Sunday, April 5, 2015

17वें पायदान पर पहुंचा पटना जोन के केंद्रीय विद्यालय

17वें पायदान पर पहुंचा पटना जोन के केंद्रीय विद्यालय

- नामांकन में पिछड़ रहा केंद्रीय विद्यालय
- केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 26 जोन का लिस्ट किया जारी
संवाददाता, पटना
केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई दूसरे हर प्राइवेट स्कूलों से सबसे सस्ता है. केंद्रीय विद्यालय क्वालिटी एजुकेशन में आज भी तमाम प्राइवेट स्कूलों से सबसे आगे हैं. इसके बावजूद पटना जोन में केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की स्थिति हर साल कम होती जा रही है. जहां 2012 में देश भर के केंद्रीय विद्यालय में पटना जोन के केंद्रीय विद्यालय 11वें स्थान पर था, वहीं 2013 में यह 15वें पायदान पर खिसक कर आ गया. अब जब 2014 दिसंबर तक की सूची केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जारी किया है तो इसमें पटना जोन के केंद्रीय विद्यालय देश भर में 17वें पायदान पर पहुंच गयी है.
- हर साल कम होता जा रहा है नामांकन
केंद्रीय विद्यालय पटना जोन में हर साल नामांकन की संख्या कम होती जा रही है. क्लास वन से 12वीं तक के नामांकन में यह कमी देखी जा रही है. पटना जोन में दो शिफ्ट में केंद्रीय विद्यालय चल रहा है. देश में दिल्ली और लखनउ आदि जोन में केंद्रीय विद्यालय एक ही शिफ्ट में चलते है, इसके बावजूद नामांकन लेने में पटना जोन के केंद्रीय विद्यालय पिछड़ रहा है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के अनुसार पटना जोन के कई केंद्रीय विद्यालय में नामांकन काफी कम हैं. इंफ्रास्ट्रर के अभाव में नामांकन नहीं हो पाता है.
- 25 रुपये में होता हैं नामांकन
केंद्रीय विद्यालय में हर साल नामांकन फी नहीं बढ़ायी जाती है. कई सालों के बाद 2013 में केंद्रीय विद्यालय में नामांकन फी बढ़ा कर 25 रुपया किया हैं. किसी भी क्लास के लिए नामांकन फी 25 रुपया देना होता है. वहीं रि-एडमिशन फी के तौर पर 100 रुपये लगते हैं. विद्यालय में किसी भी क्लास में अलग-अलग फी स्ट्रर नहीं है. हर छात्रों के साथ एक जैसा फी लिया जाता है. 9वीं और 10वीं में फी के तौर पर 200 रुपये लिये जाते है. वहीं 11वीं और 12वीं में साइंस के स्टूडेंट्स को 4 सौ रुपया देना होता है और कॉमर्स और आर्ट्स के स्टूडेंट्स को 3 सौ रुपये देना होता है. एक्स्ट्रा चार्ज के रूप में कंप्यूटर फंड के तौर पर 100 रूपये और विद्यालय विकास निधि के तौर पर 5 सौ रुपये स्कूल में जमा करना होता है.
- सिंगल गर्ल चाइल्ड का फ्री में होता नामांकन
केंद्रीय विद्यालय में गर्ल एजुकेशन के लिए काफी मिनिमम चार्ज देना होता हैं. हर क्लास में गर्ल एजुकेशन पर विशेष छूट दिया जाता है. इसके अलावा सिंगल गर्ल चाइल्ड का नामांकन से लेकर पढ़ाई तक पूरी तरह से फी है. सिंगल गर्ल चाइल्ड के नामांकन के लिए हर केंद्रीय विद्यालय में कई सीटें रिजर्व रखी गयी है. लेकिन अभिभावकों के जानकारी के अभाव में सिंगल गर्ल चाइल्ड की सीेटें भी खाली रह जाती हैं.

केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना से देश के 16 केवीएस आगे के पायदान पर है
जोन        -     स्टूडेंट्स की संख्या
दिल्ली     -   106269
लखनउ   -   59905
मुंबइ      -   59302
बंगलोर    -   56102
कोलकाता  -  55564
जयपुर     -   52931
चेन्नई     -    52715
एर्नाकुलम  -  52437
भूवनेश्वर   -  49332
जम्मू    -     49107
गुड़गांव    - 47452
चंढ़ीगढ़   -  46264
देहरादून   - 45401
जबलपुर   - 47690
हैदराबाद   -  44670
भोपाल   -     43675
पटना -       42126 

No comments:

Post a Comment