Sunday, April 5, 2015

85 स्टूडेंट्स 11वीं में फेल तो कैसे दे दिया 12वीं बोर्ड

85 स्टूडेंट्स 11वीं में फेल तो कैसे दे दिया 12वीं बोर्ड

- डीएवी बीएसइबी के 85 स्टूडेंट्स के फेल को पास करने की गुत्थी जुटा रहे प्राचार्य
- सीबीएसइ दिल्ली तक होगी इसकी जांच
संवाददाता, पटना
11वीं में जब स्टूडेंट्स फेल कर गये तो 12वीं बोर्ड की परीक्षा कैसे दे दिया. स्कूल में फेल स्टूडेंट्स की लिस्ट तो मौजूद है लेकिन उनके उत्तर पुस्तिका नहीं मिलने के कारण सही जानकारी स्कूल प्रबंधन को नहीं मिल पा रहा है. अब डीएवी बीएसइबी में उन 85 स्टूडेंट्स के उत्तर पुस्तिका की जांच हो रही है, जो 11वीं में फेल होने के बावजूद सीबीएसइ के 2015 की 12वी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए है. इन 85 स्टूडेंट्स से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी स्कूल मैनेजमेट के पास उपलब्ध नहीं है. लेकिन इसकी खोज की जा रही है.
- सीबीएसइ से ली जायेगी जांच में मदद
डीएवी बीएसइबी प्रबंधन के अनुसार 85 फेल स्टूडेंट्स संबंधी जानकारी की खोज की जा रही है. बोर्ड परीक्षा में जो भी स्टूडेंट्स शामिल होते है, उनका पूरा डिटेल्स सीबीएसइ के पास भी मौजूद होता है. ऐसे में स्कूल प्रबंधन सीबीएसइ से भी जांच में मदद लेगी. ज्ञात हो कि सीबीएसइ ने 2014 में तमाम स्कूलों से 11वीं में पास स्टूडेंट्स की लिस्ट मांगी थी. ऐसे में डीएवी बीएसइबी के इन 85 फेल स्टूडेंट्स की लिस्ट सीबीएसइ के पास गयी की नहीं, इसकी इक्वायरी सीबीएसइ से स्कूल प्रबंधन करेगी. 11वीं पास के जिन स्टूडेंटस की लिस्ट सीबीएसइ को डीएवी बीएसइबी की ओर से 2014 अप्रैल में उपलब्ध करवाया गया था, उसमें 85 फेल स्टूडेंट्स का नाम दर्ज है या नहीं है.
- फेल स्टूडेंट्स पर प्रमोट कमेटी का होता है फैसला
 जब कोई छात्र 11वीं में फेल कर जाता हैं तो उसके फैसला स्कूल में कार्यरत प्रमोट कमेटी द्वारा किया जाता है. अगर छात्र एक विषय में फेल होते है तो उन्हें कंपार्टमेंटल की परीक्षा आयोजित कर उन्हें अगले क्लास के लिए प्रमोट कर दिया जाता है. यह प्रोविजन हर क्लास के लिए डीएवी बीएसइबी में किया जाता है. लेकिन डीएवी बीएसइबी में प्रमोट कमेटी कार्यरत नहीं है. 11वीं में जो भी छात्र फेल हुए. वो सभी के सभी एक या दो विषय में फेल हुए है. सीबीएसइ के एकेडेमिक नियम के अनुसार इन 85 स्टूडेंट्स को प्रमोट कमेटी द्वारा स्कूल की ओर से कंपार्टमेंटल की परीक्षा लेनी चाहिए थी. लेकिन ऐसा नहीं किया गया.
- 11वीं और 12वीं में छात्रों की सूची चेंज कर दिया स्कूल ने
2013 में 11वीं में नामांकित छात्र जब 2014 में 11वीं की परीक्षा में फेल कर गये तो स्कूल की ओर से उनका नाम प्रेजेंटेशन रजिस्टर से हटा दिया गया था. सीबीएसइ के विजिलेंस डिपार्टमेंट की ओर से की गयी जांच रिपोर्ट के अनुसार 12वीं में 1327 स्टूडेंट्स को डीएवी बीएसइबी में नामांकन किया गया. लेकिन एटेंडेंस रजिस्टर पर मात्र 1239 स्टूडेंट्स का ही नाम अंकित था. बांकी स्टूडेंट्स कहां गये, इसकी कोई जानकारी स्कूल ने नहीं दिया था.

कोट
मुङो भी यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह कैसे संभव है. . छात्र अगर 11वीं में फेल कर गया तो 12वीं में बोर्ड परीक्षा कैसे दे दिया. इसकी तककीकात स्कूल प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है. छात्रों से संबंधित कई डाक्यूमेंट स्कूल में नहीं होने के कारण इसकी जानकारी लेने में भी कठिनाई हो रही है. लेकिन हम कोशिश में है कि इसका सच का पता हमें चलें
इंद्रजीत राय, प्रभारी प्राचार्य, डीएवी बीएसइबी 

No comments:

Post a Comment