अब इ-मेल पर आयेगी आंसर सीट
- सीबीएसइ रिजल्ट में एलओसी का करेगा उपयोग
- 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थी को मिलेगा आंसर सीट
संवाददाता, पटना
अब रिजल्ट को लेकर ना तो कंफ्यूजन रहेगा और ना ही कोई शिकायत ही रहेगी. क्योंकि अब आंसर सीट परीक्षार्थी को उपलब्ध करवायें जायेंगे. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की ओर से 2015 की बोर्ड परीक्षा का आंसर कॉपी परीक्षार्थी को इ-मेल पर भेजे जायेंगे. पहली बार सीबीएसइ की ओर से ऐसा किया जायेगा. इससे परीक्षार्थी अपना उत्तर इ-मेल पर ही देख पायेंगे. किस प्रश्न का उत्तर उन्होंने कैसा दिया और किस प्रश्न के उत्तर में उन्हें कितने अंक दिये गये. अगर किसी प्रश्न के उत्तर में अंक काटे गये तो इसकी वजह भी परीक्षार्थी को पता चल जायेगा. स्टेप वाइज मार्किग सीबीएसइ के महत्वाकांक्षी इस योजना से बोर्ड परीक्षार्थी को काफी मदद मिलेगी.
- रिजल्ट निकलने के साथ मिलेगा आंसर कॉपी
सीबीएसइ की बोर्ड परीक्षा मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू हो रही है. मई के सेकेण्ड वीक में रिजल्ट निकलेगा. सीबीएसइ सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट निकलने के सप्ताह भर के अंदर ही तमाम परीक्षार्थी को इ-मेल पर उनके आंसर कॉपी को भेज दिया जायेगा. इससे परीक्षार्थी आंसर कॉपी देख ही बोर्ड के पास चैलेंज कर पायेंगे. अभी तक कई बार परीक्षार्थी मार्क्स कम आने पर बोर्ड के पास चैलेंज कर देते हैं. ऐसे में कई बार ना तो अंक बढ़ते है और चैलेंज करने में फी के पैसे भी लग जाते है. अगर परीक्षार्थी अपना आंसर कॉपी पहले देख लेगे तो उन्हें पता चल जायेगा कि उनके मार्क्स किसी भी विषय में कम क्यूं आयें. सीबीएसइ के अनुसार अब वहीं परीक्षार्थी चैलेंज कर पायेंगे जिनके आंसर कॉपी जांच में किसी तरह की गड़बड़ी हो गयी होगी. ऐसे में परीक्षार्थी को न्याय मिलने की उम्मीद अधिक होगी.
- एलओसी वाले स्टूडेंट्स ही होंगे शामिल
सीबीएसइ ने 2014 अप्रैल से एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स) की शुरुआत की थी. इसके तहत 9वीं से 12वीं तक के तमाम स्टूडेंट्स को अपना सारा डिटेल्स (मोबाइल नंबर, इ-मेल आइडी, लोकेशन आदि) देना था. सीबीएसइ बोर्ड से भी जो भी स्टूडेंट्स एक बार रजिस्टर हो जाते है, वो सारे के सारे एलओसी के तहत आ जाते है. इस योजना का कई जगहों पर विरोध भी हुआ था. अब जिस स्कूल ने एलओसी संबंधी जानकारी देने में कमी की होगी, तो उस स्कूल के परीक्षार्थी को आंसर कॉपी नहीं मिल पायेगा. क्योंकि बोर्ड उन्हें ही आंसर कॉपी उपलब्ध करवायेगा जिस स्टूडेंट्स के बारे में बोर्ड के पास पूरी जानकारी होगी.
- 30 जून तक सारे रिजल्ट करना है क्लियर
सीबीएसइ की अब तक 15 अगस्त तक सारे रिजल्ट को क्लियर करता आया हैं. लेकिन 2015 सत्र में 30 जून तक सारे रिजल्ट (कंपार्टमेंटल सहित) को सीबीएसइ को क्लियर कर लेना है. इस कारण इस बा चैलेंज करने की तिथि और कंपार्टमेंटल की परीक्षा जून में ही लिया जायेगा. सीबीएसइ के अनुसार 30 जून तक इस बार कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट भी निकाल दिया जायेगा. चैलेंज करने में परीक्षार्थी को अधिक समय बर्बाद ना हो इसके लिए इ-मेल पर आंसर सीट भेजा जायेगा. आंसर सीट देखकर परीक्षार्थी तुरंत चैलेंज कर सकेंगे और सप्ताह भर में उन्हें रिजल्ट भी दे दिया जायेगा.
कोट
एलओसी होने से बोर्ड के पास सारे स्टूडेंट्स की पूरी डाटा हो गयी है. ऐसे में किसी भी तरह की फरजी काम नहीं हो पायेगा. बोर्ड जब चाहे किसी भी स्टूडेंटस से संपर्क कर सकता है. ऐसे में स्टूडेंट्स बोर्ड से सीधे जुड़ जायेंगे.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी को-ऑडिनेटर, सीबीएसइ
23 feb. 2015 on prabhat khabar patna

No comments:
Post a Comment