Monday, June 15, 2015

बिहार के 50 हजार अभ्यर्थी दुबारा देंगे एआइपीएमटी

बिहार के 50 हजार अभ्यर्थी दुबारा देंगे एआइपीएमटी

- 15 से 20 जुलाई के बीच सीबीएसइ दुबारा निकालेगा एआइपीएमटी की तिथि
- नये रॉल नंबर पर लिया जायेगा एआइपीएमटी की परीक्षा
संवाददाता, पटना
 ऑल इंडिया प्री-मेडिकल एंड प्री-डेंटल एंट्रांस टेस्ट (एआइपीएमटी) की परीक्षा को कैंसिल करने के बाद अब इसकी तैयारी में सीबीएसइ दुबारा जुट गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार चार हफ्ते के अंदर एआइपीएमटी की परीक्षा सीबीएसइ को लेना है. देश से 6 लाख और बिहार से लगभग 50 हजार अभ्यर्थी दुबारा परीक्षा में शामिल होंगे. सीबीएसइ सूत्रों के मुताबिक 15 से 20 जुलाई (अधिक संभावना 19 जुलाई) के बीच दुबारा एआइपीएमटी की परीक्षा ली जा सकती है. एक हफ्ते मे सीबीएसइ तिथि की घोषणा कर देगी. ज्ञात हो कि सीबीएसइ द्वारा आयोजित मेडिकल एंट्रांस की परीक्षा के लिए एआइपीएमटी की परीक्षा ली जाती है. परीक्षा का आयोजन देश भर में 4 अप्रैल को लिया गया था. परीक्षा के दौरान कई राज्यों में ब्लूटूथ से चोरी करने की घटना बड़े पैमाने पर हुई थी. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. इसके बाद इसे कैंसिल कर दुबारा सीबीएसइ को परीक्षा लेने का निर्देश दिया गया हैं.
- रजिस्ट्रेशन नंबर वहीं, जेनरेट होगा नया एडमिट कार्ड
दुबारा एआइपीएमटी की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी को परीक्षा फार्म नहीं भरना पड़ेगा. उनके पहले के ही रजिस्ट्रेशन पर नया रॉल नंबर को जेनरेट किया जायेगा. इसके लिए तमाम अभ्यर्थी को नया एडमिट कार्ड दिया जायेगा. नये रॉल नंबर ही पर ही अभ्यर्थी दुबारा एआइपीएमटी की परीक्षा देंगे. बोर्ड के अनुसार इस बार उन परीक्षा केंद्रों को कैंसिल किया जा सकता हैं जहां पर कदाचार की धांधली होने की रिपोर्ट बोर्ड को प्राप्त हुआ है. परीक्षा लेने की प्रक्रिया जल्द ही सीबीएसइ शुरू करेगी.
- हो सकता है अगले साल से परीक्षा पैटर्न में चेंज
अगले साल से एआइपीएमटी की परीक्षा में बदलाव हो सकता है. सीबीएसइ सूत्रों के मुताबिक एआइपीएमटी की परीक्षा जेइइ की तरह दो फेज में लिया जा सकता है. फस्र्ट फेज जहां ऑफ लाइन परीक्षा लेकर छात्रों को छांटा जायेगा. वहीं फस्र्ट फेज की परीक्षा में सेलेक्ट छात्र ही सेकेंड फेज की परीक्षा में शामिल होंगे. इसके अलावा सेकेंड फेज की परीक्षा ऑन लाइन भी किया जा सकता है. सीबीएसइ के अनुसार अगले साल से एआइपीएमटी की परीक्षा  पीटी और मेन दो फेज में किया जा सकता है.

कोट
एआइपीएमटी की परीक्षा में कई सालों से धांधली हो रही है. लेकिन इस बार के धांधली के बाद जिस तरह से डिसीजन सुप्रीम कोर्ट ने दिया है. उसका हम लोग स्वागत करते हैं. इससे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा.
विपीन कुमार, डायरेक्टर, गोल इंस्ट्रीच्यूट

सुप्रीम कोट का यह फैसला काफी अच्छा हैं. इससे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा. जो डिजर्व करते है उन्हें दुबारा मौका मिलेगा. इस तरह के डिसीजन से दूसरे परीक्षाओं पर भी इसका असर होगा.
श्वेता प्रियदर्शी, टीचर, सेंट जोसफ कांवेंट 

No comments:

Post a Comment