Sunday, April 12, 2015

बिहार में 50 हजार अभ्यर्थी कम दिये जेइइ मेन

बिहार में 50 हजार अभ्यर्थी कम दिये जेइइ मेन

- 18 से 22 अप्रैल को अभ्यर्थी देख पायेगे आंसर की के दिखेगा ओएमआर सीट का इमेज
संवाददाता, पटना
 आइआइटी में नामांकन लेने का सपना हर स्टूडेंट्स का है. इसकी शुरुआत शनिवार को जेइइ मेन की परीक्षा के साथ शुरू हो गया. लेकिन बिहार में आइआइटी की सपना देखने वालों की संख्या अब कम होती जा रही है. सीबीएसइ की माने तो बिहार में हर साल जेइइ मेन देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ती रही है, लेकिन इस बार बिहार से जेइइ मेन की परीक्षा में 50 हजार अभ्यर्थी कम शामिल हुए हैं. सीबीएसइ के अनुसार 2014 में जेइइ मेन की ऑफ लाइन परीक्षा में पूरे बिहार से एक लाख 20 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें सबसे अधिक पटना से 70 हजार अभ्यर्थी ने जेइइ मेन की परीक्षा दी थी. लेकिन इस बार पूरे बिहार से 70 हजार अभ्यर्थी ही जेइइ मेन की परीक्षा में शामिल हुए. इसमें पटना में 40 हजार अभ्यर्थी ने जेइइ मेन की परीक्षा दी है.
- ऑन लाइन परीक्षा के बाद निकलेगा आंसर की
जेइइ मेन की ऑफ लाइन परीक्षा होने के बाद अब सीबीएसइ ऑन लाइन जेइइ मेन की परीक्षा की तैयारी में जुट गया है. जेइइ मेन की ऑन लाइन परीक्षा 10 और 11 अप्रैल को देश भर में आयोजित की जायेगी. इसके बाद जेइइ मेन का आंसर की और ओएमआर सीट का इमेज सीबीएसइ के वेबसाइट पर डाला जायेगा. सीबीएसइ के अनुसार 18 से 22 अप्रैल के बीच अभ्यर्थी जेइइ मेन का आंसर की देख पायेंगे. इसके अलावा ओएमआर सीट का इमेज भी अभ्यर्थी देख पायेंगे. सीबीएसइ के अनुसार अांसर की देखने के लिए स्टूडेंट्स को मात्र पांच दिनों का समय दिया जायेगा.
- 27 को निकलेगा जेइइ मेन का रिजल्ट
 जेइइ मेन का रिजल्ट 27 मई को निकाला जायेगा. इसमें देश भर से एक लाख 50 हजार अभ्यर्थी को जेइइ एडवांस के लिए चुना जायेगा. जेइइ मेन में जो एक लाख 50 हजार अभ्यर्थी सेलेक्ट होंगे वहीं जेइइ एडवांस की परीक्षा में बैठेंगे. जेइइ एडवांस की परीक्षा 24 मई को देश भर में आयोजित किये जायेगे. एक लाख 50 हजार के अलावा जो भी अभ्यर्थी जेइइ मेन के रैंक वाले होंगे, उनके लिए 7  जुलाई को ऑल इंडिया रैंक निकाला जायेगा. इस रैंक के अनुसार जेइइ मेन में सफल अभ्यर्थी अपना नामांकन एनआइटी के अलावा दूसरे इंजीनियरिंग कॉलेजों में करवा सकेंगे.
- 70 हजार अभ्यर्थी ने दिया जेइइ मेन
 बिहार में जेइइ मेन की ऑफ लाइन परीक्षा में कुल 70 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. पटना के अलावा गया और मुजफ्फरपुर में परीक्षा केंद्र बनाये गये है. पटना में 62 परीक्षा केंद्र पर 40 हजार अभ्यर्थी जेइइ मेन की परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं मुजफ्फरपुर में 26 परीक्षा केंद्र पर 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. गया में जेइइ मेन के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. गया में 10 हजार अभ्यर्थी जेइइ मेन की परीक्षा में शामिल होंगे. ज्ञात हो कि ऑफ लाइन जेइइ मेन की परीक्षा के लिए देश भर में 150 परीक्षा केंद्र बनाये गये है.

कोट
शनिवार को जेइइ मेन के ऑफ लाइन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गयी. अभ्यर्थी की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ायी गयी थी. दोनों की पालियों की परीक्षा काफी अच्छे से हो गया.
रश्मि त्रिपाठी, रीजनल ऑफिसर, पटना सीबीएसइ





No comments:

Post a Comment