपिटिशन में शामिल होने के लिए हर स्कूल को स्कूल के नाम के साथ स्टूडेंट का नाम लिख कर सीबीएसइ को भेजना होगा.
- एफए-3 () में जुड़ेगा अंक
सीबीएसइ के अनुसार जो स्टूडेंट्स बिजली बचाओ अभियान के तहत बिजली बचाएगा, उसे एफए-3 के तहत 5 अंक दिये जायेंगे. ये अंक स्टूडेंट्स के फाइनल मार्क्‍स सीट में जुड़ेंगे. एफए-3 के तहत 10 अंक का टेस्ट स्टूडेंट्स को देना होता हैं. इसमें एक्टिविटी पर फोकस होता है. स्टूडेंट्स जो प्रोजेक्ट वर्क पर काम करते हैं. वो एफए-3 के अंतर्गत की आते हैं.

प्रथम केटेगरी वाले स्टूडेंट्स के लिए टॉपिक
- सेव एनर्जी, सेक्योर योअर लाइफ
- लाइफ के लिए बिजली का बचाव
- बिजली बजाओ, प्रकाश बढ़ाओ

द्वितीय केटेगरी वाले स्टूडेंट्स के लिए टॉपिक
- ग्लोबल वार्निग बन रहा ग्लोबल वॉर्मिग
- सही बनाओंगे तो सही पाओंगे
- उर्जा बचत की संस्कृति का करें विकास, उज्जवल होगा भविष्य और घर-घर प्रकाश

इस तरह होगा कांपिटिशन का तिथि के अनुसार आयोजन
1. स्कूल लेवल कांपिटिशन  - 30 सितंबर तक हो जाना है
- स्कूल लेवल कांपिटिशन में प्रथम केटेगरी और द्वितीय केटेगरी दोनों से 50-50 पेंटिंग को चुना जायेगा.
- स्कूल लेवल कांपिटिशन 2 घंटे का होगा
- कांपिटिशन के बाद स्कूल के प्रिंसिपल तमाम पेंटिंग में से दो बेस्ट पेंटिंग चुन कर उसे स्टेट लेवल के लिए सेलेक्ट करेंगे

2. स्टेट लेवल कांपिटिशन  -  15 नवंबर तक लेना है
- स्टेट लेवल कांपिटिशन में स्कूल लेवल में चुने गये स्टूडेंट्स ही शामिल होंगे. इसमें दोनों ही केटेगरी से 25-25 पेंटिंग को चुना जायेगा.
- स्टेट लेवल कांपिटिशन में आन द स्पॉट पेंटिंग बनाना होगा.
- इसके लिए हर स्टूडेंट को 1 हजार रुपये की राशि फी के तौर जमा करना होगा
- इसका आयोजन सीबीएसइ के नोडल ऑफिस में किया जायेगा. आने जाने का खर्च बोर्ड की ओर से स्टूडेंट को किया जायेगा

3. नेशनल लेवल कांपिटिशन  - 12 दिसंबर
- नेशनल लेवल पर कांपिटिशन में फस्र्ट, सेकेण्ड और थर्ड की चुनाव दोनों ही केटेगरी से होगा. नेशल लेवल का आयोजन दिल्ली में होगा.
- नेशनल लेवल कांपिटिशन भी 2 घंटे का होगा
- 12 दिसंबर को कांपिटिशन और इसका रिजल्ट  14 दिसंबर को निकल जायेगा

कांपिटिशन में इस बार यह होगा नया
- इस कांपिटिशन में स्कूल लेवल पर हर स्टूडेंट को शामिल होना होगा
- स्कूल स्तर पर पहले दो विजेता को हर स्कूल से स्टेट लेवल पर शामिल होने का मौका मिलेगा

प्रथम केटेगरी (स्टेट लेवल प्राइज)
फस्र्ट प्राइज  - 20 हजार
सेकेण्ड प्राइज  -  15 हजार
थर्ड प्राइज  -  5 हजार
कांसूलेशन प्राइज  -  2500

द्वितीय केटेगरी (स्टेट लेवल प्राइज)
फस्र्ट प्राइज  - 20 हजार
सेकेण्ड प्राइज  -  15 हजार
थर्ड प्राइज  -  5 हजार
कांसूलेशन प्राइज  -  2500

प्रथम केटेगरी (नेशनल लेवल प्राइज)
फस्र्ट प्राइज  - 1 लाख
सेकेण्ड प्राइज  -  50 हजार
थर्ड प्राइज  -  25 हजार
कांसूलेशन प्राइज  -  10 हजार

द्वितीय केटेगरी (नेशनल लेवल प्राइज)
फस्र्ट प्राइज  - 1 लाख
सेकेण्ड प्राइज  -  50 हजार
थर्ड प्राइज  -  25 हजार
कांसूलेशन प्राइज  -  10 हजार

अधिक जानकारी के लिए यहां पर करें संपर्क
011-23231247
्िर1ीू31ूंं.िूु2ीॅें्र’.ूे


No comments:

Post a Comment