Sunday, February 22, 2015

सीबीएसइ तैयार कर रहा प्रश्नों के 20 सेट, हर सेट होगा दूसरे से अलग

सीबीएसइ तैयार कर रहा प्रश्नों के 20 सेट, हर सेट होगा दूसरे से अलग

- एक स्कूल के पास सीबीएसइ भेजेगा 5 प्रश्नों के सेट
- बढ़ायी जा रही इस बार प्रश्न पत्रों के सेट की संख्या
संवाददाता, पटना
अधिक से अधिक प्रश्नों को प्रश्न पत्र में शामिल किया जायें. हर प्रश्न पत्र में प्रश्नों की क्वालिटी में वैरायटी हो. एक परीक्षार्थी को दिया गया प्रश्न पत्र रिपीट ना हो. इसके लिए इस बार सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की ओर से प्रश्न पत्र में सेट की संख्या बढ़ायी जा रही है. इसके तहत ना सिर्फ स्कूल को बल्कि परीक्षार्थियों के बीच भी प्रश्न पत्र सेट अधिक दिये जायेंगे. सीबीएसइ की ओर से इसकी जानकारी जल्द ही स्कूलों को भेजा जायेगा. सीबीएसइ के सूत्रों के मुताबिक इस बार बोर्ड की ओर से जो भी प्रश्नों के सेट तैयार किये जायेंगे वो एक दूसरे से बिल्कुल ही अलग होगा. किसी भी प्रश्न पत्र के सेट में समानता नहीं होगी. हर प्रश्न पत्र एक दूसरे से बिल्कुल ही अलग रखा जायेगा.
- हर विषय के 5-5  प्रश्न पत्र सेट को किया जायेगा तैयार
अभी तक बोर्ड परीक्षा में 3 सेट तैयार किये जाते थे. लेकिन 2015 की बोर्ड परीक्षा में हर स्कूल को पांच-पांच प्रश्नों के सेट दिये जायेंगे. एक परीक्षार्थी को जो प्रश्न पत्र दिया जायेगा. वो प्रश्न पत्र छठें परीक्षार्थी पर रिपीट किया जायेगा. इससे कदाचार करने की संभावना काफी कम हो जायेगी. सीबीएसइ के अनुसार इस बार हर विषय के लिए पांच-पांच प्रश्नों के सेट बनायें गये है. इससे अगर किसी विषय के प्रश्न आउट भी होते है तो ऐसे में प्रश्न पत्र को बदलना आसान होगा. इतना नहीं आउट होने वाले सेट को ही कैंसिल किया जायेगा. क्योंकि हर सेट में प्रश्न अलग-अलग होगा.
- प्रश्न पत्र सेट की संख्या लिखनी होगी उत्तर पुस्तिका पर
इस बार 10वी बोर्ड के परीक्षार्थी को अपने प्रश्न पत्र की संख्या अपने उत्तर पुस्तिका पर भी देनी होगी. इससे मूल्यांकन के समय एग्जामिनर को उत्तर पुस्तिका जांचने में मदद मिलेगी. चुकी इस बार उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन ऑन स्क्रीन होना है. हर स्क्रीन पर एक सेट के तमाम उत्तर पुस्तिका को डाला जायेगा. इससे उत्तर पुस्तिका पर प्रश्न पत्र सेट की संख्या रहने से उसे अलग करने में सुविधा होगी. हर सेट के उत्तर पुस्तिका के लिए एग्जामिनर भी अलग-अलग रखें जायेंगे. सीबीएसइ सूत्रों के मुताबिक जिस प्रश्न पत्र का जो सेट होगा, उसके उत्तर पुस्तिका में अंतर ना हो, इसके लिए यह किया जा रहा है. यह नियम स्कूल बोर्ड और बोर्ड की परीक्षा दोनों में ही लागू होगा.

कोट
सीबीएसइ हर साल बोर्ड परीक्षा के पहले कुछ ना कुछ अलग करता है. इस बार प्रश्न पत्र के सेट की संख्या अधिक की जा रही है. इससे कदाचार मुक्त परीक्षा लेने में सफलता मिलेगी. हर सेट अलग होने का भी फायदा बोर्ड को मिलेगा. अगर किसी कारण से किसी विषय के परीक्षा को कैंसिल करना पड़ेगा तो पूरे विषय की परीक्षा कैंसिल करने के बदले बस उस विषय के उस प्रश्न पत्र के सेट को कैंसिल करने से काम चल जायेगा, जिस प्रश्न पत्र का प्रश्न लीक हुआ रहेगा.
सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया

28 feb. 2015 on prabhat khabar patna 

No comments:

Post a Comment