Thursday, June 18, 2015

डेढ साल से नाम परिवर्तन को चक्कर लगा रही मां

डेढ साल से नाम परिवर्तन को चक्कर लगा रही मां

- मार्क्‍स सीट पर नाम परिवर्तन को सीबीएसइ रीजनल ऑफिस 35 बार से अधिक पहुंच चुकी हैं मांडवी
- 3 मार्च 2014 में दिया था आवेदन, अभी भी भटक रही
संवाददाता, पटना
मार्क्‍स सीट पर मां का नाम चेंज हो गया, मां के नाम को सही करवाने के बाद ही सीबीएसइ 10वीं का सर्टिफिकेट मिलेगा. जब तक 10वीं का सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा, तब तक 12वीं का परीक्षा फार्म नहीं भर सकते हैं. ऐसे में साल बरबाद हो सकता है. पिछले डेढ़ साल से सीबीएसइ रीजनल ऑफिस का चक्कर छात्र अभिजीत कुमार की मां मांडवी लगा रही हैं, लेकिन अभी तक उनके बेटे का मार्क्‍स सीट सही नहीं किया गया है. मांडवी के अनुसार नाम परिवर्तन के लिए अभी तक सीबीएसइ ऑफिस 35 से अधिक बार आ चुकी हैं. आरपीएस रेजिडेंसिल स्कूल से छात्र अभिजीत कुमार सीबीएसइ बोर्ड से 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2014 मई में पास कर गया. लेकिन अभी तक उसे 10वीं बोर्ड का सर्टिफिकेट नहीं मिला है. मार्क्‍स सीट के आधार पर 11वीं में शिवम कांवेंट हाई स्कूल में नामांकन तो हो गया, लेकिन अब जब 12वीं के परीक्षा फार्म भराने का समय आया तो स्कूल से अभिजीत कुमार से 10वीं बोर्ड के सर्टिफिकेट की डिमांड हो रही है.
-  एडमिट कार्ड में ही था चेंज
 अभिजीत कुमार आरपीएस रेजिडेंसियल स्कूल, गोला रोड से 10वीं परीक्षा के लिए फार्म भरा. एडमिट कार्ड में मां का नाम कुमारी मांडवी की जगह मांडवी कुमारी हो गया. जनवरी 2014 मे इसकी जानकारी मिलेगा के साथ ही अभिजीत कुमार ने इसके लिए सीबीएसइ के पास आवेदन दिया. इसके बाद 3 मार्च 2014 को भी सीबीएसइ रीजनल ऑफिस में आवेदन दिया था.  सीबीएसइ रीजनल ऑफिस ने ने आवेदन रख कर यह कह कर वापस कर दिया कि मार्क्‍स सीट में सही हो जायेगा. नाम परिवर्तन वाले एडमिट कार्ड से ही अभिजीत कुमार (रजिस्ट्रेशन नंबर डी114/500050/0294, रॉल नंबर 7151383) ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा भी दिया. लेकिन मई 2014 में बोर्ड का रिजल्ट आया और मार्क्‍स सीट मिला तो उस पर मां के नाम गलत ही था. मांडवी बताती है कि एडमिट कार्ड के अलावा मार्क्‍स सीट पर भी नाम में चेंज नहीं किया गया.
- सर्टिफिकेट नहीं मिला तो नहीं भर पायेगा 12वीं का परीक्षा फार्म
मांडवी बताती है कि 11वी में नामांकन शिवम कांवेंट हाई स्कूल में किया गया है. अब एक साल बीत जाने के बाद उस स्कूल में 10वीं बोर्ड के सर्टिफिकेट जमा करने को कहा जा रहा है. लेकिन अभी तक सर्टिफिकेट नहीं मिलने से जमा नहीं कर पाये है. अब 12वीं का परीक्षा फार्म भराने का समय आने वाला है. ऐसे में 12वी का परीक्षा फार्म भराने में दिक्कतें आयेगी. सीबीएसइ के कहने पर आरपीएस रेजिडेंसिलय स्कूल से भी सारा सही करवा कर बोर्ड के पास आ चुका है. लेकिन फिर भी अभी तक नाम को सही नहीं किया गया हैं.
- स्पेलिंग मिस्टेक ही होता हैं रीजनल ऑफिस में चेंज
सीबीएसइ सूत्रों के मुताबिक नाम परिवर्तन के कुछ मामले सीबीएसइ रीजनल ऑफिस और कुछ मामले सीबीएसइ हेड क्वार्टर से सही किया जाता है. रीजनल ऑफिस से मात्र स्पेलिंग मिस्टेक को सही किया जाता है. इसके अलावा जो भी मार्क्‍स सीट पर गलतियां आदि होती है, वो सारे सीबीएसइ हेड क्वार्टर से सही किया जाता है. इस प्रोसेस में समय लगता है. सीबीएसइ सूत्रो ने बताया कि नाम में आगे पीछे होने का मामला सीबीएसइ हेड क्वार्टर में ही सही होता है.
- ऑन लाइन नाम परिवर्तन की व्यवस्था
सीबीएसइ इस साल से नाम परिवर्तन आदि के तमाम मामले को ऑन लाइन कर दिया है. अब अगर किसी भी स्टूडेंट्स के जन्म तिथि, नाम में गलतियां, एड्रेंस आदि में गलतियां हो गयी होगी तो अब सीधे ऑन लाइन आवेदन दिया जा सकेगा. इससे सीबीएसइ रीजनल ऑफिस या हेड क्वार्टर से सही करवा कर तुरंत उसे स्टूडेंटस को उपलब्ध करवा देगी. इसके लिए स्टूडेंट्स को अब भाग दौर नहीं करना पड़ेगा. 

No comments:

Post a Comment