Sunday, April 5, 2015

58 डीएवी को दिया सीबीएसइ ने सो कॉज नोटिस

58 डीएवी को दिया सीबीएसइ ने सो कॉज नोटिस

- फर्जी शिक्षक नियुक्ति को लेकर सीबीएसइ ने बिहार के 58 डीएवी को दिया नोटिस
संवाददाता, पटना
एक शिक्षक का नाम कई डीएवी के लिए दिया गया. जिन शिक्षकों ने एक दो महीने पढ़ा कर डीएवी को छोड़ दिया है, उसका नाम आज भी बिहार के कई डीएवी में दर्ज है. शिक्षको की डिग्री कभी पोस्ट ग्रेजुएट हो जाती है तो कभी अनट्रेंड को पोस्ट ग्रेजुएट करके दिखाया जा रहा है. पिछले एक साल में डीएवी द्वारा शिक्षकों फर्जी लिस्ट सीबीएसइ के पास भेजी जा रही है. सीबीएसइ के मुताबिक अलग-अलग डीएवी से आयें शिक्षकों की लिस्ट में कई शिक्षक ऐसे है जो कई डीएवी में पढ़ा रहें है. यह कैसे संभव हो सकता है कि एक शिक्षक एक समय में दो स्कूलों में पढ़ा रहे हों. सीबीएसइ की विजिलेंस डिपार्टमेंट के जांच के बाद बिहार के तमाम 58 डीएवी को सो कॉज नोटिस जारी किया गया है. यह नोटिस पहली बार अगस्त 2014 में और दूसरी बार सितंबर 2014 में दिया गया है.
- डीएवी बीएसइबी में 135 नहीं 35 शिक्षक है कार्यरत
सीबीएसइ के विजिलेंस डिपार्टमेंट के अनुसार बिहार में सबसे बड़ा डीएवी पटना स्थिति बोर्ड कोलोनी का डीएवी स्कूल है, लेकिन यहां पर मात्र 35 शिक्षक रेगूलर रूप में काम कर रहे हैं. लेकिन जुलाई 2014 में डीएवी बीएसइबी ने जो शिक्षकों की लिस्ट सीबीएसइ के पास भेजा था, उसमें 135 रेगूलर टीचर और 68 टीचर एहॉक पर स्कूल में कार्यरत है. 203 शिक्षकों की लिस्ट की जब फिजिकल जांच अक्तूबर में सीबीएसइ द्वारा किया गया तो पता चला कि डीएवी बीएसइबी स्कूल मात्र 35 टीचर्स पर चल रहा हैं.
- सीबीएसइ बना रहा टीचर्स का डाटा बैंक
सीबीएसइ द्वारा 2014 से टीचर्स का डाटा बैक बनाया जा रहा है. इस डाटा बैंक में हर सीबीएसइ स्कूल के टीचर्स की पूरी जानकारी रहेगी. सीबीएसइ ने इसके लिए एक फार्मेट तैयार कर हर स्कूलों को भरने के लिए दिया हैं. डाटा बैंक में उन्हीं टीचर्स को शामिल किया जायेगा जिसे सीबीएसइ के नॉम्स के अनुसार सैलरी स्कूल द्वारा दिया जायेगा. जो ट्रेंड होगें. सीबीएसइ के अनुसार जब डीएवी बिहार के टीचर्स का डाटा बेस तैयार किया जाने लगा तो टीचर्स का फर्जी वाड़ा सामने आया.

सीबीएसइ ने तमाम डीएवी से मांगा इन प्रश्नों के जवाब
- क्लास वाइज स्टूडेंट्स की संख्या
- स्कूल में इन्फ्रास्ट्रर का पूरा डिटेल्स
- 2013-14 में हर क्लास का लिया गया डिटेल्स
- स्कूल में टीचर और नॉन टीचिंग स्टॉफ की संख्या
- स्कूल में कॉट्रैक  पर बहाली क्यूं जाती है
- एहॉक पर टीचर को क्यूं रखा जाता है
- एहॉक टीचर को हटाने के लिए स्कूल ने कार्रवाई क्यूं नहीं किया
- रेगुलर टीचर को नियुक्त क्यूं नहीं किया जाता है

बिहार जोन के कुल 58 डीएवी को सीबीएसइ ने नोटिस दिया है. जिलावार डीएवी को मिलने वाले सो कॉज नोटिस
बिहार के ये डीएवी स्कूल
चंपारण  - 4, गया - 6, रोहतास (सासाराम) - 6, मुजफ्फरपुर - 4, बेगूसराय - 1, कैमूर - 1, नालंदा - 1, मुंगेर - 2, औरंगाबाद - 3, लखीसराय - 1, पटना  - 5, जहानाबाद - 1, भागलपुर  - 2, सीतामढ़ी  - 3, गोपालगंज  - 1, खगड़िया  - 3, जमुई  - 1, बक्सर  - 1, पूर्णिया - 1, बेगूसराय - 1, सीवान - 2, समस्तीपुर - 1, मधुबनी - 1, आरा - 1,
झारखंड के कुल डीएवी भी बिहार जोन में आते है
देवघर  - 2, गोंडा - 1, पाकुड़ - 1, जामताड़ा - 1 

No comments:

Post a Comment