गोवा के लिए पटना से सीधी फ्लाइट 17 मार्च से
- पटना एयरपोर्ट से शुरू हो रही जेट और इंडियो की दो नयी फ्लाइट
- इंडियो की पटना मुबंई 6ई167 फ्लाइट 11 मार्च से होगी रेगुलर
संवाददाता, पटना
अब पटना से गोवा जाने के लिए पटना के लोगों को ट्रेन की लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. अब चंद घंटों में ही गोवा की दूरी तय कर पाने का मौका पटना के लोगों को भी मिलेगा. यह संभव हो रहा है 17 मार्च से. जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पटना से गोवा की सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है. 17 मार्च से शुरू होने जा रही इंडिगो (फ्लाइट नंबर 6इ638 और फ्लाइट नंबर 6इ633) की यह फ्लाइट कोलकाता होते हुए गोवा पहुंचेगी. यह फ्लाइट हर दिन पटना से गोवा और गोवा से पटना आयेगी. इससे पटना के पैसेंजर को गोवा जाने में समय की बचत के साथ पैसे भी कम खर्च होंगे. पटना से गोवा के लिए पहली बार कोई एयरवेज सीधी उड़ान शुरू करने जा रहा है. वहीं पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए भी एक नयी फ्लाइट एक अप्रैल से शुरू की जा रही है. जेट ऐयरवेज की फ्लाइट नंबर 9डब्ल्यू 730 और 9डब्ल्यू731 में पैसेंजर की बैठने के लिए कुल 148 सीटें हैं. एक तरफ जहां पटना से दो एयरवेज की दो नयी फ्लाइट शुरू हो रही है. वहीं इंडिगो की एक फ्लाइट को नियमित किया गया है. पटना से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6इ167 का विस्तार किया गया हैं. अब यह फ्लाइट पटना से मुंबई हर दिन दोपहर 3 बज कर 15 मिनट पर चलेगी और रांची होते हुए 6 बज कर 45 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी. ऐसे में वैसे पैसेंजर को सुविधा मिल पायेगी जो रेगूलर मुंबई तक का सफर फ्लाइट से करते हैं.
- चल रही बुकिंग
जेट और इंडिगो की दो फ्लाइट के शुरू होने के बाद पटना एयरपोर्ट से अब कुल 14 फ्लाइट नियमित रूप से चलेगी. नयी दो फ्लाइट में गोवा और दिल्ली की पटना वालों ने टिकट की बुकिंग भी करवानी शुरू कर दी है. गर्मी की छुट्टी को लेकर अभी से लोगों ने इसकी इंक्वायरी के साथ टिकट बुकिंग भी शुरू कर दिया है. ट्रैवेल एजेंट अखिलेश ने बताया कि 17 मार्च के पटना टू गोवा के लिए कई लोगों ने बुकिंग भी करवा ली है. खासकर बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद स्टूूडेंट्स के कई ग्रुप ने टिकट की बुकिंग करवायी है. उन्होंने बताया कि पटना से गोवा के लिए इंडिगाो की फ्लाइट शुरू होने से घुमने वालों के लिए काफी अच्छा रहेगा. गर्मी और जाड़े की छुट्टी को लेकर इसकी शुरुआत की गयी है.
दो नयी फ्लाइट पटना से
इंडिगो (नयी फ्लाइट)
सीटों की संख्या - 180
- पटना टू गोवा (वाया कोलकाता) - 17 मार्च से शुरू होगी
- पटना से गोवा - 10.25 में खुलेगी और 2.50 मिनट पर पहुंचेगी (फ्लाइट नंबर 6इ638)
- गोवा से पटना - 2.55 में खुलेगी और 7.30 बजे शाम में पटना पहुंचेगी (फ्लाइट नंबर 6इ633)
कुल फेयर - 5 हजार 500 रुपया
पटना से दिल्ली (नयी फ्लाइट)
जेट एयरवेज
सीटों की संख्या - 148
- पटना टू दिल्ली - 1 अप्रैल से शुरू होगी
- पटना से दिल्ली - पटना से 4.30 बजे खुलेगी और 6.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी (फ्लाइट नंबर 9डब्ल्यू730)
- दिल्ली से पटना - 2.50 बजे खुलेगी और 4.05 बजे पटना पहुंचेगी (फ्लाइट नंबर 9डब्ल्यू731)
ये प्लाइट होगी नियमित (रेगूलर)
इंडिगो - पटना से मुबंई वाया रांची
सीटों की संख्या - 180
- पटना से मुबई - पहले ये सप्ताह में चार दिन जाती थी. अब यह हर दिन जायेगी
नियमित होने की तिथि - 11 मार्च से
पटना से मुबंई - 3.15 मिनट पर खुलेगी और 6.45 मिनट पर मुबंइ पहुंचेगी (फ्लाइट नंबर 6इ167)
मुबंई से पटना - 12.30 मिनट पर खुलेगी और 2.50 मिनट पर पटना पहुंचेगी (फ्लाइट नंबर 6इ167)
कोट
पटना से मुंबई की जो फ्लाइट हफ्ते में चार दिन जा रही थी. उसे नियमित कर दिया गया है. अब वो हर दिन जायेगी. वहीं पटना से गोवा के लिए नयी फ्लाइट शुरू किया जा रहा है. पटना से गोवा के लिए हर दिन सुबह 10.30 बजे खुलेगी और 2.50 मिनट पर गोवा पहुंचेगी. गोवा से भी हर दिन पटना के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू की जा रही है. यह 17 मार्च से शुरू होगा.
रूपेश सिंह, मैनेजर, इंडिगो एयरवेज, पटना
25 feb. 2015 on pabhat khabar, patna

No comments:
Post a Comment