एडमिट कार्ड के साथ 12वीं का मार्क्स शीट जेइइ मेन के परीक्षा केंद्र पर होगा जमा
- 2013 और 2014 के उम्मीदवार 12वीं के मार्क्स सीट को लेकर जायेंगे परीक्षा केंद्र पर
- 4 अप्रैल को पेपर पेन विधि और 10 और 11 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित होगी जेइइ मेन
संवाददाता, पटना
ज्वाइंट एंट्रांस एग्जामिनेशन (जेइइ) की मेन परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. जेइइ मेन के तमाम उम्मीदवार को इस बार एडमिट कार्ड के साथ अपना अंक पत्र लेकर जाना होगा. इसके लिए सीबीएसइ ने निर्देश भी जारी कर दिया हैं. सीबीएसइ के अनुसार जो उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर सारे डॉक्यूमेंट के साथ नहीं रहेंगे, उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जायेगा. परीक्षा केंद्र पर इस बार निरीक्षक के पास सारे डॉक्यूमेंट की चेकिंग होने के बाद ही जेइइ मेन की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जायेगी.
पुराने छात्र लेकर आयेंगे अंक पत्र
जेइइ मेन में मुख्य रूप से 2013, 2014 और 2015 के परीक्षार्थी शामिल होते है. ऐसे में सीबीएसइ ने इस बार नियम बनाया है कि जो 2013 और 2014 में 12वीं की परीक्षा पास की हो तो वो अपना अंक पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर जायें. वहीं 2015 सत्र में 12वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी को 12वीं का एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा.
इ-एडमिट कार्ड लेना ना भूले
सीबीएसइ ने तमाम अभ्यर्थी को निर्देश दिया है कि सीबीएसइ के वेबसाइट से इ-एडमिट कार्ड डाउन लोड कर लें. इसकी तिथि पहले ही निकाली जा चुकी है. एडमिट कार्ड डाउन लोड किया जा रहा है. इ-एडमिट कार्ड सीबीएसइ के वेबसाइट 666.Aीें्रल्ल.ल्ल्रू.्रल्ल से डाउन लोड किया जा सकता है. सीबीएसइ के अनुसार तमाम उम्मीदवार पहले अपने बोर्ड के विवरण को अपलोड करें, इसके बाद जेइइ मन का इ-एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें. अगर कोई आवेदक इ-एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है तो वह सीबीएसइ से तुरंत संपर्क कर ले. सीबीएसइ ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7042399524 जारी किया है. बोर्ड की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि इ-एडमिट कार्ड उम्मीदवार को डाक द्वारा नहीं भेजा जायेगा.
4, 10 व 11 अप्रैल को होगी जेइइ मेन परीक्षा
जेइइ मेन की परीक्षा पेपर पेन के साथ कंप्यूटर पर भी संचालित किया जायेगा. 4 अप्रैल को पेन और पेपर विधि से जेइइ मेन की परीक्षा ली जायेगी. देश भर में इसके लिए 150 परीक्षा केंद्र बनाये गये है, वहीं कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 और 11 अप्रैल को आयोजित की जायेगी. इसके लिए देश भर में 283 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. पेपर पेन विधि से जेइइ मेन की परीक्षा एक दिन 4 अप्रैल को ली जायेगी.
सुबह नौ से शाम पांच बजे तक परीक्षाएं
पेपर वन बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी उम्मीदवार के लिए लिया जायेगा. वहीं पेपर सेकेंड बॅचलर ऑफ ऑर्किटेक उम्मीदवार के लिए आयोजित की जायेगी. पेपर वन सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित होगी. वहीं सेंकेंड पेपर 1.30 बजे से 5 बजे तक ली जायेगी. कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 और 11 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की जायेगी.
जेइइ मेन के उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल
- 2013 और 2014 में 12वीं करने वाले परीक्षार्थी 12वीं का मार्क्स सीट और अंकों का विवरण लेकर परीक्षा देने जायें
- 2013 और 2014 में 12वीं की कंपार्टमेंटल की परीक्षा 2015 में देने वाले परीक्षार्थी अपना कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर जायें
- 2015 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी 12वीं का एडमिट कार्ड लेकर जायें
नोट - इन मार्क्स सीट और 12वीं के एडमिट कार्ड पर जेइइ मेन का रॉल नंबर लिख कर ही जेइइ मेन के परीक्षा केंद्र पर जमा करें.

No comments:
Post a Comment