परीक्षा देने में बेटों को पीछे छोड़ रही बेटियां
- मैट्रिक के परीक्षा फार्म भरने में कई जिलों में लड़कियां है लड़कों से आगे
- पटना के अलावा कई जिलों में लड़की परीक्षार्थी की संख्या हुई अधिक
संवाददाता, पटना
बेटी पढ़े और बेटी बढ़े, अब यह स्लोगन चरितार्थ होने लगा है. अभी तक रिजल्ट में ही बेटियां आगे रहती थीं, लेकिन अब पढ़ाई और परीक्षा देने में भी बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है. कुछ ऐसा ही मैट्रिक की परीक्षा में देखने को मिला रहा है. मैट्रिक की परीक्षा में इस बार कई जिलों में लड़की परीक्षार्थी की संख्या लड़कों से ज्यादा हैं. इन जिलों में इस बार मैट्रिक की परीक्षा में लड़कियां अधिक शामिल हो रही हैं. इसमें राजधानी पटना के अलावा चार और जिले शामिल हैं. इसके अलावा कुछ ऐसे भी जिले है जहां लड़का और लड़की परीक्षार्थी की संख्या काफी कम का अंतर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की माने तो पहली बार मैट्रिक लेवल पर ऐसा देखने को मिल रहा हैं. अभी तक लड़के परीक्षार्थी की संख्या ही अधिक रहती आ रही है.
- दी जायेगी परीक्षा में स्पेशल व्यवस्था
समिति की माने तो जिन जिलों में लड़की परीक्षार्थी की संख्या अधिक है वहां पर सेंटर के चुनाव में स्पेशल व्यवस्था रखी गयी है. ऐसे जिलों में लड़कियों के सेंटर इस बात का ख्याल रखा गया है कि कोई भी लड़की का नाम लड़कों वाले सेंटर पर नहीं दे दिया गया हो. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि लड़की परीक्षार्थी लड़का परीक्षार्थी की संख्या से अधिक हो रही हैं. यह काफी अच्छी बात है. अभी तक रिजल्ट में ही लड़कियां आगे रहा करती थी. अब परीक्षार्थी की संख्या में भी लड़की अधिक हो रही है. लड़की परीक्षार्थी अधिक होने के अलावा जिन जिलों में लड़कों की संख्या अधिक है, उसकी अंतर काफी कम है. हो सकता है अगले साल से यह अंतर भी खत्म हो जायें.
इन जिलों में है लड़कों से अधिक लड़की परीक्षार्थी
जिला - लड़का परीक्षार्थी - लड़की परीक्षार्थी की संख्या
गोपालगंज - 22812 - 23049
सीवान - 27493 - 28398
किशनगंज - 5027 - 5132
कैमूर - 12756 - 12833
पटना - 33231 - 34358
इन जिलों में लड़कें और लड़कियां परीक्षार्थी की संख्या में काफी कम हैं अंतर

मुजफ्फरपुर - 27857 - 27791
मोतीहारी - 28527 - 28107
छपरा - 36565 - 33879
नवादा - 21947 - 16929
बक्सर - 14799 - 13262
रोहतास - 31737 - 27560
समस्तीपुर - 30923 - 28323
मधुबनी - 20577 - 19120
सीतामढ़ी - 16556 - 14347

No comments:
Post a Comment