Sunday, June 14, 2015

सड़क सुरक्षित तो हम सुरक्षित

सड़क सुरक्षित तो हम सुरक्षित

- सड़क सुरक्षा को लेकर सीबीएसइ ने दिया स्कूलों को निर्देश
- हर स्कूल में होगी थ्योरी से लेकर प्रैक्टिकल तक में सड़क सुरक्षा
संवाददाता, पटना
सुरक्षा हटी, दुर्घटना घटी. सड़क क्रॉस करने से हुए  पहले बांयी ओर फिर दांयी ओर देखना चाहिए. ज्रेबा क्रॉसिंग से ही हमेशा सड़क पार करें. अभी तक ये निर्देश ट्रैफिक पुलिस के द्वारा दिये जाते थे. लेकिन अब इसकी जानकारी स्कूलों में भी मिलेगा. सीबीएसइ के निर्देश तक तमाम स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर पढ़ाई शुरू किया गया है. बोर्ड ने तमाम स्कूलों को निर्देश दिया है कि जितना जल्दी हो सके, इसकी शुरुआत कर दिया जायें. बोर्ड ने इस संबंध में वेबसाइट पर तमाम जानकारी डाल दिया है.
- 8 मार्क्‍स के होगी परीक्षा
रोड सेफ्टी को लेकर 9वीं  और 10वीं में अब पढ़ाई होगी. रोड सेफ्टी को अब कोर्स में शामिल किया गया है. इसको लेकर सीबीएसइ ने स्कूलों से कहा है कि सड़क सुरक्षा को कोर्स में शामिल किया गया है. इसके लिए 9वीं और 10वीं के एसए-वन (समेटिव असेसमेंट) और एसए-टू में कुछ अंकों पर परीक्षा भी लिया जायेगा. जहां 9वीं में 8 अंक के प्रश्न इस संबंध में पूछे जायेंगे वहीं 10वीं में 5 अंक के प्रश्न पूछे जोयेंगे. थ्योरी के अलावा प्रैक्टिकल की भी परीक्षा लिया जायेगा. इसके लिए तमाम स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट वर्क दिया जायेगा. प्रोजेक्ट वर्क एक टॉपिक पर स्टूडेंट्स को तैयार करना होगा.
- स्कूल टाइम से ही ड्राइविंग हो जाती है शुरू
स्कूल टाइम से ही बच्चे बाइज चलाना शुरू कर देते है. ऐसे में उन्हें ड्राइविंग की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है. सीबीएसइ के अनुसार अब 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स स्कूल बाइक से ही आते है. ऐसे में उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस हो, इसकी जानकारी होना जरूरी है. ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और इसके महत्व और इसे लेने संबंधी तमाम प्रक्रिया भी स्टूडेंट्स को बतायें जायेगे.

इन चीजो की दी जायेगी जानकारी
क्लास 9वीं के लिए
- रोड़ सेफ्टी नियम का महत्व
- रोड सेफ्टी नियम की तमाम जानकारी
- सेफ ड्राइविंग के नियम
- सुरक्षित और जिम्मेवारी वाली ड्राइविंग
- रोड के दोनों किनारे पर लगे रोड चिन्ह के बारे में जानकारी
-  ड्राइविंग के नियम और गाड़ी के लिए किये जाने वाले रजिस्ट्रेशन के नियम की जानकारी
- ड्राइविंग लाइसेंस क्या है और इसे बनाना क्यूं जरूरी है

क्लास 10वीं के लिए
- गाड़ी ब्रेक की जानकारी
- स्पीड की जानकारी
- वेडिकल्स की साफ सफाई
- गाड़ी के चक्के और टायर की जानकारी देना
- इलेक्ट्रिकल और एलेक्ट्रिानिक जानकारी

कोट
आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है. इसमें स्कूल छात्रों की संख्या अच्छी खासी होती है. ऐसे में बोर्ड की ओर से इसकी शुरुआत हर स्टूडेंट्स के लिए काफी सराहनीय है. इस तरह छात्रों से रोड सेफ्टी की जानकारी मिलेगी और वो सुरक्षित ड्राइविंग कर सकेंगे. इसे हर स्कूलों को लागू करना होगा.
सीबी सिंह, सचिव, सीबीएसइ सहोदया कॉप्लेक्स

No comments:

Post a Comment