Friday, June 26, 2015

28 को यूजीसी नेट की परीक्षा, पटना में 29 परीक्षा केंद्र बनाये गये


संवाददाता, पटना
नेशनल इजिब्लिटी टेस्ट (नेट) के लिए सीबीएसइ रीजनल ऑफिस की ओर से पूरी तैयारी लगभग हो चुकी हैं. 28 जून को आयोजित होने वाले नेट के लिए पूरे प्रदेश में यूजीसी नेट के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इस बार यूजीसी नेट पटना के अलावा भागलपुर में ही केवल आयोजित की जा रही है. पटना सीबीएसइ रीजनल ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार पटना में 29 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. वहीं भागलपुर में आठ परीक्षा केंद्र पर यूजीसी नेट आयोजित की जायेगी.  इस बार यूजीसी नेट में पूरे प्रदेश से 18 हजार 500 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. ज्ञात हो कि सीबीएसइ दूसरी बार यूजीसी नेट ले रही हैं. इससे पहले 28 दिसंबर 2014 को लिया गया था. 

No comments:

Post a Comment