Thursday, June 18, 2015

जैमर की सुरक्षा घेरे में होगा एआइपीएमटी की परीक्षा

जैमर की सुरक्षा घेरे में होगा एआइपीएमटी की परीक्षा

- सीबीएसइ कर रहा कदाचार मुक्त परीक्षा लेने की तैयारी
- हर परीक्षा केंद्रों पर लगाये जायेंगे जैमर
संवाददाता, पटना
कदाचार मुक्त ऑल इंडिया प्री-मेडिकल एंड प्री-डेंटल एंट्रांस टेस्ट (एआइपीएमटी) की परीक्षा देने की तैयारी सीबीएसइ ने अभी से शुरू कर दिया है. सीबीएसइ अपने स्तर से इसकी योजना भी बना रही हैं. पिछले कई सालों से चल रहे चोरी की घटनाओं को देखते हुए सीबीएसइ उन तमाम चीजों को फोकस कर रही है जिसके कारण कदाचार की घटनाएं आसानी से प्रतियोगी परीक्षा में किया जाता है. नये परीक्षा का नोटिफिकेश निकालने से पहले उन तमाम प्वाइंट पर विचार किया जा रहा है. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो इस बार एआइपीएमटी की परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाये जायेंगे. जिन परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था होगी, उसी परीक्षा केंद्र पर एआइपीएमटी की परीक्षा ली जायेगी. इस कारण इस बार परीक्षा केंद्रों में भी परिवर्तन किया जा सकता है. कई परीक्षा केंद्र कैंसिल होंगे तो कई नये परीक्षा केंद्र भी बनाये जायेंगे.
- देश भर के छात्रों के सजेशन पर किया जायेगा विचार
सीबीएसइ उन तमाम छात्रो के सजेशन पर भी विचार करने जा रही है जो एआइपीएमटी की परीक्षा लीक होने के बाद छात्रों ने सीबीएसइ को भेजा था. सीबीएसइ सूत्रो की माने तो देश भर से लगभग 10 हजार छात्रो ने अपने स्तर से कई सजेशन सीबीएसइ को दिया था जिससे कदाचार को रोका जा सके. उन तमाम सजेशन को सीबीएसइ दुबारा एआइपीएमटी की परीक्षा लेने में लागू करेगी. परीक्षा केंद्र पर छात्रों की गहन जांच, पहनावे पर पूरी नजर आदि शामिल है. सीबीएसइ नये परीक्षा के नोटिफिकेशन में इन सजेशन से छात्रों को अवगत करवा देगी. इन निर्देश को मान कर ही तमाम छात्र को परीक्षा देने जाना होगा.
- जल्द जारी होगी एआइपीएमटी की तिथि
सीबीएसइ की ओर से जल्द ही एआइपीएमटी की दुबारा लेने की तिथि की घोषणा की जायेगी. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो जुलाई के फस्र्ट और सेकेंड वीक में एआइपीएमटी की परीक्षा ली जा सकती है. जल्द ही सीबीएसइ के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी. परीक्षा रविवार को ही ली जानी है. इस कारण 14 जुलाई को एआइपीएमटी लिये जाने की अधिक संभावना हैं.

अभी तक इस तरह से ब्लू टूथ इंस्ट्रमेंट का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में होता रहा है उपयोग
-  ब्लू टूथ वॉच विद इयरपीस
-  ब्लू टूथ नेक इयरपीस सेट
-  ब्लू टूथ शर्ट इयरपीस सेट
-  इयरपीस ब्लूटूथ पेन सेट
-  ब्लू टूथ मैगनेटिक इयरपीस सेट
-  ब्लू टूथ जैकेट इयरपीस सेट
-  वॉकी टॉकी इयरपीस सेट
- इयरपीस ब्लू टूथ कैप सेट
- ब्लू टूथ इरेजर इयरपीस सेट
- ब्लू टूथ ताबीज इयरपीस सेट
- ब्लू टूथ मोबाइल वॉच इयरपीस सेट
नोट  - सीबीएसइ फिजिकली तमाम अभ्यर्थी की करेगा जांच. इन चीजों पर फोकस कर मेटल डिटेक्टर से भी इस बार परीक्षा से पहले जांच होगी

परीक्षा केंद्र को सुरक्षित किया जायें, इसके लिए सीबीएसइ कर रही इन प्वाइंट पर विचार
- सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाया जायेगा, जिससे ब्लू टूथ को रोका जा सके
- सभी परीक्षा केंद्रों पर डिटेक्टर लगाया जायेंगे. जिससे सभी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के ऑन और ऑफ होने की जानकारी मिलती रहेगी
- हैंड मेड मेटल डिटेक्टर से सभी परीक्षार्थी को जांच किया जायेगा
- सीसी टीवी कैमरा लगाया जायेंगे
- परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी के शर्ट कॉलर, ऑमर्स, जूता, घड़ी आदि पहन कर आने पर पूरी तरह से पाबंदी लगायी जायेगी
- परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले बुलाया जायेगा, जिससे परीक्षार्थी की जांच अच्छे से किया जा सके
- परीक्षार्थी किसी भी तरह के आभूषण (हेयर पीन, नोज पीन, रिंग, नेक रिंग आदि) पहन कर आने पर पाबंदी लगयी जा सकती है

कोट
सीबीएसइ जल्द ही इसके लिए तिथि तय करने जा रही है.  कदाचार मुक्त परीक्षा के सीबीएसइ हमेशा तत्पर रही हैं. जेइइ की तमाम परीक्षा फेयर लिया जाता है. लेकिन एआइपीएमटी के बारे में कई सालों से शिकायत आ रही थी. इससे जो सही छात्र हैं उन्हें मौका मिलेगा. इस बार कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कई इंतजाम किये जायेंगे.
सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया

No comments:

Post a Comment