176 स्टूडेंट्स को नहीं मिला रिजल्ट, दोषी कौन
- छात्रों का दो साल हो गया बरबाद
- बच्चे के स्कूल परफार्मेस रिजल्ट को ले अभिभावक लगा रहे चक्कर
संवाददाता, पटना
9वीं में रजिस्ट्रेशन हुआ. 10वीं में बोर्ड परीक्षा का फार्म भरा. एडमिट कार्ड मिला और मार्च में परीक्षा में शामिल भी हुए. लेकिन रिजल्ट नहीं मिला. पिछले 21 दिनों से अपने रिजल्ट के लिए लड़ रहे एवीएन इंगलिश स्कूल के 176 स्टूडेंट्स को आखिर अब रिजल्ट नहीं मिलेगा. सीबीएसइ ने स्कूल को दोषी बताते हुए 176 स्टूडेंट्स को रिजल्ट नहीं दिया. वहीं स्कूल ने सीबीएसइ को रिजल्ट नहीं देने का दोषी बताते हुए छात्र और अभिभावकों को बताया कि सीबीएसइ जानबूझ कर 176 छात्रों का रिजल्ट रोके हुए हैं. सीबीएसइ और स्कूल के इस दोषारोपण के बीच अब 176 छात्रों के भविष्य बरबाद हो गया हैं. छात्रों को समझ में नहीं आ रहा कि इन सबों में वो कहां दोषी हैं. उन्होंने ऐसा क्या कि जिससे उन्हें रिजल्ट नहीं मिला.
- भटक रहे अभिभावक, नहीं मिल रहा उत्तर
20 दिनों बाद भी बच्चे का रिजल्ट नहीं मिलने से अब अभिभावक भी कभी स्कूल तो कभी सीबीएसइ ऑफिस में जाकर रिजल्ट के लिए भटक रहे हैं. अभिभावक जयेंद्र कुमार ने बताया कि अगर स्कूल की मान्यता खत्म कर दी गयी तो सीबीएसइ ने हमें बताया क्यूं नहीं. ऐसे में बच्चे का परीक्षा हुआ. सारा कुछ हुआ. लेकिन रिजल्ट नहीं मिला. अगर स्कूल गलत है तो सीबीएसइ को इस पर पहले ही ध्यान देना चाहिए. अब अगर सीबीएसइ बच्चे का रिजल्ट नहीं देगी तो हमारे बच्चे का दो साल बरबाद हो जायेगा. फिर 9वीं में नामांकन लेना होगा. वहीं अभिभावक मुमताज अहमद ने बताया कि हम मीडिल क्लास के लोग है. हम कोर्ट नहीं जा सकते है. सीबीएसइ को उन स्टूडेंट्स के बारे में सोचना चाहिए. जो फर्जी नहीं बल्कि सही स्टूडेंट्स हैं.
- 212 को दिया 176 को नहीं मिला रिजल्ट
एवीएन इंगलिश स्कूल के छात्र 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए. 388 छात्रों के रिजल्ट सीबीएसइ के वेबसाइट पर पब्लिश नहीं हुआ. इसके बार छात्रों ने हंगामा किया तो 212 छात्रो ंको रिजल्ट सीबीएसइ ने स्कूल से डाक्टूमेंट लेकर घोषित किया. बांकी बचे हुए 176 छात्रों के रिजल्ट भी देने की बात हुई थी. लेकिन स्कूल द्वारा डाक्टूमेंट नहीं दिये जाने के कारण सीबीएसइ ने रिजल्ट पर रोक लगा दि
सीबीएसइ से अभिभावक मांग रहे जवाब
- बच्चे फर्जी हैं तो सीबीएसइ ने बताया क्यूं नहीं
- दो साल बच्चे का बरबाद हो जायेगा. ऐसे में बच्चे क्या करेंगे
- स्कूल के बारे में सीबीएसइ ने पहले ही क्यूं नहीं अभिभावकों को अवेयर किया
- परीक्षा फार्म कैसे भरवा दिया गया
- हर महीने स्कूल का फी कैसे लिया जाता था
- एडमिट कार्ड कैसे मिल गया
- नेट पर सर्च करने पर रॉल नंबर और रॉल कोड सीबीएसइ के वेबसाइट पर कैसे डिस्प्ले हो रहा है
- स्कूल की गलती की सजा स्टूडेंट्स को कैसे दिया जा रहा हैं
- सीबीएसइ प्रत्येक स्टूडेंटस का सारा डाक्टूमेंट सर्च कर रिजल्ट उसे क्यूं नहीं दे रही है
अभिभावकों का दर्द
मेरी बेटी एवीएन इंगलिश स्कूल में क्लास वन से पढ़ रही है. हर क्लास में एक्टिविटी में पार्टिसिपेट भी किया है. रिजल्ट में अव्वल रही हैं. 9वीं और 10वी क्लास के भी सारे डाक्टूमेंट भी हमारे है. तो ऐसे में बेटी हमारी फर्जी स्टूडेंट कैसे हो गये. क्यूं मेरी बेटी का रिजल्ट रोका गया है.
लीला सिंह, अभिभावक, एवीएन इंगलिश स्कूल
9वीं में रजिस्ट्रेशन हुआ, परीक्षा फार्म सीबीएसइ ने भरवाया. एडमिट कार्ड डाउन लोड कर सीबीएसइ के वेबसाइट से स्कूल ने छात्रों को दिया. बोर्ड परीक्षा में बच्चे शामिल हुए. ऐसे में रिजल्ट कैसे नहीं मिला. सारा कुछ हुआ तो बच्चे फर्जी कैसे हो गये.
राजेंद्र कुमार, अभिभावक, एवीएन इंगलिश स्कूल

No comments:
Post a Comment