Sunday, June 28, 2015

एआइपीएमटी के पहले लगेंगे सारे परीक्षा केंद्र पर सीसी टीवी कैमरा

- सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को दिया निर्देश
संवाददाता, पटना
ऑल इंडिया प्री-मेडिकल और प्री-डेंटल एंट्रांस टेस्ट (एआइपीएमटी) की दुबारा परीक्षा से पहले तमाम परीक्षा केंद्र पर सीसी टीवी कैमरा लगाया जायेगा. सीबीएसइ की ओर से यह निर्देश तमाम स्कूलों को भेजा गया हैं. जिन स्कूलों में सीसी टीवी कैमरा लगा हैं उन्हें उसकी पूरी जांच करके सही करना है. वहीं जिन स्कूलों में सीसी टीवी नहीं लगा हैं, उन्हें जल्द से जल्द लगवा कर रिपोर्ट सीबीएसइ के पास भेजनी हैं. ये तमाम चीजों की देखरेख करने की जिम्मेवारी हर रिजन के रीजनल ऑफिसर को दिया गया हैं.
- दो घंटे पहले परीक्षार्थी को सेंटर पर आने का मिला निर्देश
सीबीएसइ के अनुसार अभी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सेंटर पर आने का समय एक घंटा पहले का दिया जाता था. लेकिन पहली बार एआइपीएमटी की परीक्षा में परीक्षार्थी को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र आने का निर्देश दिया गया हैं. परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर आ जाना हैं. इस बार हर सेंटर पर हर परीक्षार्थी की गहन पूछ ताछ और जांच भी होगी. किसी भी तरह के डिवाइस आदि लाने पर पूरी तरह से पाबंदी रखी जायेगी. पकड़ में आने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा नहीं देने दिया जायेगा.
- रीजनल ऑफिस की देख रेख में होगा परीक्षा केंद्र
स्कूलों में एआइपीएमटी लेने की तैयारी को लेकर तमाम रीजनल ऑफिस को अभी से दिशा निर्देश दिया जाने लगा हैं. किन-किन प्वाइंट पर स्कूलों की जांच की जानी हैं इसकी भी जानकारी रीजनल ऑफिस को दी जा रही हैं. 25 जुलाई को ली जाने वाली एआइपीएमटी की परीक्षा के लिए 1026 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. 53 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. बिहार में   पटना में 39 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. पूरे बिहार में पटना के अलावा मुजफ्फरपुर और गया में एआइपीएमटी की परीक्षा आयोजित की गयी. मुजफ्फरपुर में 20 और गया में 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. पूरे बिहार से लगभग 50 हजार परीक्षार्थी एआइपीएमटी की परीक्षा में शामिल होंगे.

इन जगहों पर लगेगा सीसी टीवी कैमरा
- स्कूल के मेन गेट पर
- कैंपस में
- सीढ़ी और लिफ्ट में
- परीक्षा हॉल में
- हर क्लास रूम के मेन गेट पर 

No comments:

Post a Comment