Sunday, April 5, 2015

कहां है प्रिया राय की 11वीं की कॉपी, दुबारा जांच की तैयारी कर रहे प्राचार्य

कहां है प्रिया राय की 11वीं की कॉपी, दुबारा जांच की तैयारी कर रहे प्राचार्य

- मैथेमेटिक्स के टीचर गोरांग डे की गणित ने प्रिया को उलझाया
- नये प्राचार्य खोज रहे प्रिया राय की गायब उत्तर पुस्तिका
संवाददाता, पटना
डीएवी बीएसइबी की 12वीं की छात्र प्रिया राय की 11वीं की उत्तर पुस्तिका की दुबारा जांच करवाया जायेगा. इसको लेकर नये प्रभारी प्राचार्य ने तैयारी शुरू कर दी है. 11वीं के उन 88 छात्रों के उत्तर पुस्तिका की जांच करवायी जायेगी जिन्हें 11वीं में फेल कर दिया गया था. प्रिया राय के सेक्शन में कुल 64 छात्र थे. इसमें से 24 छात्रों ने डीएवी बीएसइबी में 11वीं में तो पढ़ायी किया, लेकिन 12वीं बोर्ड की परीक्षा में ये शामिल नहीं हो पायें. ऐसे में अब स्कूल प्रशासन ने इन तमाम छात्रों की 11वीं की उत्तर पुस्तिका की खोज शुरू कर दी है. खास कर प्रिया राय की उत्तर पुस्तिका को खोजा जा रहा है.
- जांच होगी कि प्रिया 11वीं में फेल की थी पास
प्रिया राय की मैथेमेटिक्स के उत्तर पुस्तिका की दुबारा जांच होगी. इसके अलावा फिजिक्स, केमेस्ट्री, इंगलिश विषय के उत्तर पुस्तिका को भी देखा जायेगा. कॉपी की दुबारा रि-चेकिंग होगी. प्रिया राय मैथेमेटिक्स विषय में फेल हो गयी थी. उसे मैथ मे 15 अंक आयें थे. उस समय प्रिया ने उत्तर पुस्तिका की दुबारा जांच करने की मांग भी की थी. लेकिन दुबारा कॉपी जांच नहीं हुआ था. अब नये प्राचार्य प्रिया राय की उत्तर पुस्तिका निकलवाने की तैयारी कर रहे है. इसमें इस बात की जांच होगी कि प्रिया राय को हर विषय में कितने अंक आयें थे. 11वीं में उसे फेल कर दिया गया था कि पास किया गया था.
- 2015 की उत्तर पुस्तिका को रखा जा रहा सुरक्षित
नये प्राचार्य का पद भार संभालते ही इंद्रजीत राय ने इस साल हुए तमाम परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका को सुरक्षित करवा दिया है. जनवरी में सेंटप एग्जाम और उसके बाद इंटर्नल परीक्षा की तमाम उत्तर पुस्तिका स्कूल के स्टोर रूम में रखा गया है. इसके अलावा हर क्लास के स्टूडेंट्स का तमाम डाक्यूमेंट की फाइलिंग शुरू कर दी गयी है. स्कूल बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन के कारण सुरक्षित रखा जा रहा है. लेकिन इसके पहले के सालों में उत्तर पुस्तिका के बारे में नये प्राचार्य को कोई जानकारी नहीं है.
- तीन सालों तक रखना है तमाम डाक्यूमेंट्स
सीबीएसइ ने 2013 में यह नियम बनाया था कि किसी भी स्कूल में स्टूडेंट्स संबंधी तमाम डाक्यूमेंट को अब कम से कम तीन सालों से स्कूल में रखेगा. खास कर 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स संबंधी तमाम डाक्यूमेंट स्कूल में ही सुरक्षित रखें जायेंगे. इसमें रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स के हर क्लास की तमाम जानकारी हो. सूचना के अधिकार के तहत इस निर्देश को हर स्कूलों को मानना था. 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाएं संबंधी कई चीजों की जानकारी छात्र बाद में सूचना के अधिकार के तहत लेते है. ऐसे में बोर्ड स्कूल से ही सारी जानकारी उपलब्ध करता है. इसको देखते हुए सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को 9वीं से 12वीं तक के उत्तर पुस्तिका को तीन सालों तक रखने का निर्देश दिया है.

कोट
मैने ज्वाइन करते ही 2015 के सारे डाक्यूमेंट को संभालना शुरू कर दिया है. प्रिया राय की उत्तर पुस्तिका की खोज हम करवा रहे हैं. उत्तर पुस्तिका कहां हैं. इसकी जानकारी मुङो नहीं हैं. मै प्रिया राय की उत्तर पुस्तिका की खोज करवा रहे है. कॉपी है भी या नहीं, इसे खोज रहे है. इंक्वायरी करवाया जा रहा है. प्रिया राय की सारे उत्तर पुस्तिका की दुबारा जांच करवायी जायेगी. खास कर जिस विषय में उसे फेल कर दिया गया है.
इंद्रजीत राय, प्रभारी प्राचार्य, डीएवी बीएसइबी 

No comments:

Post a Comment