Saturday, June 13, 2015

केंद्रीय विद्यालय में फी जमा करने की बढ़ी तिथि, 15 तक होगा अब जमा

केंद्रीय विद्यालय में फी जमा करने की बढ़ी तिथि, 15 तक होगा अब जमा

- लेट फाइन के साथ महीने के अंतिम दिन तक जमा होगा फी
संवाददाता, पटना
केंद्रीय विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावकों के लिए राहत की खबर है. अब किसी भी क्लास में पढ़ रहे छात्रों के फी महीने के 15 तारीख तक जमा किया जा सकेगा. अभी तक यह तिथि 10 तारीख की तय की गयी थी. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के आर्टिकल 59, 67, 69, 73 के एकाउंट कोड में परिवर्तन किया गया हैं. इसके तहत केवीएस ने अभिभावको की सुविधा के लिए फी कलेक्शन की तिथि में बदलाव किया है. अब अभिभावक 15 तारीख तक ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों की तरह से स्कूल में फी जमा कर पायेंगे. वहीं लेट फी जमा करने पर भी केवीएस ने अभिभावकों की सुविधा का ख्याल रखा है. ज्ञात हो कि अभी तक लेट फी अभिभावको को महीने के अंतिम वर्किग डे तक जमा कर देना होता था. लेकिन केवीएस ने इसमें बदलाव करते हुए महीने के अंतिम दिन को जोड़ा है. केवीएस के अनुसार अगर अभिभावक 15 तारीख तक फी जमा नहीं कर पायेंगे तो ऐसे अभिभावक उस महीने के अंतिम तिथि तक फी जमा कर सकते है. ज्ञात हो कि अभी तक केंद्रीय विद्यालय में फी 10 तारीख तक ही जमा करने का प्रावधान था. इसके बाद अभिभावकों को पांच रुपये प्रति दिन के हिसाब से लेट फी देकर फी जमा करना होता था. इसके अलावा केवीएस ने इस साल से फी जमा करने के लिए बैंक भी फिक्स कर दिया है. इसके अलावा विद्यालय विकास निधि में फी जमा करने की तिथि में भी परिवर्तन किया गया हैं. अभी तक विकास निधि के तौर पर 10 से 15 तारीख के बीच पैसे जमा करने होते थे. लेकिन अब इसमें भी अभिभावकों को राहत दी गयी हैं. अब अभिभावक किसी भी वर्किग डे में विकास निधि का पैसा जमा कर पायेंगे. इस संबंध में सारी जानकारी केवीएस के तमाम विद्यालय को भेज दिया गया हैं. 

No comments:

Post a Comment