Sunday, April 5, 2015

धर्म और बिजली के नाम पर पैसे देते है डीएवी के स्टूडेंट्स

धर्म और बिजली के नाम पर पैसे देते है डीएवी के स्टूडेंट्स

- आर्य समाज के नाम पर साल में 50 रुपये फी ली जाती है डीएवी में
- मिसलेनियस के अलावा कई मद में फी देते है डीएवी स्टूडेंट्स
संवाददाता, पटना
रजिस्ट्रेशन फी, एडमिशन फी, साइंस फी, कंप्यूटर फी, मैगजिंस फी, मैगजिंस और स्टडी मेटेरियल फी, एक्टिविटी फी, इसके अलावा भी कई फी हर साल और महीने के अनुसार डीएवी बीएसइबी के स्टूडेंट्स स्कूल को देते है. इसके अलावा दूसरे स्कूल से अलग डीएवी के स्टूडेंट्स धर्म के नाम पर भी स्कूल में फी जमा करते है. स्कूल की ओर से हर साल मिसलेनियस के अलावा दूसरे कई मद में फी लिया जाता है. इसमें कई फी महीने के हिसाब से लिया जाता है तो कई फी साल में एक बार स्टूडेंट्स से ली जाती है.
- धर्म के नाम पर फी नहीं ले सकता है स्कूल
सीबीएसइ नॉम्स के अनुसार कोई भी स्कूल धर्म, आधात्म, जाति आदि के नाम पर पैसे नहीं ले सकता हैं. अगर कोई स्कूल इस तरह करता है तो संबधित स्कूल पर गंभीरता से ली जायेगी. डीएवी में हर साल स्टूडेंट्स से आर्य समाज के नाम पर 50 रूपये की फी ली जाती हैं. इसमें जो बीएसइबी के स्टूडेंट्स हैं उन्हें भी देना होता है और जो बीएसइबी के बाहर के स्टूडेंट्स हैं, उन्हें भी 50 रूपये हर साल देना होता है. इसके अलावा डीएवी बीएसइबी के तमाम स्टूडेंट्स से 5 सौ रूपये इलेक्टि फी भी ली जाती है. साल में एक बार मिले जाने वाले इस फी में बीएसइबी कर्मचारी के बच्चे शामिल नहीं होते है. बांकी तमाम स्टूडेंट्स से 5 सौ रूपये इलेक्टि फी के रूप में लिया जाता है.
- 2012 के बढ़ाया गया था फी
डीएवी बीएसइबी में हर साल फी भी बढ़ायी जाती है. 2012 में 9वीं ओर 10वी क्लास के स्टूडेंट्स जहां 14 सौ रुपया मंथली फी देते थे. वहीं 2013 में यह फी 17 सौ हो गया है. सबसे आश्चर्य की बात है कि डीएवी में 11वीं और 12वीं में मंथली फी अलग-अलग ली जा रही हैं. वर्तमान में 11वीं में मंथली फी तीन हजार तो वहीं 12वीं में 28 सौ रूपया लिया जाता है. हर साल स्कूल में टयूशन फी दो सौ से तीन सौ रूपया बढ़ाया जाता है. सकूल सूत्रों के मुताबिक एक्टिविटी के नाम पर हर क्लास के अलग- अलग फी लिये जाते है. हर साल इसमें भी बढ़ोतरी होती है.

डीएवी बीएसइबी द्वारा लिया जाने वाल फी
रजिस्ट्रेशन फी (एलकेजी से 10वीं तक)   -  5 सौ
रजिस्ट्रेशन फी (11वीं और 12वीं)  - 1 हजार
एडमिशन फी    -   10 हजार
ट्यूशन या मंथली फी (एलकेजी से 8वीं तक)  -  15 सौ
ट्यूशन या मंथली फी  (9वीं और 10वीं)    - 17 सौ
ट्यूशन या मंथली फी  (11वीं)  - 3 हजार
ट्यूशन या मंथली फी  (12वीं)  - 28 सौ
साइंस फी (मंथली)    -  100 रुपया
पुपिल फंड (मंथली)    -  40 से 50 रुपया
कंप्यूटर फी (मंथली)   -  50 रुपया
मिसलेनियस फी (एलकेजी से 12वीं)   -  300 रुपया
आर्य समाज फी (एनुअल)   -  50 रुपया
एग्जाम फी   (एनुअल)   -  200 रुपया
लाइब्रेरी फी (एनुअल)  -  200 रुपया
मैगजीन और स्टडी मेटेरियल (वन से 8वीं तक)  -  350 रुपया
मैगजीन और स्टडी मेटेरियल (9वीं से 12वीं तक)  -  500  रुपया
इलेक्टिक फी  (एनुअल)  - 500 रुपया
एनुअल डेवलपमेंट फी   -  2000 रुपया
एडमिशन फार्म  - 500 से 1000 हजार रुपया
एक्टिविटी फी  -  2 सौ 5 सौ
नोट -  यह लिस्ट बीएसइबी के बाहर के स्टूडेंट्स का है. 2012-13 और 2013-14 में इसी आधार पर स्कूल द्वारा फी लिया गया हैं

No comments:

Post a Comment