बिहार बोर्ड के 473 छात्रों की ही मिली जेइइ एडवांस में सफलता
- सीबीएसइ रहा सबसे उपर, 15,311 सीबीएसइ छात्रों को मिली सफलता
संवाददाता, पटना
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेइइ) एडवांस का रिजल्ट निकल चुका हैं. फिर एक बार बिहार बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट जेइइ एडवांस में काफी कम रहा. पिछले साल से भी दो पायदान कम पर बिहार बोर्ड के छात्र पहुंच गये है. हर बार की तरह इस बार भी सीबीएसइ छात्र ही जेइइ एडवांस में पहले पायदान पर रहें है. सीबीएसइ से 15, 311 छात्रों को जेइइ एडवांस में सफलता मिली है. बिहार से इस बार जेइइ मेन मे 70 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें बिहार बोर्ड के लगभग 20 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जेइइ एडवांस के लिए बिहार बोर्ड से लगभग 5 हजार परीक्षार्थी का सेलेक्शन किया गया था. लेकिन बिहार बोर्ड के परीक्षार्थी जेइइ एडवांस के रिजल्ट में पिछड़ गये. मात्र 473 छात्रों को ही जेइइ एडवांस में सफलता मिली है.
- जेइइ मेन में 50 हजार कम शामिल हुए थे छात्र
सीबीएसइ की माने तो बिहार में हर साल जेइइ मेन देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ती रही है, लेकिन इस बार बिहार से जेइइ मेन की परीक्षा में 50 हजार अभ्यर्थी कम शामिल हुए थे. सीबीएसइ के अनुसार 2014 में जेइइ मेन की ऑफ लाइन परीक्षा में पूरे बिहार से एक लाख 20 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें सबसे अधिक पटना से 70 हजार अभ्यर्थी ने जेइइ मेन की परीक्षा दी थी. लेकिन इस बार पूरे बिहार से 70 हजार अभ्यर्थी ही जेइइ मेन की परीक्षा में शामिल हुए. इसमें पटना में 40 हजार अभ्यर्थी ने जेइइ मेन की परीक्षा दी है. जिस तरह जेइइ देने वाले परीक्षार्थी की संख्या कम होती जा रही हैं, उसी तरह जेइइ मेन और जेइइ एडवांस रिजल्ट में भी बिहार बोर्ड के छात्र पिछड़ रहे है.
नेशनल बोर्ड और स्टेट बोर्ड जेइइ एडवांस के रिजल्ट देने में हुए आगे पीछे
बोर्ड का नाम - क्वालिफाईंग कैंडिडेंट्स
सीबीएसइ - 15,311
आंध्र प्रदेश - 2155
महाराष्ट्र - 1787
राजस्थान - 1610
आइसीएसइ - 1047
जेइइ एपेक्स बोर्ड - 963
तेलंगना - 783
बिहार - 473
मध्य प्रदेश - 438
यूपी बोर्ड - 397
गुजरात - 350
वेस्ट बंगाल - 266
कर्नाटका - 217
केरल - 106
नोट - सीबीएसइ द्वारा जेइइ एडवांस के माध्यम से यह लिस्ट देश भर बोर्ड को लेकर जारी किया गा

No comments:
Post a Comment