Sunday, April 12, 2015

जांच रिपोर्ट है तैयार, भेजा नहीं गया दिल्ली

जांच रिपोर्ट है तैयार, भेजा नहीं गया दिल्ली

- डीएवी बीएसइबी में हो रहे अनियमिता को लेकर बनाया गया तीन सदस्यीय कमेटी तैयार कर चुके है अपना रिपोर्ट
संवाददाता, पटना
स्कूल में अनियमितता, कांफिडेंसिल फाइल का गायब होना, एकेडेमिक रिकार्ड आदि को लेकर डीएवी बीएसइबी में जांच कमेटी गठित किया गया था. तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने अपना काम करना शुरू किया. इसको लेकर जांच कमेटी दो दिन डीएवी कैंपस में भी रही. 12वीं की छात्र प्रिया राय से भी मिली. कई बातें सामने आयी. सारी जानकारी जांच कमेटी ने प्राप्त भी किया. जांच रिपोर्ट तैयार भी है. लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट डीएवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली की डायरेक्टर को उपलब्ध नहीं करवाया गया है. जांच रिपोर्ट तैयार हुए लगभग एक सप्ताह के उपर हो गया, लेकिन रिपोर्ट जांच कमेटी अपने ही पास रखी हुई हैं.
- जांच रिपोर्ट में 10वीं से लेकर 12वीं तक के कई चीजें हैं शामिल
जांच कमेटी को जिस भी प्वांइट पर रिपोर्ट तैयार करना था, उन तमाम चीजों की जानकारी स्कूल से उपलब्ध करवा दी गयी है. डीएवी बीएसइबी में प्राचार्य के अनुपस्थिति में सारा दायित्व स्कूल की वरीय शिक्षिका नुपुर वर्मा का होता था. ओवर ऑल इंचार्ज के रूप में कार्यरत नूपुर वर्मा ने जांच केमेटी को कांफिडेंसिल फाइल के बारे में सारी जानकारी दिया है. इसके अलावा एकेडेमिक रिकार्ड, एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स) भरवाने आदि संबंधित जानकारी भी स्कूल की ओर से जांच कमेटी को दिया गया है.
- एडमिशन इंचार्ज ने दिया है सारा डाक्यूमेंट
जांच कमेटी को स्कूल में नामांकन आदि के बारे में जानकारी लेना था. ये तमाम जानकारी स्कूल की एडमिशन इंचार्ज और ओवर ऑल कॉडिनेटर निवेदिता सिंह ने दिया था. स्कूल सूत्रों की माने तो स्कूल की हर गतिविधि में महत्वपूर्ण योगदान निवेदिता सिंह का है. निवेदिता सिंह ने जांच कमेटी को स्कूल के एडमिशन संबंधी सारी जानकारी उपलब्ध करवायी है. किस तरह से डीएवी बीएसइबी में नामांकन को लेकर पैसे की लेन देन, किस क्लास में कितने स्टूडेंट्स नामांकित हैं. किस फेल किया गया और किसे पास किया गया. क्लास वन से लेकर 12वीं तक एडमिशन संबंधी किस तरह का काम डीएवी बीएसइबी में संपन्न होता है. इन तमाम जानकारी जांच कमेटी ने स्कूल से प्राप्त कर लिया है. नामांकन की सारी गतिविधि को जांच रिपोर्ट में डाला भी गया है.
- हो रहा 7 अप्रैल का इंतजार
जब जांच कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर लिया है तो इसे दिल्ली डीएवी के पास क्यूं नही भेजा गया है. इसको लेकर दिल्ली डीएवी की ओर से इंक्वायरी भी किया गया है. इसके बावजूद जांच रिपोर्ट को रोक कर रखने का कारण पता नहीं चल पा रहा है. डीएवी सूत्रों की माने तो पूर्व प्राचार्य के गिरफ्तारी पर 7 अप्रैल तक रोक लगी हुई है. इसका इंतजार किया जा रहा है. इसके बाद रिपोर्ट डीएवी दिल्ली को भेजा जायेगा.

कोट
हमें इसके बारे में जानकारी नहीं  है. जांच रिपोर्ट अभी तक आ जाना चाहिए था. तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी थी. अभी तक जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हुआ है.
आरएस शर्मा, जेनरल सेक्रेटरी, डीएवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली

No comments:

Post a Comment