Sunday, April 5, 2015

30 मार्च को नया सिलेबस जारी करेगा मदरसा बोर्ड

30 मार्च को नया सिलेबस जारी करेगा मदरसा बोर्ड

- वस्तानिया, फोकानिया और मौलवी की पढ़ाई अब नये सिलेबस से
संवाददाता, पटना
बिहार राज्य मदरसा बोर्ड का नया सिलेबस 30 मार्च को जारी किया जायेगा. मदरसा बोर्ड की ओर से वस्तानियां, फोकानियां और मौलवी के लिए नया सिलेबस तैयार किया गया है. 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नये सत्र में इसे लागू किया जायेगा. इसकी जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष सैयद मोहिब-उल हसन ने दिया. बोर्ड परिसर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अध्यक्ष श्री हसन ने बताया कि काफी समय से मदरसा बोर्ड का सिलेबस पुराने ही पैटर्न पर चल रहा है. इस कारण इसे परिवर्तन किया जा रहा है. मार्क्‍स के साथ किताबें भी बदली जायेगी. वस्तानियां के साथ फोकानिया और मौलवी का सिलेबस नया लाया जा रहा हैं. सिलेबस को बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था. इस कमेटी ने सिलेबस तैयार कर लिया है. 30 मार्च को इसे प्रकाशित किया जायेगा.
- 10वीं तक के छात्र को मुफ्त में मिलेगी किताबें
वस्तानियां तक के छात्रों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत किताबें मुफ्त में दी जाती है. इसके उपर के  फोकानिया के छात्रों को बोर्ड की ओर से मुफ्त किताबें बांटी जायेगी. बोर्ड के अध्यक्ष श्री हसन ने बताया कि फोकानिया तक के छात्रों को मुफ्त में किताबें दी जायेगी. सर्व शिक्षा अभियान के तहत तो 8वीं तक के छात्रों को ही मुफ्त किताबें दी जायेगी. फोकानिया के छात्रों को बोर्ड की ओर से किताबें मुफ्त में स्कूल के माध्यम से दी जायेगी. नये सिलेबस के तहत किताबें अप्रैल में तैयार किया जायेगा.
- फरवरी में ही होगा फोकानिया और मौलवी की परीक्षा
अभी तक मदरसा बोर्ड के अंतर्गत चलने वाले स्कूल में तीन सालों के लिए कमेटी हुआ करती थी. लेकिन अब इसके समय को बढ़ा दिया गया है. अब पांच साल का स्कूल की कमेटी रहेगी. इसके अलावा जमीन के मालिक स्कूल कमेटी के हमेशा के लिए सदस्य होंगे. इसके लिए मदरसा बोर्ड 2015-16 सत्र को रेगूलर करने जा रहा है. 1 अप्रैल से 31 मार्च 2016 तक चलने वाले नये सेशन में 15 से 20 फरवरी के बीच फोकानिया और मौलवी की परीक्षाएं ली जायेगी. फरवरी के प्रथम सप्ताह में ही हर मदरसा स्तर पर वस्तानिया की परीक्षा ली जायेगी. फोकानिया और मौलवी की रिजल्ट 15 मार्च तक निकाल दिया जायेगा.
- गलत उत्तर पुस्तिका की जांच करने पर होगी कार्रवाई
6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक मदरसा बोर्ड की फोकानियां और मौलवी की परीक्षा आयोजित की जायेगी. इस बार परीक्षा के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया काफी कड़ाई से करने की योजना बनायी जा रही है. मदरसा बोर्ड के अनुसार उत्तर पुस्तिका की जांच के बाद रेंडमली जांच भी करवायी जायेगी. इसके लिए एक टीम का गठन किया जायेगा. एग्जामिनर जब उत्तर पुस्तिका की जांच कर लेंगे तो रेंडमली कुछ उत्तर पुस्तिका को निकाल कर उसकी दुबारा जांच की जायेगी. अगर रेंडमली जांच में ऐसे उत्तर पुस्तिका सामने आयेगा जिसकी जांच में एग्जामिनर ने किसी तरह की गलती की हो. मार्क्‍स सही से नहीं दिया हो या गलत मार्क्‍स दे दिया हो, तो ऐसी स्थिति में बोर्ड की ओर से एग्जामिनर पर कार्रवाई की जायेगी.


No comments:

Post a Comment