Sunday, April 5, 2015

कुछ छात्रों की गलती से 4159 छात्रों को होगा नुकसान

कुछ छात्रों की गलती से 4159  छात्रों को होगा नुकसान

- दो परीक्षा केंद्र के प्रति परीक्षार्थी को देना होगा 990 रुपया
संवाददाता, पटना
गलती किसी और की और सजा सभी को मिलेगी. कुछ ऐसा ही मैट्रिक परीक्षा में उन परीक्षार्थियों के साथ हुआ है जो कदाचार में शामिल नहीं थे, लेकिन उन्हें भी पैनेल्टी के तौर पर पैसे जमा करने होंगे. जिन परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा कैंसिल किया गया है, वहां के तमाम परीक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए पैनेल्टी के तौर पर प्रति छात्र को प्रति विषय 495 रुपये लगेंगे. अगर किसी परीक्षा केंद्र पर दो दिनों की परीक्षा कैंसिल की गयी है तो वहां के परीक्षार्थी को दोनों दिनों की अलग-अलग परीक्षा शुल्क पैनेल्टी के तौर पर जमा करने होंगे, तभी वो दुबारा मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे. पूरे बिहार में ऐसे 4159 परीक्षार्थी हैं जिन्हें पेनेल्टी देने के बाद ही परीक्षा में शामिल होंगे.
- महनार के दोनों कैंसिल परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थी को देना होगा 990 रुपया
मैट्रिक की परीक्षा में सबसे अधिक वैशाली जिले में दो परीक्षा केंद्र की दो दिनों की परीक्षा दोनों की पाली का कैंसिल किया गया है. इसमें दो परीक्षा केंद्र छात्र और दो परीक्षा केंद्र छात्रओं की है. जिन दो परीक्षा केंद्र के दो दिनों की परीक्षा कैंसिल की गयी है, वहां के परीक्षार्थी को दोनों दिनों की अलग-अलग पैनेल्टी लगेगा. विद्या निकेतन, महनार वैशाली और सेंट फ्रांसिस हाई स्कूल, महनार, वैशाली परीक्षा केंद्र की परीक्षा के छात्र और छात्रओं के दो दिनों की परीक्षा कैंसिल की गयी है. इन परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थी 990 रुपया पेनेल्टी के तौर पर जमा करेंगे.
- 18 रॉल कोड की ली जायेगी परीक्षा
मैट्रिक की परीक्षा नौ केंद्रों पर कैंसिल किया गया है. इसमें से छह परीक्षा केंद्र की परीक्षा को कदाचार की वजह से कैंसिल किया गया हैं. बांकी दो परीक्षा केंद्र पर बोर्ड द्वारा गलत प्रश्न पत्र बांट देने के कारण परीक्षा कैंसिल कर दिया गया है. जिन परीक्षा केंद्र पर कदाचार के कारण परीक्षा कैंसिल किया गया है, वहां पर 18 रॉल कोड की परीक्षार्थी की परीक्षा ली जायेगी. इसमें सबसे अधिक विज्ञान विषय की परीक्षा 9 रॉल कोड की परीक्षार्थी की परीक्षा ली जायेगी.

परीक्षा केंद्र                              -    परीक्षार्थी की संख्या    -  विषय जिसकी परीक्षा कैंसिल हुई
विद्या निकेतन, महनार वैशाली  -      645                       -     गणित
संत फ्रांसिस हाई स्कूल, वैशाली -     657                       -     गणित
विद्या निकेतन, महनार, वैशाली    -    645                      -    विज्ञान
संत फ्रांसिस हाई स्कूल, वैशाली   -    657                      -   विज्ञान
राम लखन सिंह यादव कॉलेज, नवादा - 600                   -   विज्ञान
गायत्री शिक्षा निकेतन सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा  -  955  -  अंग्रेजी    

कोट
कदाचार की वजह से परीक्षा कैंसिल होती है तो इसके लिए छात्र दोषी होते है. ऐसे में परीक्षार्थी को पेनेल्टी लगता है. उस परीक्षा केंद्र के तमाम परीक्षार्थी को पेनेल्टी लगता है और उन्हें दुबारा परीक्षा देना होता हैं. कैंसिल परीक्षा 9, 10 और 11 अप्रैल को ली जायेगी. परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया जायेगा. पेनेल्टी का शुल्क स्कूल प्राचार्य के माध्यम से जमा होगा.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति                   

No comments:

Post a Comment