Thursday, June 18, 2015

केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट्स करेंगे कॉमन बायोमेट्रिक से एटेंडेंस

केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट्स करेंगे कॉमन बायोमेट्रिक से एटेंडेंस

- देश भर के केंद्रीय विद्यालय में होगा लागू
- टीचर्स के साथ स्टूडेंट्स को भी किया गया शामिल
संवाददाता, पटना
अब केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट्स बायोमेट्रिक सिस्टम से अपना एटेंडेंस बनायेंगे. इसकी तैयारी तमाम केंद्रीय विद्यालय में शुरू कर दी गयी है. पहले इस सिस्टम से केंद्रीय विद्यालय के टीचर्स को जोड़ा जायेगा. इसके बाद तमाम क्लास के स्टूडेंट्स के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम से एटेंडेंस बनायें जायेगे. इससे अब क्लास बंक करना टीचर्स और स्टूडेंट्स दोनों के लिए मुश्किल हो जायेगी. इस सिस्टम के लगने के बाद छात्र बीच क्लास बीच में छोड़ कर स्कूल से बाहर नहीं जा सकेंगे. क्योकि इस सिस्टम के गलने के बाद स्कूल आने और जाने दोनों ही समय एटेंडेंस बनाना होगा. जल्द ही तमाम केंद्रीय विद्यालय को इसकी सूचना दी जायेगी. इसका निर्णय केंद्रीय विद्यालय संगठन के हाल में हुई एक बैठक में लिया गया है.
- एक मिनट का भी लेट हो जायेगा रिकार्ड
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) से मिली जानकारी के अनुसार अब टीचर्स भी एक मिनट का लेट होगे तो इसकी जानकारी तुरंत मशीन रिकार्ड कर लेगा. अब टीचर्स बैक डेट में एटेडेंस नहीं बना पायेंगे. ना ही लेट आने पर समय में ही अपने अनुसार चेंज कर पायेंगे. बायोमेट्रिक एटेडेंस हर मिनट और सेकेंड का भी रिकार्ड रखेगा. केवीएस से मिली जानकारी के अनुसार इस मशीन से एटेंडेंस संबंधित सारी गतिविधियों पर नजर रखना स्कूल के लिए आसान हो जायेगा.
- हर क्लास के बाहर लगाये जायेगे
टीचर्स के लिए स्कूल बिल्ंिडग के पास बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जायेगा. वहीं स्टूडेंटस के लिए हर क्लास रूम के बाहर लगाया जायेगा. इससे हर स्टूडेंट्स क्लास के अंदर जाते हुए एटेंडेंस बना सके. जानकारी के मुताबिक एक क्लास के लिए एक ही बायोमेट्रिक सिस्टम होगा. अब भले इस क्लास के अलग-अलग सेक्शन हों. केवीएस ने अनुसार इस सिस्टम से छात्रो ंपर 75 फीसदी एटेडेंस को पूरा किया जा सकेगा. हर स्कूल से इसकी रिपोर्ट केवीएस के पास हर महीने भेजी जायेगी.

बायोमेट्रिक सिस्टम के बारे मे जानकारी
- हर स्कूलों में इसके लिए सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल किया जायेगा.
- यह एनआइसी नेशनल डाटा सेंटर और यूआइडीएआइ डाटा सेंटर से संचालित होगा
- इसकी मॉनिटरिंग के लिए हर दिन स्कूल प्रशासन करेगी
- जिसके पास आधार नंबर होगा, उसी का एटेंडेंस इसमें जुड़ेगा
- इ-आधार से बायोमेट्रिक्स सिस्टम को जोड़ा जायेगा
-  

No comments:

Post a Comment